रणवीर सिंह बनेंगे भगवान शिव! ‘द इम्मोर्टल्स ऑफ मेलुहा’ ट्रिलॉजी से रचेंगे नया सिनेमाई इतिहास
रणवीर सिंह जल्द ही अमीश त्रिपाठी की मशहूर किताब ‘द इम्मोर्टल्स ऑफ मेलुहा’ पर बन रही ट्रिलॉजी में भगवान शिव का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग 2028 में शुरू होने की उम्मीद है।
रणवीर सिंह बनेंगे भगवान शिव! ‘द इम्मोर्टल्स ऑफ मेलुहा’ ट्रिलॉजी से रचेंगे नया सिनेमाई इतिहास
  • Category: मनोरंजन

 

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपने करियर के शानदार दौर से गुजर रहे हैं। ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की सफलता के बाद अब रणवीर के हाथ एक और बड़ा और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट लगा है। खबर है कि रणवीर सिंह अब मशहूर लेखक अमीश त्रिपाठी की लोकप्रिय किताब ‘द इम्मोर्टल्स ऑफ मेलुहा’ पर बनने वाली ट्रिलॉजी में भगवान शिव का किरदार निभाते नजर आएंगे। इस खबर के सामने आते ही रणवीर सिंह के फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है। खास बात यह है कि यह प्रोजेक्ट सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक बड़े सिनेमैटिक यूनिवर्स के रूप में तैयार किया जा रहा है।


रणवीर सिंह ने खरीदे ‘मेलुहा’ के राइट्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह लंबे समय से ‘द इम्मोर्टल्स ऑफ मेलुहा’ को बड़े पर्दे पर लाने की योजना बना रहे थे। अब उन्होंने इस किताब के फिल्मी राइट्स हासिल कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि रणवीर इस फिल्म को अपने प्रोडक्शन हाउस ‘मां कसम फिल्म्स’ के बैनर तले बनाएंगे। इस प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने बिरला स्टूडियोज के साथ साझेदारी की है। सूत्रों के अनुसार, इस प्रोजेक्ट के राइट्स लेने के लिए रणवीर ने बड़ी रकम चुकाई है, हालांकि इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।


तीन भागों में दिखाई जाएगी कहानी

मेकर्स इस कहानी को सिर्फ एक फिल्म तक सीमित नहीं रखना चाहते। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘द इम्मोर्टल्स ऑफ मेलुहा’ को तीन भागों वाली भव्य ट्रिलॉजी के रूप में बनाया जाएगा। फिलहाल प्रोजेक्ट डेवलपमेंट स्टेज में है और टीम स्क्रीनप्ले तैयार करने में जुटी हुई है। फिल्म की दुनिया को बड़े स्तर पर क्रिएट करने के लिए लंबे समय से काम चल रहा है।


रणवीर निभाएंगे भगवान शिव का किरदार

सूत्रों के अनुसार, इस ट्रिलॉजी में रणवीर सिंह भगवान शिव के किरदार में दिखाई देंगे। हालांकि बाकी कलाकारों की कास्टिंग अभी तय नहीं हुई है। रणवीर का यह किरदार उनके करियर के सबसे बड़े और चुनौतीपूर्ण रोल्स में से एक माना जा रहा है। फैंस भी उन्हें पहली बार एक पौराणिक और गंभीर किरदार में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।


2028 में शुरू हो सकती है शूटिंग

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘द इम्मोर्टल्स ऑफ मेलुहा’ के पहले भाग की शूटिंग साल 2028 में शुरू हो सकती है। फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट और विजुअल वर्ल्ड पर काम किया जा रहा है। निर्देशक को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। कहा जा रहा है कि स्क्रीनप्ले का काम पूरा होने के बाद डायरेक्टर को फाइनल किया जाएगा।


पहले इन फिल्मों में नजर आएंगे रणवीर

इस बड़े प्रोजेक्ट से पहले रणवीर सिंह कई और फिल्मों में नजर आएंगे। खबरों के मुताबिक, वह सबसे पहले आदित्य धर की नई फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे, जिसकी शुरुआत 2027 में हो सकती है। इसके अलावा रणवीर जय मेहता की फिल्म ‘प्रलय’ में भी दिखाई देंगे। इस फिल्म की शूटिंग अगस्त 2026 में शुरू होने की उम्मीद है।


क्या है ‘द इम्मोर्टल्स ऑफ मेलुहा’ की कहानी?

‘द इम्मोर्टल्स ऑफ मेलुहा’ अमीश त्रिपाठी की बेहद लोकप्रिय शिव ट्रिलॉजी की पहली किताब है। इसकी कहानी 1900 ईसा पूर्व की सिंधु घाटी सभ्यता यानी मेलुहा पर आधारित है। यह एक काल्पनिक कहानी है, जिसमें भगवान शिव को शुरुआत में एक साधारण इंसान के रूप में दिखाया गया है। लेकिन उनके कर्म और संघर्ष उन्हें महादेव बना देते हैं। इसी अनोखी कहानी और भव्य दुनिया की वजह से यह किताब दुनियाभर में काफी लोकप्रिय हुई थी और अब इसे बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।


  • Share:

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

Related To this topic
Link copied to clipboard!

Warning: file_put_contents(youtube_cache.json): Failed to open stream: Permission denied in /var/www/html/pages/video.php on line 67

Watch Now

YouTube Video
Newsest | 5h ago
Congress इंदिरा का मंगलसूत्र बेच कर खा गई..." PM Modi की नई अपील पर क्या बोली दिल्ली? |
YouTube Video
Newsest | 22h ago
प्रतीक यादव की आखिरी रात का खौफनाक सच: हत्या, तनाव या गंभीर बीमारी?
YouTube Video
Newsest | 23h ago
PM Modi Appeal: "पाबंदी नहीं लगाई, सिर्फ अपील की है" मिडिल ईस्ट संकट पर क्या बोली जनता?
YouTube Video
Newsest | 1d ago
चप्पे-चप्पे पर BJP": ममता के गढ़ में आया सबसे बड़ा सियासी भूचाल! west bengal election 2026
YouTube Video
Newsest | 2d ago
शुभेन्दु के PA की मौत: 'ममता बानो और अखिलेश' पर दिल्ली का हल्ला बोल!
YouTube Video
Newsest | 7d ago
West Bengal में नया 'सिस्टम'? रोहिंग्याओं पर पब्लिक का सीधा अल्टीमेटम! New CM? | #bengalelection2026
YouTube Video
Newsest | 7d ago
TMC हुई तिलमिलाई कांग्रेस!" Mamta Banerjee के इस्तीफे से इनकार | BJP | West Bengal Election 2026
YouTube Video
Newsest | 9d ago
CM Bhagwant Mann का Dope Test? दिल्ली की पब्लिक ने तोते उड़ा दिए! Punjab | AAP |BJP
YouTube Video
Newsest | 12d ago
'खेला होबे' या BJP की हवा? पश्चिम बंगाल पर दिल्ली वालों ने कह दी बड़ी बात! #westbengalelection2026
YouTube Video
Newsest | 12d ago
4 मई, दीदी गई?" Mamata Banerjee पर Delhi Public का Brutal Reaction! Bengal Election 2026
YouTube Video
Newsest | 18d ago
Kharge vs Modi: बयान, सफाई और फिर तेज हुई BJP-Congress जुबानी जंग #newsesthindi
YouTube Video
Newsest | 18d ago
BJP MLA Pritam Lodhi Controversy | बेटे की थार, 5 लोग घायल, पुलिस पर दबाव? #newsesthindi
YouTube Video
Newsest | 21d ago
Namaz Reel से Dress Code Leak तक: Shark Tank जजेज़ पर क्यों भड़का गुस्सा?
YouTube Video
Newsest | 21d ago
चुनाव से ठीक पहले कोलकाता में बवाल: Hussain Park पर BJP–TMC आमने–सामने
YouTube Video
Newsest | 21d ago
क्या कोर्ट आस्था” को फिर से परिभाषित करेगा? Sabarimala Reference Explained