ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
मुंबई के बांद्रा ईस्ट में मंगलवार को एक डरावनी घटना सामने आई। बॉलीवुड एक्ट्रेस डैजी शाह के घर के पास स्थित एक बिल्डिंग में आग लग गई। इस घटना के पीछे के कारणों को लेकर डैजी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने साफ किया कि चुनाव प्रचार के दौरान पटाखे फोड़ने के कारण यह आग लगी।
डैजी शाह ने खुद बताया वीडियो में
डैजी शाह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो साझा करते हुए कहा कि आग बिल्डिंग के ठीक पास लगी थी, जहां वे रहती हैं। उन्होंने वीडियो में दिखाया कि आग लगी बिल्डिंग के नीचे खड़े लोग भी हैं और कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। डैजी ने कहा, “इलेक्शन की वजह से लोग आए हुए हैं और रास्ते पर पटाखे फोड़े हैं। बिल्डिंग के ठीक बाजू में ये हो रहा है। भगवान, ये बहुत डरावना है।” उन्होंने अपना घर दिखाते हुए आग के पास खड़े लोगों की जिम्मेदारी पर सवाल उठाया।
उन्होंने आग लगाने वालों की संख्या भी बताई और कहा कि करीब 200 लोगों का झुंड वहां मौजूद था, जिन्होंने आग लगाई और फिर गायब हो गए। डैजी ने वीडियो में स्पष्ट रूप से कहा, “शुक्रिया बीजेपी। अनपढ़ लोगों की गैंग भरकर रखी है।”
राजनीतिक पक्ष से दूरी का दावा
डैजी शाह ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि उनका किसी भी राजनीतिक पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन जब चुनाव प्रचार के लिए टीमें नियुक्त की जाती हैं, तो कम से कम यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि टीम के लोग सामान्य समझ रखते हों। उन्होंने लिखा कि बिल्डिंग कमेटी ने शुक्र है कि टीम को घर-घर जाकर प्रचार करने की अनुमति नहीं दी। अगर अनुमति दी होती, तो यह स्थिति और भयावह हो सकती थी। डैजी ने कहा कि यह कोई प्राकृतिक आपदा नहीं थी, बल्कि लोगों की लापरवाही और नागरिक समझ की कमी के कारण यह हुआ।
आग और सुरक्षा पर सवाल
इस घटना ने सिविक समझ और सुरक्षा नियमों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। डैजी शाह ने आग के समय लोगों के पास खड़े होने और कोई सुरक्षा कदम न उठाने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आग फैलने का खतरा और भी अधिक था, अगर बिल्डिंग के पास और अधिक लोग या वाहन होते। इस घटना ने यह भी दिखाया कि चुनाव प्रचार के दौरान सुरक्षा और जिम्मेदारी की कमी कितना बड़ा खतरा पैदा कर सकती है।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!