ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि बुधवार शाम हुई तेज बारिश और धूल भरी हवाओं ने मौसम को काफी हद तक सुहावना बना दिया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 27 जून के आसपास दिल्ली-एनसीआर में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही लोगों को गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
बारिश ने दी गर्मी से राहत
बुधवार शाम दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिली। पिछले कुछ दिनों से राजधानी में तापमान लगातार 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली के सफदरजंग केंद्र में अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रिज क्षेत्र में 39.7 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 39.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
प्री-मानसून गतिविधियां हुईं तेज
IMD के अनुसार उत्तर भारत में प्री-मानसून गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) और ऊपरी वायुमंडल में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से कई राज्यों में बादल, बारिश और आंधी-तूफान का दौर देखने को मिल रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह गतिविधियां मानसून के आगमन का संकेत हैं। यही वजह है कि दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम लगातार बदल रहा है।
आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। दिनभर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। दोपहर या शाम के समय गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
अगले पांच दिनों का अनुमान
IMD का कहना है कि अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। न मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बारिश और बादलों की वजह से दिन का तापमान नियंत्रित रहेगा, लेकिन नमी बढ़ने से उमस महसूस हो सकती है। मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने के बाद ही मौसम में बड़ी राहत देखने को मिलेगी।
मानसून की प्रगति पर क्या है अपडेट?
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसके लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। अगले दो से तीन दिनों में मानसून के उत्तर अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कई हिस्सों तक पहुंचने की संभावना है। इसके बाद उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में भी मानसून आगे बढ़ सकता है। इसी क्रम में दिल्ली-एनसीआर में भी 27 जून के आसपास मानसून की एंट्री होने का अनुमान लगाया गया है।
लोगों को मिलेगी राहत
लगातार पड़ रही गर्मी और लू से परेशान दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए यह अच्छी खबर है। यदि मौसम विभाग का अनुमान सही साबित होता है तो आने वाले दिनों में बारिश का दायरा बढ़ेगा और तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी। फिलहाल दिल्लीवासियों को अगले कुछ दिनों तक प्री-मानसून बारिश और बदलते मौसम का सामना करना पड़ सकता है, जबकि मानसून की आधिकारिक दस्तक का इंतजार जारी रहेगा।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!