ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
दिल्ली में लगातार बढ़ती गर्मी और हीट वेव के खतरे के बीच आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने अपनी विधानसभा बबारपुर में हीट वेव राहत अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का उद्देश्य भीषण गर्मी से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाना और उन्हें जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। अभियान के तहत कई जगहों पर जल सेवा केंद्र शुरू किए गए हैं, जहां लोगों को 24 घंटे ठंडा पानी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही टोपी, गमछा, ORS और पौधों का भी वितरण किया जा रहा है।
मेहनतकश लोगों को मिलेगी राहत
गोपाल राय ने कहा कि हीट वेव का सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ता है, जो रोजाना सड़कों पर काम करते हैं। इसमें मजदूर, रिक्शा चालक, ई-रिक्शा ड्राइवर, रेहड़ी-पटरी वाले, डिलीवरी पार्टनर, सफाई कर्मचारी और सुरक्षा गार्ड जैसे लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों को गर्मी से बचाने के लिए जल सेवा केंद्रों पर मटकों में 24 घंटे ठंडा पानी रखा जाएगा ताकि राह चलते लोग राहत पा सकें।
‘सुपर अल नीनो’ को बताया गर्मी की वजह
गोपाल राय ने कहा कि पूरी दुनिया इस समय “सुपर अल नीनो” के प्रभाव से गुजर रही है। उनके मुताबिक करीब 140 साल बाद ऐसा प्राकृतिक बदलाव देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से दुनिया भर में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ मौसम की समस्या नहीं, बल्कि मानवता के सामने बड़ी चुनौती है। ऐसे समय में लोगों की मदद करना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
टोपी, ORS और पौधा वितरण भी शुरू
हीट वेव राहत अभियान के तहत सिर्फ पानी ही नहीं, बल्कि लोगों को धूप से बचाने के लिए सफेद टोपी और गमछे भी बांटे जा रहे हैं। इसके अलावा ORS के पैकेट दिए जा रहे हैं ताकि लोगों को डिहाइड्रेशन से बचाया जा सके। गोपाल राय ने पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि पौधा वितरण अभियान भी शुरू किया गया है ताकि आने वाले समय में गर्मी के असर को कम किया जा सके।
हेल्पलाइन और मिनी हॉस्पिटल की सुविधा
गोपाल राय ने बताया कि पूरी विधानसभा के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। अगर किसी को गर्मी से जुड़ी परेशानी होती है तो वह तुरंत मदद मांग सकता है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के मिनी हॉस्पिटल में इमरजेंसी सेवाएं भी शुरू कर दी गई हैं ताकि हीट वेव से प्रभावित लोगों को तुरंत इलाज मिल सके।
दिल्ली सरकार के कूलिंग जोन पर क्या बोले?
दिल्ली सरकार द्वारा शुरू किए गए कूलिंग जोन पर बोलते हुए गोपाल राय ने कहा कि सरकार ने अच्छी शुरुआत की है, लेकिन दिल्ली की आबादी के हिसाब से अभी व्यवस्थाएं काफी कम हैं। उन्होंने कहा कि पूरी दिल्ली में और ज्यादा जल सेवा केंद्र, ठंडे पानी की व्यवस्था, ORS और कैप वितरण की जरूरत है। उनके मुताबिक अभी की व्यवस्था “ऊंट के मुंह में जीरा” जैसी है।
बढ़ती गर्मी बनी बड़ी चुनौती
दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इस समय गर्मी और लू लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है। मौसम विभाग लगातार लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रहा है। ऐसे में राजनीतिक दल और सामाजिक संगठन भी राहत कार्यों में जुटे हुए हैं। गोपाल राय का यह अभियान भी उसी दिशा में एक प्रयास माना जा रहा है, जिसका मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों को गर्मी से बचाना है।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!