ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान की सेहत को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। उनके बेटे सलमान खान के करीबी दोस्त और अभिनेता आमिर खान ने बताया है कि सलीम साहब की तबीयत में सुधार हो रहा है और हम सब दुआ कर रहे हैं कि वे जल्द घर लौट आएं।
बुधवार को मुंबई प्रेस क्लब के एक कार्यक्रम में पहुंचे आमिर खान से जब मीडिया ने सलीम खान की सेहत के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वह उनसे मिलने अस्पताल गए थे। हालांकि, उस समय सलीम खान आईसीयू में थे, इसलिए वह उनसे सीधे मुलाकात नहीं कर पाए। आमिर ने बताया कि वह परिवार के साथ बैठे और उन्हें रोजाना अलवीरा खान से अपडेट मिल रहा है कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है।
दूसरी बार अस्पताल पहुंचे आमिर
बुधवार देर शाम आमिर खान दूसरी बार लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे। इससे पहले 19 फरवरी को वह अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ भी अस्पताल आए थे।वहीं, सलमान खान लगातार अपने पिता का हालचाल लेने अस्पताल पहुंच रहे हैं। बुधवार को भी उन्हें अस्पताल के बाहर देखा गया।
सलमान की फिल्म ‘जय हो’ में उनकी को-स्टार रहीं डेज़ी शाह ने भी हाल ही में कहा था कि सलीम सर की हालत अब स्थिर है और सर्जरी सफल रही है। उन्होंने बताया कि सलीम खान फिलहाल ऑब्जर्वेशन में हैं और खतरे से बाहर हैं।
क्या हुआ था सलीम खान को?
सलीम खान को 17 फरवरी की सुबह ब्रेन से जुड़ी समस्या के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सुबह करीब 8:30 बजे इमरजेंसी में लाया गया। डॉक्टरों की एक विशेष टीम ने तुरंत उनकी जांच की और स्थिति का आकलन किया।
18 फरवरी को अस्पताल के डॉक्टर जलील पारकर ने बताया था कि सलीम खान की डिजिटल सब्स्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी (DSA) की गई है। डॉक्टरों के मुताबिक, यह कोई बड़ी ब्रेन सर्जरी नहीं थी, बल्कि एक एडवांस्ड डायग्नोस्टिक टेस्ट है, जिससे दिमाग की नसों और संभावित ब्लॉकेज को साफ तौर पर देखा जाता है।
परिवार चाहता है प्राइवेसी
20 फरवरी को खबर आई कि सलीम खान का परिवार उनकी सेहत से जुड़ी जानकारी को निजी रखना चाहता है। परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार, अस्पताल की ओर से सार्वजनिक बयान जारी किए जाने से परिवार नाराज था। उनका मानना है कि स्वास्थ्य एक निजी मामला है और मीडिया को जानकारी देने का फैसला परिवार पर ही छोड़ा जाना चाहिए।
इसके बाद से सलीम खान की सेहत को लेकर कोई आधिकारिक मेडिकल अपडेट सामने नहीं आया है। हालांकि, परिवार और करीबी दोस्तों के बयानों से यह साफ है कि उनकी हालत पहले से बेहतर है।
हिंदी सिनेमा के दिग्गज लेखक
सलीम खान 90 साल के हैं। उनका जन्म 24 नवंबर 1935 को हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1960 के दशक में बतौर अभिनेता की थी, लेकिन फिल्मों में उन्हें छोटे-मोटे किरदार ही मिले। करीब दो दर्जन फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने महसूस किया कि उनकी असली ताकत अभिनय नहीं, बल्कि लेखन है।
इसके बाद उन्होंने लेखन की ओर रुख किया और जावेद अख्तर के साथ मिलकर ‘सलीम-जावेद’ की मशहूर जोड़ी बनाई। इस जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को ‘जंजीर’, ‘दीवार’, ‘शोले’, ‘डॉन’ और ‘सीता और गीता’ जैसी सुपरहिट फिल्में दीं। इन फिल्मों की कहानियां और दमदार डायलॉग आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं।
सलीम-जावेद की सफलता ने फिल्म इंडस्ट्री में लेखकों को नई पहचान और सम्मान दिलाया। उनकी स्क्रिप्ट ने हिंदी सिनेमा की दिशा बदल दी और लेखकों को भी स्टार जैसा दर्जा मिला।
दुआओं में याद कर रहे फैंस
सलीम खान की सेहत को लेकर उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग लगातार दुआ कर रहे हैं। आमिर खान सहित कई सितारे अस्पताल जाकर उनका हालचाल ले चुके हैं। अब सभी को उम्मीद है कि यह दिग्गज लेखक जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने परिवार के बीच घर लौटेंगे।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!