Bigg Boss 19: दूसरे दिन ही नॉमिनेशन, 7 सदस्य बने निशाना और फरहाना भट्ट पहुंचीं सीक्रेट रूम
बिग बॉस का 19वां सीजन, जो 24 अगस्त 2025 को शुरू हुआ, पहले ही दिन से दर्शकों को ड्रामे और रोमांच से बांधे हुए है। इस सीजन का थीम "घरवालों की सरकार" है, जो सत्ता, रणनीति और तीखे टकराव का वादा करता है।
 Bigg Boss 19: दूसरे दिन ही नॉमिनेशन, 7 सदस्य बने निशाना और फरहाना भट्ट पहुंचीं सीक्रेट रूम
  • Category: मनोरंजन

टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस 19 का आगाज़ इस बार भी काफी धमाकेदार रहा है। हर सीज़न की तरह इस बार भी घर में एंट्री लेते ही कंटेस्टेंट्स के बीच मनमुटाव, दोस्ती, तकरार और गठजोड़ की शुरुआत हो गई है। शो के प्रीमियर को अभी ज्यादा वक्त नहीं बीता था कि दूसरे ही दिन घर में नॉमिनेशन का दौर शुरू हो गया। इस नॉमिनेशन में कुल 7 सदस्यों के नाम सामने आए, जिन पर बाहर होने का खतरा मंडराने लगा। वहीं, बिग बॉस 19 के प्रीमियर हफ्ते में ही फरहाना भट्ट के एविक्शन ने सभी को चौंका दिया।

 प्रीमियर से ही तेज हुआ खेल

 दरअसल, बिग बॉस के घर में इस बार कंटेस्टेंट्स का चयन इस तरह किया गया है कि शुरू से ही शो में मसाला और ड्रामा बना रहे। प्रीमियर नाइट पर जैसे ही प्रतिभागियों ने घर में कदम रखा, दर्शकों को साफ दिख गया कि इस सीज़न में भिड़ंत ज्यादा होने वाली है। हर कंटेस्टेंट अपनी-अपनी रणनीति के साथ आया है और पहले ही दिन से घर का माहौल गरमा गया।

 नॉमिनेशन में 7 सदस्य फंसे

 अब शो के तीसरे दिन ही बिग बॉस ने नॉमिनेशन प्रक्रिया का ऐलान किया। यह प्रक्रिया हमेशा की तरह बेहद दिलचस्प रही। कुछ सदस्यों ने खेल-खेल में एक-दूसरे का नाम लिया तो कुछ ने अपने मतभेदों को खुलकर सामने रखा। आखिरकार नॉमिनेशन प्रक्रिया पूरी हुई और 7 सदस्य बाहर होने की कगार पर पहुंच गए। इससे पूरे घर का माहौल तनावपूर्ण हो गया है, क्योंकि हर कोई जानता है कि पहले ही हफ्ते में बाहर होना उनकी पॉपुलैरिटी और गेम दोनों पर भारी पड़ सकता है। इस बीच आवेज दरबार और गौरव खन्ना के बीच तीखी बहस छिड़ गई। बहस के बाद माहौल इतना गरमा गया कि आवेज काफी भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू भी नजर आए।

 बता दें, इस हफ्ते जो घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए है, उनके नाम हैं: गौरव खन्ना, अभिषेक बजाज, प्रणीत मोरे, ज़ीशान क्वाड्री, नीलम गिरी, नतालिया और तान्या मित्तल।

 फरहाना भट्ट की विदाई

 वही फरहाना भट्ट के एविक्शन ने सभी को चौंका दिया था। दर्शकों और घरवालों को लगा कि फरहाना घर से बाहर हो गई हैं, लेकिन असलियत कुछ और ही निकली। दरअसल फरहाना को शो से बाहर नहीं किया गया, बल्कि उन्हें सीक्रेट रूम में भेजा गया है। इस सीक्रेट रूम में फरहाना को एक खास मौका मिला है। वह अब घरवालों की हर हरकत, बातचीत और रणनीति पर नजर रख सकती हैं, बिना किसी को इसकी भनक लगे। यह गुप्त कमरा उन्हें खेल में एक मजबूत स्थिति देता है। फरहाना, जो अपनी बेबाकी और तीखे अंदाज के लिए जानी जाती हैं, इस मौके का फायदा उठाकर घर की गतिविधियों को समझ सकती हैं। 

 घर का माहौल हुआ और गर्म

 फरहाना की विदाई के बाद घर में बाकी सदस्यों पर प्रेशर और बढ़ गया है। अब हर कोई अपनी स्ट्रेटेजी बदलने और दर्शकों का ध्यान खींचने में जुट गया है। बिग बॉस के घर में टिके रहने के लिए कंटेस्टेंट्स को लगातार एंटरटेनिंग बने रहना पड़ता है। यही वजह है कि आने वाले एपिसोड्स में और भी ज्यादा ड्रामा, झगड़े और इमोशंस देखने को मिल सकते हैं।

 

बहरहाल, बिग बॉस 19 का सफर अभी शुरू ही हुआ है और पहले हफ्ते में ही शो में जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। 7 सदस्यों का नॉमिनेट होना और फरहाना भट्ट का बाहर होना यह साफ कर देता है कि यह सीज़न बेहद टफ और सरप्राइज से भरा होने वाला है। अब देखना यह होगा कि बाकी सदस्य घर में खुद को कैसे बचाते हैं और आने वाले दिनों में दर्शकों को कौन-कौन से नए ट्विस्ट देखने को मिलते हैं।

 

  • Share:

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

Related To this topic
Link copied to clipboard!

Watch Now

YouTube Video
Newsest | 15h ago
ओवैसी और अखिलेश समर्थक आये आमने सामने जमके हुई बहस ! Public opinion
YouTube Video
Newsest | 1d ago
UP Election 2027: Owaisi-Chandrashekhar पर क्यों फायर Azam Khan? AIMIM | SP-Congress | BJP
YouTube Video
Newsest | 1d ago
गरीबी , महंगाई , और हिंदू- मुस्लिमों पर खुलकर बोली यूपी की जनता | Public Opinion | UP election 2027
YouTube Video
Newsest | 3d ago
ईश्वर का अपमान मत करो! राष्ट्र के लिए कड़ा संदेश | Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 3d ago
असलम के अंदर योगी पुलिस का खौफ कहा "सरकार हिन्दू मुस्लिम देख के करवाई करती है" | Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 4d ago
हम मुस्लिम से हिन्दू बने हैं क्यूंकि हमारे पूर्वज भी हिन्दू ही थे ! Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 4d ago
कांग्रेस की ट्रेन राजनीति! अवैध प्रवासियों पर एक्शन क्यों नहीं | Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 5d ago
Mayawati vs Chandrashekhar Azad: Lucknow में दो बड़ी रैलियों का महासंग्राम | UP Election 2027
YouTube Video
Newsest | 5d ago
मुस्लिमों ने अपनाया हिंदू धर्म हिंदू संगठन ने कहा इनकी घर वापसी हुई है ! Muslim Accept Hinduism
YouTube Video
Newsest | 6d ago
Kunda Ram Katha में Baba Bageshwar का सियासी प्रहार, Akhilesh Yadav को जवाब | Raja Bhaiya
YouTube Video
Newsest | 6d ago
Uttar Pradesh में युवाओं की पहली पसंद कौन Akhilesh Yadav या CM Yogi ? Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 7d ago
2027 में योगी या अखिलेश? जनता ने बता दिया किसका पलड़ा भारी! | UP Election 2027 Ground Report
YouTube Video
Newsest | 7d ago
आरक्षण -रोज़गार और योगी सरकार पर यूपी के युवा बेधड़क होके बोले ! Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 7d ago
2027 में योगी या अखिलेश? जनता ने बता दिया किसका पलड़ा भारी! | UP Election 2027 Ground Report
YouTube Video
Newsest | 7d ago
"ज्यादा सीरियस नहीं चलेगा" Owaisi-Chandrashekhar के गठबंधन पर Brij Bhushan Singh का पलटवार!