ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
त्योहारों का मौसम आने वाला है और दिल्ली-NCR में रहने वाले लाखों लोगों के लिए राहत की खबर सामने आई है। दीपावली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में टिकट की मारामारी और भारी भीड़ के बीच दिल्ली सरकार यूपी और बिहार के कई शहरों के लिए सरकारी लग्जरी बस सेवा शुरू करने की तैयारी कर रही है।योजना के मुताबिक, अक्टूबर से इन बसों का संचालन शुरू किया जा सकता है। इसके लिए दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार सरकार के बीच समझौता यानी MOU किया जाएगा।
त्योहारों में किराया बढ़ने की समस्या होगी कम
त्योहारों के दौरान दिल्ली से यूपी और बिहार जाने वाले यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ जाती है। ट्रेन में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में लोग प्राइवेट और ऐप आधारित बस सेवाओं का सहारा लेते हैं। मांग बढ़ते ही कई बार इन बसों का किराया सामान्य से दो से तीन गुना तक पहुंच जाता है। सरकारी बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को एक तय किराए पर सफर का विकल्प मिलने की उम्मीद है। इससे निजी बस ऑपरेटरों की मनमानी पर भी रोक लग सकती है।
वोल्वो बसों में होगा आरामदायक सफर
दिल्ली सरकार लंबी दूरी के यात्रियों के लिए अनुबंध के आधार पर लग्जरी वोल्वो बसें चलाने की तैयारी में है। इन बसों को दिल्ली के कश्मीरी गेट और आनंद विहार ISBT से चलाए जाने की संभावना है। सरकार की कोशिश है कि यात्रियों को ट्रेन के अलावा एक सुरक्षित, आरामदायक और सुविधाजनक विकल्प भी मिले।
यूपी के इन शहरों तक पहुंचेंगी बसें
प्रस्तावित रूट में उत्तर प्रदेश के कई बड़े शहर शामिल हैं। इनमें लखनऊ, कानपुर, आगरा, मथुरा, गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी, आजमगढ़, बरेली, मुरादाबाद, चंदौली, इटावा, फतेहपुर और देवरिया जैसे शहर शामिल हैं। खास बात यह है कि बिहार जाने वाली कुछ बसें रास्ते में उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों को भी कवर करेंगी।
बिहार के इन शहरों के लिए भी सेवा
बिहार के लिए प्रस्तावित रूट में पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, बक्सर, आरा, गोपालगंज, चकिया, फॉरबिसगंज, मोहनिया और मुंगेर जैसे शहर शामिल हैं। इससे दिल्ली-NCR में रहने वाले पूर्वांचल और बिहार के लाखों लोगों को त्योहारों के दौरान घर जाने का एक अतिरिक्त विकल्प मिल सकता है।
यात्रियों को क्या फायदा होगा?
सरकारी लग्जरी बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को ट्रेन की भीड़ से बचने का विकल्प मिलेगा। साथ ही, तय किराए और सीधी बस सेवा से यात्रा की योजना बनाना आसान हो सकता है। अगर योजना तय समय पर लागू होती है, तो दीपावली और छठ पूजा के दौरान दिल्ली से यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए यह सेवा काफी उपयोगी साबित हो सकती है।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!