बॉलीवुड सितारों ने धूमधाम से मनाया गणेशोत्सव, बप्पा को दी भावुक विदाई
गणेशोत्सव पर बॉलीवुड सितारों ने भक्ति और उत्साह के साथ बप्पा की आराधना की। दीपिका-रणवीर, शाहरुख खान, सलमान खान, गोविंदा और अंबानी परिवार समेत कई सितारों ने पूजा-अर्चना और विसर्जन में हिस्सा लिया।
बॉलीवुड सितारों ने धूमधाम से मनाया गणेशोत्सव, बप्पा को दी भावुक विदाई
  • Category: मनोरंजन

गणेशोत्सव का पर्व पूरे देश में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। महाराष्ट्र से लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में गणपति बप्पा की आराधना और फिर विसर्जन की धूम देखने को मिल रही है। यही रंगत बॉलीवुड में भी देखने को मिली। बी-टाउन के तमाम सितारे भगवान गणेश की भक्ति में डूबे नजर आए। किसी ने घर पर बप्पा की स्थापना की तो किसी ने अंबानी परिवार के साथ गणपति दर्शन किए। वहीं, विसर्जन के अवसर पर भी सितारों ने भक्ति और आनंद से भरे पलों को जीया।

 दीपिका और रणवीर ने किए बप्पा के दर्शन

 गणेशोत्सव के मौके पर अंबानी के घर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचे। दोनों ने ट्विनिंग आउटफिट पहन रखा था और साथ में बेहद खूबसूरत लग रहे थे। हालांकि, इस दौरान रणवीर सिंह के नए लुक ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। वह कुर्ता-पायजामा और हाफ जैकेट में नजर आए और खास बात यह रही कि उन्होंने इस बार क्लीन शेव लुक अपनाया। सोशल मीडिया पर उनका यह अंदाज तेजी से वायरल हो गया। वहीं, दीपिका अपने एलीगेंट ट्रेडिशनल लुक से फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहीं।

 अंबानी परिवार के यहां सितारों का जमावड़ा

 आपको बता दें, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के घर गणपति बप्पा का आगमन हुआ है, जहां सितारों का मेला देखने को मिला। शाहरुख खान अपने पूरे परिवारपत्नी गौरी, बेटी सुहाना और बेटे अबरामके साथ अंबानी परिवार से मिलने पहुंचे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शाहरुख को सीढ़ियां उतरते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद वे नीता अंबानी से गर्मजोशी से गले मिलते हैं। आगे वीडियो में पूरा खान परिवार बप्पा का आशीर्वाद लेता दिखा।

 

वहीं, अनंत अंबानी और उनकी पत्नी राधिका मर्चेंट ने एंटीलिया चा राजाके विसर्जन में भाग लिया। इस दौरान दोनों खेल-खेल में फूल फेंकते नजर आए। राधिका की सुरक्षा का पूरा ध्यान उनके बॉडीगार्ड्स ने रखा। वहीं, नीता अंबानी पारंपरिक गुलाबी परिधान में पूरे उत्सव का आनंद लेती दिखीं।

 सलमान खान का धूमधाम से विसर्जन

 सलमान खान के घर भी गणेशोत्सव का जश्न देखने को मिला। डेढ़ दिन की पूजा-अर्चना के बाद पूरे खान परिवार ने बप्पा का विसर्जन किया। सलमान, उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा और बहनोई आयुष शर्मा ने मिलकर बप्पा को विदाई दी। इस मौके पर परिवार के बाकी सदस्य भी शामिल हुए और ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते हुए बप्पा को अलविदा कहा। सोशल मीडिया पर सलमान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे भांजे आहिल के साथ मस्ती करते हुए नजर रहे हैं।

 गोविंदा और अन्य सितारे भी हुए शामिल

 

गोविंदा ने भी पत्नी सुनिता और बेटे यशवर्धन के साथ गणपति विसर्जन में हिस्सा लिया। ढोल की गूंज के बीच उन्होंने पूरे जोश और भक्ति भाव से बप्पा को विदाई दी।

 

अनन्या पांडे ने अपने घर पर ही गणपति की स्थापना की और पर्यावरण के अनुकूल तरीके से विसर्जन किया। उनकी बहन रायसा भी इस मौके पर उनके साथ रहीं। टीवी दुनिया के कई सितारों ने भी बप्पा की आराधना की। गुरमीत चौधरी, उनकी पत्नी और परिवार लोखंडवाला में विसर्जन में शामिल हुए। वहीं, डेजी शाह, युविका चौधरी, प्रिंस नरूला और दीपिका सिंह ने भी अपने-अपने घरों और मंदिरों में बप्पा की पूजा और विसर्जन में हिस्सा लिया।

गणेशोत्सव सिर्फ एक धार्मिक पर्व ही नहीं, बल्कि लोगों को जोड़ने और खुशी बांटने का माध्यम भी है। बॉलीवुड सितारों ने अपने अंदाज में इस पर्व को मनाया और सोशल मीडिया पर अपनी झलकियां साझा कर फैंस को भी इस उत्सव का हिस्सा बनाया। चाहे दीपिका-रणवीर की जोड़ी हो, शाहरुख का पारिवारिक अंदाज हो या सलमान और गोविंदा की भक्तिहर किसी ने अपने-अपने तरीके से बप्पा को विदाई दी और अगले साल फिर आने की प्रार्थना की।

 

  • Share:

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

Related To this topic
Link copied to clipboard!

Watch Now

YouTube Video
Newsest | 22h ago
CJP Protest Ground Report | जंतर मंतर से संसद मार्च में क्या हुआ? Protesters से Exclusive बातचीत
YouTube Video
Newsest | 2d ago
ब्रिजेश सिंह की सच्ची कहानी: मुख्तार अंसारी का सबसे बड़ा दुश्मन | Purvanchal Mafia Don (Full Story)
YouTube Video
Newsest | 3d ago
नोएडा ममूरा आग हादसा | Fire Department, Authority और Safety System पर बड़े सवाल
YouTube Video
Newsest | 4d ago
राजा भैया की पूरी कहानी: पोटा से पत्नी के केस तक | कुंडा का अजेय बाहुबली!
YouTube Video
Newsest | 6d ago
क्या 3 अगस्त 2026 को जेल जाएंगे बृजभूषण? बाहुबल से पहलवानों के दंगल तक का पूरा सच!
YouTube Video
Newsest | 10d ago
डूब गया Noida Sector 19! मानसून में Smart City का ये हाल क्यों?
YouTube Video
Newsest | 14d ago
देश की शिक्षा व्यवस्था फेल? जंतर मंतर से Ground Report | #cjp #jantarmantar
YouTube Video
Newsest | 14d ago
स्मार्ट सिटी या डूबता शहर? Noida Sector 49 & Baraula ग्राउण्ड रिपोर्ट| #sector49 #Baraula
YouTube Video
Newsest | 18d ago
Ram Mandir Donation Theft: 10 दिनों में 70 चोरियां और चंपत राय का इस्तीफा!
YouTube Video
Newsest | 19d ago
क्या E20 पेट्रोल बर्बाद कर रहा है आपकी गाड़ी? Ethanol | E20 | Ground Report
YouTube Video
Newsest | 25d ago
Noida Sec 82 Bus Terminal: ₹158 करोड़ की बर्बादी या मास्टरप्लान? अब बनेगा Startups का नया हब!
YouTube Video
Newsest | 26d ago
OTT के दौर में खत्म हो रहा है Traditional Cinema? | Ravi Khanvilkar Exclusive । #NSD
YouTube Video
Newsest | 26d ago
72 Vs 40,000?! Karbala की ये कहानी सुनकर रूह कांप जाएगी! | Karbala Ka Waqia । #Muharram2026
YouTube Video
Newsest | 27d ago
कागज़ के नोट बंद? RBI का 6,373 करोड़ का मास्टरप्लान! | Plastic Money in India Explained
YouTube Video
Newsest | 28d ago
UP Politics Exploded: क्या SP के 26 सांसद छोड़ेंगे अखिलेश का साथ?