दिल्ली हाईकोर्ट ने सलमान खान की पर्सनैलिटी राइट्स सुरक्षा के लिए सोशल मीडिया कंपनियों को सख्त निर्देश दिए
दिल्ली हाईकोर्ट ने सलमान खान की पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स को तीन दिन में कार्रवाई करने का सख्त आदेश दिया।
 दिल्ली हाईकोर्ट ने सलमान खान की पर्सनैलिटी राइट्स सुरक्षा के लिए सोशल मीडिया कंपनियों को सख्त निर्देश दिए
  • Category: मनोरंजन

दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑनलाइन इंटरमीडियरी कंपनियों को निर्देश दिया कि वे सलमान खान की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करें। शिकायत में कहा गया था कि कुछ लोग एक्टर के नाम, फोटो और पहचान का गलत तरीके से इस्तेमाल करके मर्चेंडाइज बेच रहे हैं। इस मामले में कोर्ट ने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा और ट्रेडमार्क उल्लंघन पर तुरंत कदम उठाने की आवश्यकता जताई।

 

कोर्ट ने दिए तीन दिन में कार्रवाई के निर्देश

 

जस्टिस मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा ने कहा कि इस मामले पर कोर्ट विस्तार से आदेश जारी करेगाउन्होंने स्पष्ट किया कि जिन लोगों ने सलमान खान के नाम और पहचान का गलत इस्तेमाल किया है, उनके खिलाफ तुरंत आदेश जारी किए जाएंगे। कोर्ट ने कहा कि सलमान की याचिका इन्फॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी (इंटरमीडियरी गाइडलाइंस एंड डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड) रूल्स 2021 के तहत फाइल की गई कंप्लेंट मानी जाएगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को तीन दिन के अंदर कार्रवाई करनी होगी।

 

जस्टिस अरोड़ा ने यह भी कहा, "तीन दिन में कार्रवाई की जानी चाहिए। जो लोग ट्रेडमार्क का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें किसी भी निर्णय से पहले IP अधिकारों पर विचार करना होगा। मैं कमर्शियल मर्चेंडाइज पर रोक लगाने का आदेश दूंगी।"

 

सलमान खान के वकील का तर्क: अधिकारों का उल्लंघन हो रहा है

 

कोर्ट में सलमान की ओर से पेश हुए सीनियर एडवोकेट संदीप सेठी ने बताया कि कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लगातार एक्टर के पर्सनैलिटी राइट्स का उल्लंघन कर रहे हैं। उन्होंने अदालत को ऐसे उदाहरण भी दिए जहाँ फेक न्यूज और मिसलीडिंग कंटेंट शेयर किया गया।

 

संदीप सेठी ने कहा कि एप्पल ने एक ऐप डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराया है, जो सलमान खान के अधिकारों का उल्लंघन करता है। इसके अलावा कुछ एआई चैटबॉट्स और -मार्केटप्लेस प्लेटफॉर्म्स भी एक्टर के नाम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं।

 

सलमान ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि कोई भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, वेबसाइट या -कॉमर्स कंपनी उनकी अनुमति के बिना उनका नाम, फोटो, आवाज या पहचान का कोई भी हिस्सा इस्तेमाल करे।

 

गलत इस्तेमाल से लोगों को गुमराह और तीसरे पक्ष को लाभ

 

सलमान के वकील ने तर्क दिया कि इस तरह का गलत इस्तेमाल केवल उनके पर्सनैलिटी राइट्स का उल्लंघन है, बल्कि इससे जनता गुमराह होती है और तीसरे पक्ष को अनुचित लाभ मिलता है। इस मामले में कोर्ट ने स्पष्ट किया कि सभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स को जिम्मेदारी से काम करना होगा और पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी।

 

अन्य सेलिब्रिटीज के मामले

 

सलमान खान से पहले भी कई बड़े बॉलीवुड और टॉलीवुड सितारे ऐसे मामलों में कोर्ट जा चुके हैं। इनमें शामिल हैं: अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, जया बच्चन, ऋतिक रोशन, अजय देवगन, नागार्जुन, जूनियर एनटीआर, करण जौहर, कुमार सानू और श्रीश्री रविशंकर।

 

ये सभी मामले सेलिब्रिटी के पर्सनैलिटी राइट्स और ट्रेडमार्क सुरक्षा से जुड़े थे। कोर्ट के फैसले ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया कि किसी भी सेलिब्रिटी का नाम, फोटो या पहचान बिना अनुमति के इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।

 

  • Share:

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

Related To this topic
Link copied to clipboard!

Warning: file_put_contents(youtube_cache.json): Failed to open stream: Permission denied in /var/www/html/pages/video.php on line 67

Watch Now

YouTube Video
Newsest | 17h ago
Elvish Yadav Snake Venom Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, क्या अब पुलिस फंसेगी? #newsesthindi
YouTube Video
Newsest | 1d ago
Varanasi: गंगा में 'नॉनवेज इफ्तारी' पर बवाल! 14 गिरफ्तार, देखिए काशी का सबसे बड़ा विवाद #newsesthindi
YouTube Video
Newsest | 3d ago
काबुल पर Pakistani Airstrikes, Taliban की जवाबी फायर: क्या South Asia एक और युद्ध के मुहाने पर है?
YouTube Video
Newsest | 4d ago
Rahul का बड़ा दांव: Kanshi Ram को Bharat Ratna? BJP भड़की!
YouTube Video
Newsest | 4d ago
Iran डर गया! US का खतरनाक Merops एंटी-ड्रोन मिडिल ईस्ट में | #newsesthindi
YouTube Video
Newsest | 7d ago
Israel ने North Korea Embassy पर हमला किया? Viral Video का बड़ा Fact Check
YouTube Video
Newsest | 8d ago
Assassination Attempt on Farooq Abdullah? जम्मू की शादी में गोली, Security Lapse पर बहस
YouTube Video
Newsest | 8d ago
Dubai Airport Drone Attack: ईरान-इजरायल जंग का असर दुबई तक | भारतीय घायल | #newsesthindi
YouTube Video
Newsest | 15d ago
क्या कुर्दों के सहारे ईरान का तख्तापलट करेगा अमेरिका? | Geopolitical Analysis
YouTube Video
Newsest | 17d ago
Sonia Gandhi ने पूछा- क्या हम विश्वगुरु का धर्म भूल गए? #americairan #israelnews
YouTube Video
Newsest | 18d ago
सबसे बड़ा पावर स्विच! Iran का फ़्यूचर अराफ़ी के हाथ में! #newsesthindi #irancrisis
YouTube Video
Newsest | 18d ago
Khamenei मारे गए, अब Iran में कौन हुकूमत करेगा? #newsesthindi
YouTube Video
Newsest | 21d ago
जब पत्नी MLA ने CM पति को विधानसभा में घेरा! Conrad Sangmas Epic Reply
YouTube Video
Newsest | 22d ago
NCERT किताब पर सुप्रीम कोर्ट का बैन | ज्यूडिशियल करप्शन चैप्टर से क्यों भड़का कोर्ट?
YouTube Video
Newsest | 22d ago
PM Modi और F-22 Raptor विमानों की Israel में एंट्री। खौफ की कहानी! #newsesthindi