ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' आखिरकार रिलीज के लिए तैयार है। हालांकि, सिनेमाघरों में पहुंचने से पहले फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) की ओर से कई बदलावों का सामना करना पड़ा। सेंसर बोर्ड ने फिल्म में 18 कट लगाने के निर्देश दिए हैं और इसके बाद इसे UA 16+ सर्टिफिकेट जारी किया गया है। 20 जून को फिल्म को सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिली। कट्स के बाद फिल्म की कुल अवधि 164 मिनट 50 सेकेंड (करीब 2 घंटे 44 मिनट) रह गई है।
कई डायलॉग बदलने और हटाने के निर्देश
रिपोर्ट्स के मुताबिक, CBFC ने फिल्म के कई संवादों को संवेदनशील, राजनीतिक और आपत्तिजनक मानते हुए उनमें बदलाव करने या हटाने का निर्देश दिया है। फिल्म से 'कश्मीर का पानी' और 'देश की टट्टी' जैसे संवाद पूरी तरह हटाए गए हैं। वहीं 'गोरखा रेजिमेंट' और 'जनरल' जैसे सैन्य शब्दों की जगह 'तुम आर्मी से हो?' और 'ऑफिसर/सर' जैसे शब्द इस्तेमाल करने को कहा गया है।
इसके अलावा कुछ अन्य संवादों में भी बदलाव किए गए हैं। जैसे—
1. 'काला पैदा हुआ है, कोयला है' को बदलकर 'सादा पैदा हुआ है... नमूना हुआ है' किया गया।
2. 'याद करो कुर्बानी, मुंह में भर लो पानी' की जगह नया संवाद जोड़ा गया।
3. 'अजरूद्दीन' शब्द को बदलकर 'अल्लाउद्दीन' किया गया।
इन बदलावों का उद्देश्य फिल्म की भाषा को अधिक संतुलित और कम विवादित बनाना बताया गया है।
दिशा पाटनी और जैकलीन के सीन भी हटाए गए
सेंसर बोर्ड ने फिल्म में अभिनेत्री दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस के कुछ ग्लैमरस दृश्यों पर भी आपत्ति जताई है। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म से दोनों अभिनेत्रियों के कुछ बिकिनी सीन, महिलाओं के क्लोज-अप शॉट्स और लगभग 10 सेकेंड के कुछ सेंशुअस दृश्य हटाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा एक अश्लील इशारे वाले शॉट को भी हटाकर उसकी जगह अभिनेता विंदु दारा सिंह का क्लोज-अप शॉट इस्तेमाल किया गया है।
26 जून को रिलीज होगी फिल्म
'वेलकम टू द जंगल', लोकप्रिय 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इसका निर्देशन अहमद खान ने किया है और यह 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर और राजपाल यादव जैसे कई बड़े सितारे नजर आएंगे।
फैंस को रिलीज का इंतजार
'वेलकम' फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। ऐसे में तीसरे पार्ट को लेकर भी काफी उत्साह है। अब सेंसर बोर्ड के निर्देशों के बाद फिल्म रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है और 26 जून को यह बड़े पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आएगी।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!