गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में दरार! फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनीता ने अपने पति के खिलाफ बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर की है।
गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में दरार! फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी
  • Category: मनोरंजन

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की 38 साल पुरानी शादी एक बार फिर विवादों में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनीता ने अपने पति के खिलाफ बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर की है। यह मामला न सिर्फ उनके निजी जीवन का बड़ा खुलासा करता है बल्कि फिल्म इंडस्ट्री और फैन्स के बीच भी हलचल मचा रहा है।

तलाक की अर्जी और गंभीर आरोप

सूत्रों के अनुसार, सुनीता ने हिंदू विवाह अधिनियम 1955 के तहत याचिका दाखिल की है। इस याचिका में उन्होंने गोविंदा पर धोखा देने, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, क्रूरता और परित्याग जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके अलावा, सुनीता ने अपने वैवाहिक जीवन में आई मुश्किलों और मानसिक पीड़ा का भी उल्लेख किया है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से उनके रिश्ते में खटास बनी हुई थी और अब उन्होंने कानूनी रास्ता अपनाने का फैसला लिया है।

दिसंबर 2024 से शुरू हुई कानूनी लड़ाई

रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि सुनीता ने दिसंबर 2024 में तलाक की अर्जी दायर की थी। कोर्ट की सुनवाई के दौरान वे हर बार मौजूद रहीं और काउंसलिंग सेशनों में भी हिस्सा लिया। वहीं, आरोप है कि गोविंदा कई बार न तो व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश हुए और न ही काउंसलिंग सेशनों में शामिल हुए। उनकी इस गैरहाजिरी ने केस को और गंभीर बना दिया है।

वही कोर्ट ने 25 मई 2025 को गोविंदा को समन जारी किया, लेकिन वे सुनवाई में शामिल नहीं हुए, जिसके बाद एक कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जून 2025 से शुरू हुए कोर्ट के आदेशित काउंसलिंग सत्रों में सुनीता नियमित रूप से उपस्थित रहीं, जबकि गोविंदा की अनुपस्थिति ने मामले को और जटिल बना दिया।

सुनीता का भावुक बयान

आपको बता दें, हाल ही में एक यूट्यूब व्लॉग में सुनीता ने मुंबई के महालक्ष्मी मंदिर में भावुक होकर कहा, "जब मैं गोविंदा से मिली, मैंने मां से प्रार्थना की थी कि मेरी शादी उनसे हो और जीवन अच्छा हो। मां ने मेरी सारी मनोकामनाएं पूरी कीं, मुझे दो बच्चे दिए। लेकिन हर सच्चाई आसान नहीं होती, उतार-चढ़ाव आते हैं। मुझे मां काली पर भरोसा है कि जो मेरा घर तोड़ने की कोशिश करेगा, उसे मां माफ नहीं करेगी।"


पहले भी उड़ी थीं अफवाहें

बता दें, फरवरी 2025 में भी तलाक की खबरें सामने आई थीं, जब सुनीता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से 'आहूजा' हटाकर अपने नाम में एक अतिरिक्त 'S' जोड़ा था। हालांकि, सुनीता ने इसे न्यूमेरोलॉजी का फैसला बताया और तलाक की खबरों को खारिज किया। गोविंदा के वकील ललित बिंद्रा और मैनेजर ने भी दावा किया कि दोनों का रिश्ता मजबूत है और वे गणेश चतुर्थी 2025 पर साथ नजर आएंगे।

अफेयर की अटकलें

कुछ रिपोर्ट्स में गोविंदा की एक 30 वर्षीय मराठी अभिनेत्री से कथित नजदीकियों को तलाक का कारण बताया गया, हालांकि यह दावा असत्यापित है। सुनीता ने पहले एक साक्षात्कार में कहा था कि अगर ऐसी कोई बात होगी, तो वह खुद इसे सार्वजनिक करेंगी। हालांकि, गोविंदा ने अभी तक इन आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। 

फिल्म इंडस्ट्री में प्रतिक्रिया

इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई। उनके करीबी दोस्त ललित बिंद्रा ने बताया कि दोनों "मजबूत" हैं और हमेशा साथ रहेंगे, लेकिन कोर्ट दस्तावेज एक अलग कहानी बयां करते हैं। फैन्स हैरान हैं कि लंबे समय से साथ निभा रहे इस कपल का रिश्ता इस मुकाम तक पहुंच गया है। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी इसे लेकर मिश्रित प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ का मानना है कि यह कपल आपसी बातचीत से अपने मतभेद सुलझा सकता है, जबकि अन्य इसे रिश्ते का अंतिम पड़ाव मान रहे हैं। 

वही गोविंदा और सुनीता आहूजा का रिश्ता अब कानूनी लड़ाई में बदलता दिख रहा है। सुनीता की ओर से लगाए गए आरोपों ने इस मामले को और गंभीर बना दिया है। अब देखना होगा कि आने वाली सुनवाइयों में यह विवाद किस दिशा में जाता है और क्या दोनों अपने रिश्ते को कोई नया मोड़ देने में सफल हो पाते हैं या यह रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा।


  • Share:

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

Related To this topic
Link copied to clipboard!

Watch Now

YouTube Video
Newsest | 15h ago
ओवैसी और अखिलेश समर्थक आये आमने सामने जमके हुई बहस ! Public opinion
YouTube Video
Newsest | 1d ago
UP Election 2027: Owaisi-Chandrashekhar पर क्यों फायर Azam Khan? AIMIM | SP-Congress | BJP
YouTube Video
Newsest | 1d ago
गरीबी , महंगाई , और हिंदू- मुस्लिमों पर खुलकर बोली यूपी की जनता | Public Opinion | UP election 2027
YouTube Video
Newsest | 3d ago
ईश्वर का अपमान मत करो! राष्ट्र के लिए कड़ा संदेश | Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 3d ago
असलम के अंदर योगी पुलिस का खौफ कहा "सरकार हिन्दू मुस्लिम देख के करवाई करती है" | Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 4d ago
हम मुस्लिम से हिन्दू बने हैं क्यूंकि हमारे पूर्वज भी हिन्दू ही थे ! Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 4d ago
कांग्रेस की ट्रेन राजनीति! अवैध प्रवासियों पर एक्शन क्यों नहीं | Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 5d ago
Mayawati vs Chandrashekhar Azad: Lucknow में दो बड़ी रैलियों का महासंग्राम | UP Election 2027
YouTube Video
Newsest | 5d ago
मुस्लिमों ने अपनाया हिंदू धर्म हिंदू संगठन ने कहा इनकी घर वापसी हुई है ! Muslim Accept Hinduism
YouTube Video
Newsest | 6d ago
Kunda Ram Katha में Baba Bageshwar का सियासी प्रहार, Akhilesh Yadav को जवाब | Raja Bhaiya
YouTube Video
Newsest | 6d ago
Uttar Pradesh में युवाओं की पहली पसंद कौन Akhilesh Yadav या CM Yogi ? Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 7d ago
2027 में योगी या अखिलेश? जनता ने बता दिया किसका पलड़ा भारी! | UP Election 2027 Ground Report
YouTube Video
Newsest | 7d ago
आरक्षण -रोज़गार और योगी सरकार पर यूपी के युवा बेधड़क होके बोले ! Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 7d ago
2027 में योगी या अखिलेश? जनता ने बता दिया किसका पलड़ा भारी! | UP Election 2027 Ground Report
YouTube Video
Newsest | 7d ago
"ज्यादा सीरियस नहीं चलेगा" Owaisi-Chandrashekhar के गठबंधन पर Brij Bhushan Singh का पलटवार!