ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
दिल्ली में लगातार बढ़ रही गर्मी और हीटवेव के बीच ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को राहत देने के लिए नई पहल शुरू की गई है। चिलचिलाती धूप में घंटों ड्यूटी करने वाले ट्रैफिक कर्मियों को अब AC हेलमेट और पोर्टेबल पंखे दिए जा रहे हैं, ताकि वे तेज गर्मी और लू से खुद को सुरक्षित रख सकें। फिलहाल यह व्यवस्था ट्रायल के तौर पर नई दिल्ली रेंज में शुरू की गई है। अगर इसका रिजल्ट अच्छा रहा तो आगे और बड़ी संख्या में AC हेलमेट उपलब्ध कराए जाएंगे।
नई दिल्ली इलाके में शुरू हुआ ट्रायल
पुलिस मुख्यालय की एडिशनल कमिश्नर ऑफ ट्रैफिक विजयंता गोयल आर्या ने बताया कि नई दिल्ली रेंज में ट्रैफिक मूवमेंट काफी ज्यादा रहता है। इसी वजह से यहां सबसे पहले इस नई तकनीक का ट्रायल शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि ट्रायल के दौरान ट्रैफिक स्टाफ से लगातार फीडबैक लिया जा रहा है। अगर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को इससे राहत मिलती है और नतीजे सकारात्मक रहते हैं, तो भविष्य में इस सुविधा का विस्तार किया जाएगा।
कैसे काम करता है AC हेलमेट?
AC हेलमेट को खास तौर पर गर्म मौसम में राहत देने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके अंदर छोटे कूलिंग फैन और थर्मोइलेक्ट्रिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। यह तकनीक बाहर की गर्म हवा को ठंडा करके हेलमेट के अंदर भेजती है, जिससे सिर और चेहरे के ऊपरी हिस्से को ठंडक मिलती है। हेलमेट में खास वेंट भी दिए गए हैं, जो हवा को बराबर तरीके से फैलाते हैं। ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक यह हेलमेट लू, डिहाइड्रेशन और अत्यधिक गर्मी से बचाने में मदद कर सकता है।
ट्रैफिक कर्मियों के लिए रिफ्रेशमेंट वैन भी शुरू
AC हेलमेट के साथ-साथ ट्रैफिक पुलिस ने रिफ्रेशमेंट वैन की सुविधा भी शुरू की है। नई दिल्ली रेंज के ट्रैफिक डीसीपी शोभित डी सक्सेना ने बताया कि इस वैन में चार स्टाफ तैनात रहते हैं। वैन में ठंडा पानी, ORS और नींबू पानी जैसी जरूरी चीजें उपलब्ध रहती हैं। यह वैन लगातार नई दिल्ली रेंज के अलग-अलग इलाकों में घूमती रहती है, खासकर तीन मूर्ति, संसद मार्ग और कर्तव्य पथ जैसे व्यस्त इलाकों में। जरूरत पड़ने पर यह वैन अन्य जगहों पर भी जाकर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को राहत पहुंचाती है।
बढ़ती गर्मी बनी चुनौती
दिल्ली में इस समय तापमान लगातार 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच रहा है। ऐसे में सड़क पर लंबे समय तक ड्यूटी करने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के लिए यह मौसम बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की तकनीक और सुविधाएं भविष्य में पुलिसकर्मियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती हैं।
तकनीक और सुविधा का नया प्रयोग
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का यह कदम तकनीक और मानवीय सुविधा को जोड़ने की दिशा में एक नया प्रयोग माना जा रहा है। अगर यह ट्रायल सफल होता है तो आने वाले समय में देश के अन्य शहरों में भी इस तरह की पहल देखने को मिल सकती है।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!