ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
अनन्या पांडे और लक्ष्य की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म को Dharma Productions प्रोड्यूस कर रहा है और इसके ट्रेलर को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर चर्चा बनी हुई है।
पहले दिन 4-6 करोड़ की कमाई का अनुमान
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 4 से 6 करोड़ रुपये तक की ओपनिंग कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह 2026 की बड़ी रोमांटिक ओपनर फिल्मों में शामिल हो सकती है। फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिलने पर वीकेंड में इसकी कमाई और बढ़ सकती है।
2026 की रोमांटिक फिल्मों में बना सकती है रिकॉर्ड
इस साल की रोमांटिक फिल्मों की ओपनिंग की बात करें तो ‘पति पत्नी और वो’ अब तक टॉप पर रही है, जिसने पहले दिन 1.25 करोड़ की कमाई की थी। ऐसे में ‘चांद मेरा दिल’ अगर 4 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग करती है, तो यह रोमांटिक जॉनर में बड़ी शुरुआत मानी जाएगी। फिल्म को इस बात का भी फायदा मिल सकता है कि शुक्रवार को हिंदी मार्केट में कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। इससे ‘चांद मेरा दिल’ को ज्यादा स्क्रीन और दर्शक मिल सकते हैं।
टिकट डिस्काउंट से बढ़ सकती है ऑडियंस
मेकर्स ने टिकट प्राइस को लेकर भी खास रणनीति बनाई है। ओपनिंग डे पर शाम 5 बजे से पहले टिकट की कीमत 149 रुपये रखी गई है, जबकि उसके बाद 199 रुपये होगी। इस कदम का मकसद ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाना है।
अनन्या पांडे के लिए अहम फिल्म
यह फिल्म अनन्या पांडे के करियर के लिए भी काफी अहम मानी जा रही है। हाल ही में वह फिल्म ‘तू मेरी मां तेरा मैं तेरा तू मेरी’ में नजर आई थीं। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि ‘चांद मेरा दिल’ बॉक्स ऑफिस पर कितना असर छोड़ पाती है। रोमांटिक थ्रिलर, नए जोड़ीदार और कम टिकट कीमत जैसी कई चीजें ‘चांद मेरा दिल’ के पक्ष में दिखाई दे रही हैं। अगर फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला, तो यह बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल कर सकती है।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!