ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
अपने अनोखे फैशन और बेबाक अंदाज के लिए चर्चित उर्फी जावेद एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका फैशन नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक अफवाह है। हाल ही में दावा किया गया कि उर्फी ने इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया है और अपना नाम बदलकर 'रीता भारद्वाज' रख लिया है। अब इन दावों पर खुद उर्फी जावेद ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है।
इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिया जवाब
उर्फी जावेद ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वायरल दावों को पूरी तरह खारिज किया। उन्होंने लिखा कि उनके बारे में झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं और उन्होंने न तो अपना नाम बदला है और न ही धर्म। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "कैसे-कैसे लोग खुद को पत्रकार कहते हैं! आंटी, थोड़ा होमवर्क कर लीजिए। मैंने कभी नाम या धर्म नहीं बदला। मैं किसी भी धर्म में विश्वास नहीं रखती।"
फेक न्यूज फैलाने पर जताई नाराजगी
उर्फी ने आगे लिखा कि आलोचना करना किसी का अधिकार हो सकता है, लेकिन झूठी खबरें फैलाना गलत है। उन्होंने कहा कि अगर कोई उनकी आलोचना करना चाहता है तो करे, लेकिन तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश न करे। उर्फी ने यह भी दावा किया कि संबंधित पत्रकार ने उन्हें ऐसे निजी संदेश भेजे जिन्हें वह सार्वजनिक नहीं कर सकतीं।
वीडियो हटाने का दावा
उर्फी के मुताबिक, उनकी प्रतिक्रिया के बाद संबंधित पत्रकार ने अपना वीडियो हटा दिया और उन्हें सोशल मीडिया पर ब्लॉक भी कर दिया। विवाद की शुरुआत उस वीडियो से हुई थी, जिसमें दावा किया गया था कि उर्फी ने अपना धर्म और नाम दोनों बदल लिए हैं। हालांकि, उर्फी ने इन सभी दावों को पूरी तरह गलत बताया है।
फैशन और रियलिटी शो से बनीं पहचान
उर्फी जावेद टीवी और सोशल मीडिया की चर्चित हस्तियों में शामिल हैं। अपने अलग फैशन स्टाइल की वजह से वह अक्सर चर्चा में रहती हैं। उन्होंने 2025 में रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स इंडिया' का खिताब जीता था। इसके अलावा वह 'एंगेज्ड: रोका या धोखा' जैसे शो की होस्ट भी रह चुकी हैं। फिलहाल, धर्म परिवर्तन को लेकर सामने आए सभी दावों को उर्फी जावेद ने स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया है और लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि के किसी भी खबर पर विश्वास न करें।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!