ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
साउथ ईस्ट दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में देर रात हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। घर के अंदर मां और बेटे की हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में डर और तनाव का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान 42 वर्षीय शारदा और उनके 15 साल के बेटे कुशल के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया था। हमलावरों ने इतनी बेरहमी से वार किए कि मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।
पिता ने देखा खौफनाक मंजर
जानकारी के मुताबिक वारदात के समय घर में केवल मां और बेटा मौजूद थे। परिवार का मुखिया रोज की तरह अपनी दुकान से देर रात घर लौटा। जब वह घर के अंदर पहुंचा तो उसने खून फैला हुआ देखा। किचन में पत्नी और बेटे को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखकर उसके होश उड़ गए। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस कई एंगल से कर रही जांच
सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस फिलहाल हत्या के पीछे की वजह तलाशने में जुटी है। जांच में पुरानी रंजिश, लूटपाट और पारिवारिक विवाद समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है। हालांकि अभी तक हत्या की असली वजह सामने नहीं आई है।
इलाके में डर और मातम
इस घटना के बाद पूरे गोविंदपुरी इलाके में शोक और डर का माहौल है। पड़ोसियों के मुताबिक परिवार बेहद शांत स्वभाव का था और किसी से उनका कोई विवाद नहीं था। गोविंदपुरी की यह दर्दनाक वारदात राजधानी में कानून व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर रही है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द आरोपियों तक पहुंचने का दावा कर रही है।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!