ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
'धुरंधर' फेम एक्ट्रेस आयशा खान अपनी निजी जिंदगी को लेकर ज्यादा चर्चा में रहना पसंद नहीं करतीं। लेकिन हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींच लिया है। तस्वीरों में आयशा एक मिस्ट्रीमैन के साथ नजर आ रही हैं और उनकी उंगली में डायमंड रिंग दिखाई दे रही है। इसके बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगा कि क्या एक्ट्रेस ने सगाई कर ली है?
मिस्ट्रीमैन के साथ वायरल हुईं तस्वीरें
आयशा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह एक शख्स के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को गले लगाते दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में आयशा उस शख्स का हाथ पकड़े नजर आ रही हैं। इस दौरान आयशा ने व्हाइट वन-शोल्डर ड्रेस पहनी हुई है। मिडिल पार्टेड हेयरस्टाइल और सिंपल लुक में वह काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं। तस्वीरों में उनकी डायमंड रिंग भी साफ दिखाई दे रही है। इन तस्वीरों के सामने आते ही फैंस ने कमेंट करना शुरू कर दिया कि क्या आयशा की सगाई हो गई है।
'एक सपना' कैप्शन ने बढ़ाया सस्पेंस
आयशा ने तस्वीरों के साथ सिर्फ 'एक सपना' लिखा है। इसके साथ उन्होंने एक ज्वेलरी ब्रांड को टैग किया है। यही वजह है कि इन तस्वीरों को लेकर तस्वीर थोड़ी अलग नजर आती है। संभव है कि यह किसी ज्वेलरी ब्रांड का प्रमोशनल पोस्ट हो। आयशा ने अपनी तरफ से अभी तक सगाई की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इसलिए फिलहाल उनकी सगाई की खबर को सिर्फ सोशल मीडिया की अटकलों के तौर पर ही देखा जा रहा है। कुछ फैंस ने उन्हें बधाई भी देनी शुरू कर दी है, जबकि कई यूजर्स सीधे पूछ रहे हैं कि क्या वह सच में सगाई कर चुकी हैं।
बिग बॉस 17 से मिली थी बड़ी चर्चा
आयशा खान को सबसे ज्यादा चर्चा 'बिग बॉस 17' से मिली थी। उन्होंने शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली थी। शो में उनके आने के बाद मुनव्वर फारूकी के साथ उनके पुराने रिश्ते को लेकर काफी चर्चा हुई थी। आयशा ने शो में बताया था कि मुनव्वर से उनकी मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। उनके मुताबिक, मुनव्वर उन्हें एक म्यूजिक वीडियो में कास्ट करना चाहते थे। बातचीत आगे बढ़ी और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं।
मुनव्वर फारूकी से रिश्ते को लेकर हुआ था विवाद
बिग बॉस 17 में आयशा की एंट्री के बाद मुनव्वर के निजी रिश्तों को लेकर खूब विवाद हुआ था। आयशा ने मुनव्वर पर टू-टाइमिंग और धोखा देने के आरोप लगाए थे। आयशा का दावा था कि मुनव्वर ने उन्हें बताया था कि उनका नाजिला सिताशी के साथ रिश्ता खत्म हो चुका है। लेकिन शो में मुनव्वर ने नाजिला के बारे में बात की, जिसके बाद आयशा ने इस मुद्दे को उठाया। शो में दोनों के बीच काफी भावनात्मक टकराव देखने को मिला। मुनव्वर ने आयशा से माफी भी मांगी थी। हालांकि, शो के बाद दोनों अपने-अपने रास्ते आगे बढ़ गए।
अब करियर पर फोकस कर रही हैं आयशा
निजी जिंदगी से अलग आयशा फिलहाल अपने एक्टिंग और डांसिंग करियर पर ध्यान दे रही हैं। उन्हें फिल्म 'धुरंधर' के गाने 'शरारत' में डांस करते हुए देखा गया था। इस गाने में क्रिस्टल डिसूजा भी नजर आई थीं। आयशा के डांस को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब उनकी डायमंड रिंग और मिस्ट्रीमैन वाली तस्वीरों ने एक बार फिर उन्हें सुर्खियों में ला दिया है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ये तस्वीरें सिर्फ ज्वेलरी ब्रांड का प्रमोशन हैं या आयशा सच में अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू करने वाली हैं। इसका जवाब एक्ट्रेस की आधिकारिक घोषणा के बाद ही साफ होगा।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!