ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शाहदरा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जगतपुरी इलाके में शादी के महज सात महीने बाद एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, घटना से पहले दोनों के बीच विवाहेतर संबंध के शक को लेकर विवाद हुआ था। आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या में इस्तेमाल किया गया दुपट्टा भी बरामद कर लिया गया है।
रात में हुआ विवाद, सुबह पुलिस को मिली सूचना
शाहदरा जिले के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा के अनुसार, 2 जुलाई की तड़के करीब 3:52 बजे पुलिस कंट्रोल रूम (PCR) को सूचना मिली कि राशिद मार्केट स्थित एक घर में महिला ने अपने पति का गला घोंट दिया है। सूचना मिलते ही जगतपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहां मुस्तकीम उर्फ साहिल (19) अचेत अवस्था में मिले। उन्हें तुरंत डॉ. हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मां की शिकायत पर दर्ज हुआ हत्या का मामला
मृतक की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी पत्नी अलीशा (20) को एक गुरुद्वारे से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने कथित तौर पर हत्या में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली।
मोबाइल चेक करने को लेकर हुआ था विवाद
पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला ने बताया कि उसके पति को उस पर विवाहेतर संबंध होने का शक था। इसी वजह से वह उसका मोबाइल फोन चेक कर रहा था और उसमें सबूत तलाशने की कोशिश कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले बहस हुई और फिर विवाद बढ़ गया। आरोपी का दावा है कि झगड़े के दौरान पति ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद गुस्से में उसने दुपट्टे से पति का गला घोंट दिया।
हत्या के बाद गुरुद्वारे में जाकर छिपी
पुलिस के मुताबिक, घटना के कुछ देर बाद जब मृतक की मां कमरे में पहुंचीं तो अलीशा वहां से फरार हो चुकी थी। बाद में पुलिस ने उसे एक गुरुद्वारे से हिरासत में लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया दुपट्टा भी बरामद कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
सात महीने पहले हुई थी शादी
जांच में सामने आया है कि मुस्तकीम डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था। उसकी और अलीशा की शादी पिछले वर्ष 13 दिसंबर को हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, अलीशा कई बार अपने मायके में रहती थी, जिससे पति को उस पर शक होने लगा था। जानकारी के मुताबिक, अलीशा कुछ दिन पहले ही अपने मायके से ससुराल लौटी थी। घटना वाली रात दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ, जो कथित तौर पर हत्या तक पहुंच गया।
पुलिस कर रही है सभी पहलुओं की जांच
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी तथ्यों एवं परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या थे और घटनाक्रम किस तरह घटित हुआ।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!