ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
दुनिया के सबसे व्यस्त समुद्री व्यापार मार्गों में शामिल होर्मुज जलडमरूमध्य एक बार फिर तनाव का केंद्र बन गया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, एक कंटेनर जहाज पर कथित ड्रोन हमला हुआ है। इस घटना के बाद संयुक्त राष्ट्र (UN) की समुद्री एजेंसी ने सुरक्षा कारणों से फंसे जहाजों और नाविकों की निकासी का अभियान फिलहाल रोक दिया है। इस घटनाक्रम ने वैश्विक समुद्री व्यापार और क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं।
मीडिया रिपोर्टों में ईरान पर आरोप
द न्यूयॉर्क टाइम्स और कुछ अन्य अमेरिकी मीडिया संस्थानों की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जहाज पर हुआ हमला ईरान की ओर से ड्रोन के जरिए किया गया। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक जांच अभी जारी है और घटना की अंतिम पुष्टि नहीं हुई है। हमले के बाद ईरान की समुद्री नियामक संस्था पर्शियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी (PGSA) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि तय किए गए समुद्री मार्गों से बाहर यात्रा करने वाले जहाजों की सुरक्षा की गारंटी नहीं दी जा सकती।
UN ने रोका निकासी अभियान
घटना के बाद अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) के महासचिव आर्सेनियो डोमिंगेज ने बताया कि फिलहाल 600 से अधिक जहाजों और उनके चालक दल को निकालने की योजना अस्थायी रूप से रोक दी गई है। उनके अनुसार, यह फैसला इसलिए लिया गया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि निकासी अभियान में शामिल सभी जहाजों के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था मौजूद है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिस कंटेनर जहाज पर हमला हुआ, वह IMO के निकासी अभियान का हिस्सा नहीं था।
हमले में कितना नुकसान हुआ?
CNN और ब्रिटेन की समुद्री सुरक्षा एजेंसी UKMTO के अनुसार, जहाज के दाहिने हिस्से पर किसी अज्ञात वस्तु से हमला हुआ, जिससे जहाज का ब्रिज यानी कंट्रोल रूम क्षतिग्रस्त हो गया। अच्छी बात यह रही कि इस घटना में किसी भी चालक दल के सदस्य के घायल होने या मौत की सूचना नहीं मिली। यह हमला ओमान के तट से करीब 7.5 समुद्री मील (लगभग 14 किलोमीटर) की दूरी पर हुआ।
अमेरिका ने क्या कहा?
व्हाइट हाउस ने कहा कि उसे घटना की जानकारी है और मामले की जांच की जा रही है। अमेरिकी प्रशासन ने दोहराया कि होर्मुज जलडमरूमध्य अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार का महत्वपूर्ण मार्ग है और यहां जहाजों की आवाजाही में किसी भी प्रकार की बाधा स्वीकार नहीं की जाएगी।
क्यों महत्वपूर्ण है होर्मुज जलडमरूमध्य?
होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे अहम समुद्री व्यापार मार्गों में से एक है। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल और गैस की बड़ी मात्रा इसी रास्ते से गुजरती है। ऐसे में यहां किसी भी तरह का सैन्य तनाव या हमला अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार, शिपिंग उद्योग और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर सीधा असर डाल सकता है। रिपोर्टों के अनुसार, हाल के महीनों में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने की कोशिशें जारी हैं। ऐसे समय में इस तरह की घटनाएं दोनों देशों के बीच चल रही वार्ताओं को भी प्रभावित कर सकती हैं। फिलहाल घटना की जांच जारी है और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!