आर्यन खान की सीरीज़ द बैड्स ऑफ बॉलीवुड प्री-लॉन्च पर छाया रंग, शाहरुख खान ने जीता दिल
आर्यन खान की बहुप्रतीक्षित डायरेक्टोरियल डेब्यू वेब सीरीज The Ba***ds of Bollywood ने फैंस के बीच उत्साह की लहर पैदा कर दी है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली यह सीरीज 18 सितंबर, 2025 को दुनियाभर में स्ट्रीम होगी।
आर्यन खान की सीरीज़ द बैड्स ऑफ बॉलीवुड प्री-लॉन्च पर छाया रंग, शाहरुख खान ने जीता दिल
  • Category: मनोरंजन

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान आखिरकार अपनी बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज़ “The Ba***ds of Bollywood” के साथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं। इस सीरीज़ को लेकर महीनों से जो उत्सुकता थी, उसका आगाज़ हाल ही में हुए प्री-लॉन्च इवेंट से हो गया। इवेंट के दौरान जब आर्यन खान ने मंच संभाला तो माहौल रोमांचक हो उठा, लेकिन असली आकर्षण उस वक्त बना जब शाहरुख खान भी मंच पर पहुंचे। उन्होंने अपने बेटे के नए सफर पर गर्व जताते हुए बेहद भावुक शब्दों में संबोधन दिया। शाहरुख की यह स्पीच सिर्फ वहां मौजूद मेहमानों बल्कि फैन्स के लिए भी यादगार बन गई।  यह पल पिता-पुत्र के रिश्ते और बॉलीवुड की नई शुरुआत का खूबसूरत संगम साबित हुआ।

 कब और कहां रिलीज ?

 दरअसल आर्यन खान का डायरेक्टोरियल डेब्यू आखिरकार सामने आने वाला है और उनकी वेब सीरीज़ “The Ba***ds of Bollywood” को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज़ देखने को मिल रहा है। ये सीरीज़ नेटफ्लिक्स पर 18 सितंबर 2025 को ग्लोबली स्ट्रीम होगी, यानी दुनियाभर के दर्शक एक साथ इसे देख पाएंगे। शाहरुख खान के बेटे आर्यन के इस पहले प्रोजेक्ट को लेकर फैन्स सिर्फ एक्ससिटेड हैं, बल्कि उनके डायरेक्शन और विज़न को लेकर भी काफी उम्मीदें लगाए बैठे हैं। अब रिलीज़ डेट सामने आते ही सोशल मीडिया पर “The Bads of Bollywood” ट्रेंड करने लगी है, जो साफ दिखाता है कि दर्शक इस नई पेशकश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 प्री-लॉन्च इवेंट में सितारों का जलवा

 आपको बता दें, मुंबई में 20 अगस्त, 2025 को हुए प्री-लॉन्च इवेंट में बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। वही आर्यन खान ने इस सीरीज़ के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए और बताया कि यह उनके लिए सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि जुनून है। उन्होंने कहा कि यह सीरीज़ बॉलीवुड के पीछे की दुनिया की एक अनकही कहानी है, जिसमें ग्लैमर के पीछे छिपे संघर्ष और सच्चाइयों को दिखाने की कोशिश की गई है। साथ ही उन्होंने अपने फैंस से अपील भी की यह उनका पहला प्रोजेक्ट है, अगर कोई गलती हो तो माफ़ कर देना। हालांकि आर्यन खान को देख फैंस बहुत एक्ससिटेड नज़र आए। लोग आर्यन को अपने पापा की हूबहू कॉपी बता रहे है। आर्यन की आवाज़, उनका स्वैग बिलकुल अपने पिता शाहरुख़ खान की तरह दिखा।

 शाहरुख खान का भाषण

 इवेंट की सबसे खास बात शाहरुख खान का भाषण रहा। उन्होंने कहा कि, "हर पिता की तरह मैं भी चाहता हूं कि मेरा बेटा अपने सपनों को पूरा करे। आर्यन ने इस प्रोजेक्ट के लिए जितनी मेहनत की है, वह काबिल--तारीफ है। मैं उस पर गर्व महसूस करता हूं।" शाहरुख ने यह भी जोड़ा कि मनोरंजन की दुनिया आसान नहीं है, लेकिन अगर मेहनत और ईमानदारी से काम किया जाए, तो हर सपना हकीकत बन सकता है।

 सात सेलेब्स करेंगे कैमियो

 आपको बता दें, “The Bads of Bollywood” सीरीज़ में सात बड़े सेलिब्रिटीज कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं। जी हाँ, भव्य प्रिव्यू लॉन्च इवेंट में शाहरुख खान ने इस सीरीज की पहली झलक पेश की, जिसमें बॉबी देओल, लक्ष्य, सहर बंबा, राघव जुनियाल, मोना सिंह जैसे सितारों के साथ-साथ शाहरुख खान, सलमान खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और करण जौहर जैसे स्टार्स के कैमियो शामिल हैं।

 कहानी में क्या होगा खास?

 बता दें, आर्यन खान ने खुलासा किया कि यह सीरीज़ पूरी तरह फिक्शनल है, लेकिन इसमें बॉलीवुड की असली कहानियों से प्रेरणा ली गई है। इसमें स्टारडम, पावर गेम, संघर्ष और रिश्तों की जटिलताओं को दिखाया जाएगा। खासतौर पर यह सीरीज़ उन दर्शकों के लिए आकर्षक होगी जो फिल्म इंडस्ट्री की चमक-दमक के पीछे की असल सच्चाई जानना चाहते हैं।

 

वही रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित इस सीरीज को आर्यन खान ने बिलाल सिद्दीकी और मानव चौहान के साथ मिलकर लिखा और निर्देशित किया है। नेटफ्लिक्स इंडिया की वाइस प्रेसिडेंट मोनिका शेरगिल ने इसे "बॉलीवुड का मजेदार रोस्ट और टोस्ट" करार दिया है, जो हंसी, ड्रामा और महत्वाकांक्षा से भरी कहानी का वादा करता है।

 

बहरहाल, आर्यन खान की डेब्यू वेब सीरीज़ “The Bads of Bollywood” का प्री-लॉन्च इवेंट इंडस्ट्री और फैंस के लिए किसी उत्सव से कम नहीं रहा। इस मौके ने साफ कर दिया कि लोग इस प्रोजेक्ट को लेकर कितने एक्साइटेड हैं। कार्यक्रम की सबसे खास झलक शाहरुख खान का भावुक भाषण रहा, जिसने माहौल को और भी यादगार बना दिया। इसके अलावा, सात नामी सेलेब्स के कैमियो की खबर ने सीरीज़ को पहले से ही सुर्खियों में ला दिया है। अब बस इंतजार है 18 सितंबर का, जब यह सीरीज़ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी और फैंस देख पाएंगे कि आर्यन खान अपने पहले डायरेक्शनल प्रोजेक्ट से किस तरह नई छाप छोड़ते हैं।


  • Share:

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

Related To this topic
Link copied to clipboard!

Warning: file_put_contents(youtube_cache.json): Failed to open stream: Permission denied in /var/www/html/pages/video.php on line 67

Watch Now

YouTube Video
Newsest | 14h ago
Elvish Yadav Snake Venom Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, क्या अब पुलिस फंसेगी? #newsesthindi
YouTube Video
Newsest | 1d ago
Varanasi: गंगा में 'नॉनवेज इफ्तारी' पर बवाल! 14 गिरफ्तार, देखिए काशी का सबसे बड़ा विवाद #newsesthindi
YouTube Video
Newsest | 3d ago
काबुल पर Pakistani Airstrikes, Taliban की जवाबी फायर: क्या South Asia एक और युद्ध के मुहाने पर है?
YouTube Video
Newsest | 4d ago
Rahul का बड़ा दांव: Kanshi Ram को Bharat Ratna? BJP भड़की!
YouTube Video
Newsest | 4d ago
Iran डर गया! US का खतरनाक Merops एंटी-ड्रोन मिडिल ईस्ट में | #newsesthindi
YouTube Video
Newsest | 7d ago
Israel ने North Korea Embassy पर हमला किया? Viral Video का बड़ा Fact Check
YouTube Video
Newsest | 8d ago
Assassination Attempt on Farooq Abdullah? जम्मू की शादी में गोली, Security Lapse पर बहस
YouTube Video
Newsest | 8d ago
Dubai Airport Drone Attack: ईरान-इजरायल जंग का असर दुबई तक | भारतीय घायल | #newsesthindi
YouTube Video
Newsest | 15d ago
क्या कुर्दों के सहारे ईरान का तख्तापलट करेगा अमेरिका? | Geopolitical Analysis
YouTube Video
Newsest | 17d ago
Sonia Gandhi ने पूछा- क्या हम विश्वगुरु का धर्म भूल गए? #americairan #israelnews
YouTube Video
Newsest | 18d ago
सबसे बड़ा पावर स्विच! Iran का फ़्यूचर अराफ़ी के हाथ में! #newsesthindi #irancrisis
YouTube Video
Newsest | 18d ago
Khamenei मारे गए, अब Iran में कौन हुकूमत करेगा? #newsesthindi
YouTube Video
Newsest | 21d ago
जब पत्नी MLA ने CM पति को विधानसभा में घेरा! Conrad Sangmas Epic Reply
YouTube Video
Newsest | 22d ago
NCERT किताब पर सुप्रीम कोर्ट का बैन | ज्यूडिशियल करप्शन चैप्टर से क्यों भड़का कोर्ट?
YouTube Video
Newsest | 22d ago
PM Modi और F-22 Raptor विमानों की Israel में एंट्री। खौफ की कहानी! #newsesthindi