ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान आमतौर पर सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नजर नहीं आते। लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह लगातार अपने पोस्ट्स के जरिए कभी प्यार, कभी दर्द और कभी गुस्सा जाहिर करते दिखाई दे रहे हैं। अब हाल ही में सलमान खान ने पैपराजी को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी खुलकर सामने रखी है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें सलमान खान अस्पताल के बाहर पैपराजी पर नाराज होते दिखाई दिए। वीडियो में देखा गया कि फोटोग्राफर्स लगातार उनका पीछा कर रहे थे और ध्यान खींचने के लिए आवाज लगा रहे थे। इसी दौरान सलमान अपना आपा खोते नजर आए।
सोशल मीडिया पर सलमान का फूटा गुस्सा
इस घटना के बाद सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर लगातार कई पोस्ट शेयर किए। अपनी मुस्कुराती हुई सेल्फी के साथ उन्होंने लिखा कि अगर उन्हें अस्पताल में कोई ऐसा प्रेस वाला दिखा जो उनके दर्द का मजाक बना रहा हो, तो यह गलत है। उन्होंने लिखा कि वही मीडिया जिसके लिए वह हमेशा खड़े रहे, जिनसे बातचीत की और जिनका उन्होंने हमेशा ख्याल रखा ताकि वे भी अपनी रोजी-रोटी कमा सकें, वही लोग उनके मुश्किल समय को तमाशा बना रहे हैं।
“मेरे दर्द से पैसा मत कमाओ”
एक अन्य पोस्ट में सलमान खान ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अगर कोई उनके नुकसान और दर्द से पैसा कमाना चाहता है, तो कम से कम उसे एन्जॉय न करे। उन्होंने लिखा, “फोटो जरूरी है या लाइफ?” सलमान के इस बयान को सोशल मीडिया पर काफी चर्चा मिल रही है और फैंस भी उनके समर्थन में उतर आए हैं।
तीसरे पोस्ट में दी चेतावनी
सलमान खान ने अपने तीसरे पोस्ट में और भी सख्त लहजा अपनाया। उन्होंने कहा कि अगर किसी के परिवार का सदस्य अस्पताल में हो, तो क्या उस समय भी इसी तरह का व्यवहार सही माना जाएगा? उन्होंने पैपराजी को चेतावनी देते हुए लिखा कि अगली बार ऐसा करने से पहले सोच लें।
“60 साल का हो गया हूं, लड़ना नहीं भूला”
सलमान खान ने अपने एक और पोस्ट में लिखा कि वह 60 साल के हो चुके हैं, लेकिन लड़ना अभी नहीं भूले हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें जेल में डालने की बातें करने वालों को भी वह जवाब देना जानते हैं। उनके इन पोस्ट्स ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। कुछ लोग सलमान के गुस्से को सही ठहरा रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि सेलिब्रिटीज और मीडिया के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी है।
फैंस ने किया सपोर्ट
सोशल मीडिया पर सलमान खान के फैंस लगातार उनका समर्थन कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि किसी भी इंसान की निजी जिंदगी और स्वास्थ्य को लेकर संवेदनशीलता जरूरी है। वहीं कुछ लोगों ने पैपराजी कल्चर पर भी सवाल उठाए और कहा कि कई बार लाइमलाइट पाने की होड़ में सीमाएं पार हो जाती हैं। फिलहाल सलमान खान के ये पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और बॉलीवुड जगत में चर्चा का बड़ा विषय बने हुए हैं।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!