धर्मेंद्र वीडियो लीक मामला: हॉस्पिटल स्टाफ गिरफ्तार
धर्मेंद्र के हॉस्पिटल वीडियो लीक मामले में ब्रीच कैंडी स्टाफ गिरफ्तार। देओल परिवार ने प्राइवेसी की अपील की, बॉलीवुड ने मीडिया की रिपोर्टिंग पर नाराजगी जताई।
धर्मेंद्र वीडियो लीक मामला: हॉस्पिटल स्टाफ गिरफ्तार
  • Category: मनोरंजन

ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान धर्मेंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में दिग्गज अभिनेता वेंटिलेटर पर नजर आ रहे थे और परिवार बेहद परेशान दिखाई दे रहा था। यह वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। जांच में पता चला कि वीडियो हॉस्पिटल के ही एक स्टाफ ने बनाया था। निजता के गंभीर उल्लंघन के मामले में पुलिस ने गुरुवार शाम आरोपित स्टाफ को गिरफ्तार कर लिया।

 

अमिताभ बच्चन की सख्त प्रतिक्रिया

 

वीडियो लीक होने और धर्मेंद्र की हेल्थ पर फैलाई जा रही अफवाहों के बीच अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने फेसबुक पर लिखा— “कोई एथिक नाम की चीज ही नहीं।”

 

X पर बिग बी ने लिखा— “नो एथिक्स, कोई अचार-नीति नहीं।” हालांकि पोस्ट में किसी का नाम नहीं था, लेकिन इसे धर्मेंद्र की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है।

 

फिल्म इंडस्ट्री की नाराजगी—IFTDA और फिल्ममेकरों का रोष

 

इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन (IFTDA) ने पैपराजी और कुछ मीडिया हाउसेज़ की असंवेदनशील रिपोर्टिंग पर सख्त आपत्ति जताते हुए शिकायत दर्ज की है।

 

प्रेसिडेंट अशोक पंडित ने लिखा— “धर्मेंद्र जी की हेल्थ पर दखलअंदाजी और असंवेदनशील रिपोर्टिंग निंदनीय है। ऐसी हरकत पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”

 

मधुर भंडारकर ने भी कहा— “इस कठिन समय में मीडिया को देओल परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करना चाहिए।”

 

करण जौहर ने लिखा— “जब शिष्टाचार और संवेदनशीलता समाप्त हो जाए, तो समझ लो कि समाज बर्बादी की ओर है। धर्मेंद्र जैसे लीजेंड के साथ ऐसा व्यवहार शर्मनाक है।” वही अमीषा पटेल ने भी परिवार की प्राइवेसी की मांग की।

 

दो दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद धर्मेंद्र डिस्चार्ज

 

धर्मेंद्र को 10 नवंबर को सांस लेने में तकलीफ के चलते ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वह दो दिन तक वेंटिलेटर पर रहे। 12 नवंबर को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया और अब उनका इलाज घर पर जारी है। उनसे मिलने अमिताभ बच्चन खुद अस्पताल पहुंचे थे।

 

हेमा मालिनी का बयान—‘कृपया दुआ करें’

 

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की सेहत को लेकर चिंता जताते हुए कहा— “यह हमारे लिए बहुत मुश्किल समय था। बच्चे भी रात-रात भर जाग रहे थे। मैं कमजोर नहीं पड़ सकती, लेकिन खुश हूं कि वे घर लौट आए हैं। कृपया उनके लिए दुआ करें।”

 

सनी देओल नाराज—‘आपके घर में मां-बाप नहीं?’

 

गुरुवार सुबह पपराज़ी द्वारा अस्पताल के बाहर की कवरेज पर सनी देओल भड़क गए। उन्होंने हाथ जोड़कर कहा— “आपके घर में मां-बाप हैं, बच्चे हैं… शर्म नहीं आती?” सनी देओल ने मीडिया को संवेदनशीलता बरतने की नसीहत दी।

 

परिवार की अपील—‘फर्जी खबरें न फैलाएं’

 

डिस्चार्ज के बाद देओल परिवार ने बयान जारी कर कहा— “कृपया अफवाहें न फैलाएं और हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें। धर्मेंद्र जी अब घर पर आराम कर रहे हैं।” इसके साथ ही, परिवार ने निधन की फर्जी खबर फैलाने वालों पर कड़ी नाराजगी जताई। ईशा देओल ने कहा— “पापा स्थिर हैं और रिकवर कर रहे हैं। फेक खबरें न फैलाएं।”

 

  • Share:

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

Related To this topic
Link copied to clipboard!

Watch Now

YouTube Video
Newsest | 15h ago
ओवैसी और अखिलेश समर्थक आये आमने सामने जमके हुई बहस ! Public opinion
YouTube Video
Newsest | 1d ago
UP Election 2027: Owaisi-Chandrashekhar पर क्यों फायर Azam Khan? AIMIM | SP-Congress | BJP
YouTube Video
Newsest | 1d ago
गरीबी , महंगाई , और हिंदू- मुस्लिमों पर खुलकर बोली यूपी की जनता | Public Opinion | UP election 2027
YouTube Video
Newsest | 3d ago
ईश्वर का अपमान मत करो! राष्ट्र के लिए कड़ा संदेश | Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 3d ago
असलम के अंदर योगी पुलिस का खौफ कहा "सरकार हिन्दू मुस्लिम देख के करवाई करती है" | Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 4d ago
हम मुस्लिम से हिन्दू बने हैं क्यूंकि हमारे पूर्वज भी हिन्दू ही थे ! Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 4d ago
कांग्रेस की ट्रेन राजनीति! अवैध प्रवासियों पर एक्शन क्यों नहीं | Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 5d ago
Mayawati vs Chandrashekhar Azad: Lucknow में दो बड़ी रैलियों का महासंग्राम | UP Election 2027
YouTube Video
Newsest | 5d ago
मुस्लिमों ने अपनाया हिंदू धर्म हिंदू संगठन ने कहा इनकी घर वापसी हुई है ! Muslim Accept Hinduism
YouTube Video
Newsest | 6d ago
Kunda Ram Katha में Baba Bageshwar का सियासी प्रहार, Akhilesh Yadav को जवाब | Raja Bhaiya
YouTube Video
Newsest | 6d ago
Uttar Pradesh में युवाओं की पहली पसंद कौन Akhilesh Yadav या CM Yogi ? Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 7d ago
2027 में योगी या अखिलेश? जनता ने बता दिया किसका पलड़ा भारी! | UP Election 2027 Ground Report
YouTube Video
Newsest | 7d ago
आरक्षण -रोज़गार और योगी सरकार पर यूपी के युवा बेधड़क होके बोले ! Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 7d ago
2027 में योगी या अखिलेश? जनता ने बता दिया किसका पलड़ा भारी! | UP Election 2027 Ground Report
YouTube Video
Newsest | 7d ago
"ज्यादा सीरियस नहीं चलेगा" Owaisi-Chandrashekhar के गठबंधन पर Brij Bhushan Singh का पलटवार!