ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित हौजरानी के फ्लोरिश स्टे अग्निकांड मामले में आरोपी अकाउंटेंट जय मिश्रा को अदालत से राहत नहीं मिली है। जय मिश्रा ने सह-आरोपी कुक केसर नेगी को मिली जमानत का हवाला देते हुए अपनी जमानत की मांग की थी। हालांकि, अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी।अदालत ने साफ कहा कि दोनों आरोपियों की भूमिका एक जैसी नहीं है। इसलिए केवल सह-आरोपी को जमानत मिलने के आधार पर समानता यानी पैरिटी के आधार पर राहत नहीं दी जा सकती।
कोर्ट ने क्यों खारिज की जय मिश्रा की जमानत?
अदालत ने कहा कि हर आरोपी की भूमिका और उसके खिलाफ मौजूद सबूतों को अलग-अलग देखा जाना जरूरी है। किसी एक आरोपी को मिली जमानत का फायदा दूसरे आरोपी को अपने आप नहीं मिल सकता। केसर नेगी को जमानत देते समय अदालत के सामने यह तथ्य था कि वह फ्लोरिश स्टे में कुक के तौर पर काम करते थे। उनके खिलाफ ऐसा कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया था, जिससे यह पता चले कि होटल की बिल्डिंग के स्ट्रक्चर, LPG सिस्टम, फायर सेफ्टी, बिजली की वायरिंग या लाइसेंसिंग जैसी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी उनके पास थी।
जय मिश्रा की भूमिका पर कोर्ट ने उठाए सवाल
अदालत के मुताबिक जय मिश्रा की स्थिति अलग है। उनका नाम B&B लाइसेंस में दर्ज था और लाइसेंस लेने की प्रक्रिया में भी उनकी भूमिका सामने आई थी।कोर्ट ने रेंट एग्रीमेंट का भी उल्लेख किया। यह एग्रीमेंट जय मिश्रा और होटल के मालिक लवकेश बजाज के बीच हुआ था और इसे पर्यटन विभाग के सामने पेश किया गया था। इस दस्तावेज के मुताबिक पूरी बिल्डिंग 1 मई 2024 से छह साल के लिए जय मिश्रा को किराए पर दिए जाने की बात सामने आई थी।
‘सिर्फ अकाउंटेंट था’ वाले दावे पर भी कोर्ट की नजर
जय मिश्रा की ओर से यह दावा किया गया कि होटल के मैनेजमेंट और संचालन में उनकी कोई भूमिका नहीं थी और वह केवल मालिक के निर्देश पर अकाउंटेंट के रूप में काम कर रहे थे। हालांकि, अदालत ने कहा कि इन दावों की सच्चाई जांच और ट्रायल के दौरान तय होगी। कोर्ट ने यह भी ध्यान में रखा कि सरकारी विभाग के सामने लाइसेंस प्रक्रिया के दौरान जय मिश्रा ने खुद को परिसर का वैध कब्जाधारी बताया था। ऐसे में उनकी भूमिका को केवल अकाउंटेंट तक सीमित मानने का सवाल जांच का विषय है।
आग में 23 लोगों की हुई थी मौत
फ्लोरिश स्टे में हुए अग्निकांड ने राजधानी को झकझोर दिया था। 3 जून को ग्राउंड फ्लोर से शुरू हुई आग देखते ही देखते बिल्डिंग के दूसरे हिस्सों तक फैल गई थी। इस हादसे में 23 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 24 अन्य लोग घायल हुए थे। घटना के बाद होटल की फायर सेफ्टी व्यवस्था, लाइसेंस, बिजली की वायरिंग और इमरजेंसी एग्जिट समेत कई पहलुओं पर सवाल उठे थे।
फायर सेफ्टी इंतजाम जांच के घेरे में
अदालत के आदेश में फायर सेफ्टी से जुड़ी कई व्यवस्थाओं का भी जिक्र हुआ। इनमें LPG सिस्टम, बिजली की वायरिंग, फायर NOC, इमरजेंसी एग्जिट, स्प्रिंकलर और फायर अलार्म जैसी व्यवस्थाएं शामिल हैं। कोर्ट ने कहा कि केसर नेगी के खिलाफ इन व्यवस्थाओं को लेकर कोई ठोस जिम्मेदारी सामने नहीं आई थी। वहीं, जय मिश्रा का नाम लाइसेंस प्रक्रिया से जुड़ा होने के कारण उनकी भूमिका को अलग नजरिए से देखा जा रहा है। फिलहाल अदालत ने जमानत देने से इनकार कर दिया है। मामले की जांच और आगे होने वाले ट्रायल में यह तय होगा कि होटल के संचालन, लाइसेंसिंग और सुरक्षा व्यवस्था में अलग-अलग आरोपियों की वास्तविक भूमिका क्या थी।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!