ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
होली के दिन दिल्ली के सदर बाजार इलाके में एक दर्दनाक हादसा हो गया। बारा टूटी चौक के पास स्थित एक खिलौनों की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। इस आग में दो युवकों की मौत हो गई, जिनके जले हुए शव मौके से बरामद किए गए हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
शाम को लगी आग, मचा हड़कंप
जानकारी के मुताबिक, होली की शाम करीब 4:30 बजे फायर कंट्रोल रूम को सदर बाजार के बारा टूटी चौक के पास एक दुकान में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। जब तक टीम वहां पहुंची, तब तक आग काफी फैल चुकी थी और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया था।
आग की भयावहता को देखते हुए फायर ब्रिगेड की और गाड़ियों को भी मौके पर बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया, जबकि पूरी तरह आग बुझाने में देर रात तक काम चलता रहा।
चार मंजिला इमारत में लगी थी आग
फायर ब्रिगेड के डिविजनल अफसर राजेंद्र अग्रवाल के अनुसार, आग एक चार मंजिला इमारत और उसके ऊपर बने अस्थायी ढांचे में लगी थी। इमारत में नीचे खिलौनों की दुकान थी, जहां से आग तेजी से ऊपर की मंजिलों तक फैल गई।
आग इतनी भीषण थी कि पूरी बिल्डिंग धुएं और लपटों से घिर गई। दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इमारत के अंदर ज्वलनशील सामान होने की वजह से आग तेजी से फैलती चली गई।
दो जले हुए शव बरामद
आग पर काबू पाने के बाद जब फायर ब्रिगेड की टीम अंदर पहुंची तो वहां से दो युवकों के जले हुए शव बरामद हुए। दोनों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शवों को आगे की जांच के लिए सदर बाजार पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि शवों की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
15 दमकल गाड़ियों ने 11 घंटे तक किया रेस्क्यू
फायर ब्रिगेड अधिकारियों के अनुसार, इस आग को बुझाने के लिए कुल 15 दमकल गाड़ियों को लगाया गया। आग बुझाने और रेस्क्यू ऑपरेशन में दमकल कर्मियों को लगभग 11 घंटे तक लगातार काम करना पड़ा।
आखिरकार आज सुबह करीब 3:30 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। मौके पर डिविजनल ऑफिसर मनीष, एडीओ भूपेंद्र, और अधिकारी सी.एल. मीणा समेत कई दमकल कर्मी तैनात रहे और पूरी रात राहत कार्य जारी रखा।
पुलिस ने शुरू की जांच
फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस और फायर विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। यह इमारत करीब 250 स्क्वायर गज में बनी हुई बताई जा रही है।
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। इस दर्दनाक हादसे ने होली की खुशियों के बीच इलाके में शोक का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय लोग भी इस घटना से काफी दुखी और सहमे हुए हैं।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!