ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। चेक बाउंस मामले में कानूनी परेशानी झेल रहे अभिनेता के सामने अब बैंक लोन से जुड़ा एक नया मामला सामने आया है। शाहजहांपुर में स्थित उनके पैतृक घर पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 16.61 करोड़ रुपये के बकाया लोन को लेकर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। बैंक ने चेतावनी दी है कि अगर तय समय के अंदर बकाया राशि जमा नहीं की गई तो संपत्ति की नीलामी की जा सकती है।
34 दिन में भुगतान नहीं हुआ तो नीलामी की चेतावनी
बैंक की ओर से लगाए गए नोटिस में कहा गया है कि लोन की रकम का भुगतान नहीं करने पर संपत्ति की नीलामी की जाएगी। नीलामी की संभावित तारीख 9 सितंबर तय की गई है। हालांकि, नोटिस लगाए जाने के कुछ समय बाद परिवार की ओर से उसे हटा दिया गया। बैंक अधिकारियों के मुताबिक, यह मामला नया नहीं है। इससे पहले भी करीब दो साल पहले इसी लोन को लेकर नोटिस जारी किया गया था।
पत्नी और मां के नाम पर लिया गया था लोन
जानकारी के अनुसार, राजपाल यादव ने अपनी पत्नी राधा यादव और मां गोदावरी यादव के नाम पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की मुंबई शाखा से करीब 16.61 करोड़ रुपये का लोन लिया था। बैंक के अनुसार, यह लोन अब तक पूरी तरह चुकाया नहीं गया है, जिसके कारण संपत्ति पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है।
परिवार ने कहा- बातचीत से सुलझ जाएगा मामला
राजपाल यादव के बड़े भाई श्रीपाल यादव ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा कि यह पुराना मामला है और बैंक के साथ बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि लोन चुकाने को लेकर समाधान निकाला जा रहा है और फिलहाल ऐसी स्थिति नहीं है कि संपत्ति की नीलामी हो। वहीं, सेंट्रल बैंक के अधिकारी अनुज वर्मा ने बताया कि शाहजहांपुर के कुंडरा गांव स्थित पैतृक भवन पर नियमों के अनुसार नोटिस लगाया गया है।
चेक बाउंस मामले में भी चल रही कानूनी परेशानी
राजपाल यादव पहले से ही चेक बाउंस मामले को लेकर कानूनी विवाद में फंसे हुए हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने 7 जुलाई को चेक बाउंस के सात मामलों में उन्हें तीन महीने की जेल की सजा सुनाई थी। हर मामले में शिकायतकर्ता को करीब 1.05 करोड़ रुपये देने का आदेश दिया गया था। इस हिसाब से कुल राशि करीब 7.35 करोड़ रुपये बताई गई थी। कोर्ट ने यह भी माना था कि राजपाल यादव करीब 2 करोड़ रुपये पहले ही चुका चुके हैं, जिसे कुल भुगतान में समायोजित किया जाएगा।
फिल्म ‘अता पता लापता’ से जुड़ा है चेक बाउंस मामला
यह पूरा मामला उनकी फिल्म ‘अता पता लापता’ से जुड़ा हुआ है। साल 2010 में इस फिल्म को बनाने के लिए राजपाल यादव ने करीब 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और कर्ज की रकम समय पर वापस नहीं की जा सकी। इसके बाद चेक बाउंस के मामले दर्ज हुए और मामला अदालत तक पहुंच गया।
2018 से चल रही है कानूनी लड़ाई
अप्रैल 2018 में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने राजपाल यादव और उनकी पत्नी राधा यादव को चेक बाउंस मामले में दोषी ठहराया था। अदालत ने राजपाल यादव को छह महीने की जेल की सजा सुनाई थी। इसके बाद 2019 में सेशंस कोर्ट ने भी इस फैसले को बरकरार रखा। बाद में हाईकोर्ट ने सजा पर अस्थायी रोक लगाई और बकाया राशि जमा करने के निर्देश दिए। रकम जमा नहीं होने के बाद फरवरी 2026 में उन्हें सरेंडर करने का आदेश दिया गया था। इसके बाद राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया और कुछ समय बाद उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई।
आर्थिक और कानूनी चुनौतियों से घिरे राजपाल यादव
राजपाल यादव बॉलीवुड के जाने-माने कॉमेडी कलाकारों में शामिल रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से वह लगातार कानूनी और आर्थिक विवादों का सामना कर रहे हैं। एक तरफ बैंक लोन का मामला है, तो दूसरी ओर चेक बाउंस केस की कानूनी प्रक्रिया जारी है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि बैंक और राजपाल यादव के बीच चल रही बातचीत से क्या समाधान निकलता है और क्या संपत्ति की नीलामी की नौबत आएगी या नहीं।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!