ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
अमेरिका में एक बड़ा जासूसी मामला सामने आया है, जिसने अमेरिकी राजनीति और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मचा दिया है। अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने कैलिफोर्निया के आर्केडिया शहर की मेयर ईलीन वांग पर चीन के लिए अवैध एजेंट के तौर पर काम करने का गंभीर आरोप लगाया है। संघीय अदालत में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और इस पूरे प्रकरण को अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा बेहद संवेदनशील मामला माना जा रहा है। FBI का दावा है कि ईलीन वांग ने साल 2020 से 2022 के बीच चीन सरकार के अधिकारियों के निर्देश पर काम किया और अमेरिका में चीन समर्थक एजेंडा फैलाने में भूमिका निभाई।
FBI ने क्या आरोप लगाए?
जांच एजेंसियों के मुताबिक, ईलीन वांग ने याओनिंग “माइक” सन नाम के व्यक्ति के साथ मिलकर अमेरिका में चीन समर्थक प्रचार फैलाया। इसके लिए उन्होंने ‘US News Center’ नाम की वेबसाइट का इस्तेमाल किया। यह वेबसाइट स्थानीय चीनी-अमेरिकी समुदाय के लिए एक न्यूज प्लेटफॉर्म के तौर पर पेश की गई थी, लेकिन FBI का आरोप है कि इस प्लेटफॉर्म पर चीन सरकार के निर्देश पर सामग्री प्रकाशित की जाती थी। जांच में यह भी सामने आया कि चीन के अधिकारियों द्वारा वीचैट ऐप के जरिए पहले से तैयार आर्टिकल भेजे जाते थे, जिन्हें अमेरिका में पब्लिश कराया जाता था।
ईलीन वांग ने कबूले आरोप
58 वर्षीय ईलीन वांग ने अपने ऊपर लगे आरोपों को स्वीकार कर लिया है। अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, इस अपराध में उन्हें अधिकतम 10 साल तक की सजा हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, वांग लॉस एंजिलिस की संघीय अदालत में पेश होंगी और आने वाले दिनों में औपचारिक रूप से अपना गुनाह कबूल कर सकती हैं।
मेयर और काउंसिल पद से दिया इस्तीफा
मामला सामने आने के बाद ईलीन वांग ने आर्केडिया सिटी काउंसिल और मेयर पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि वह नवंबर 2022 में आर्केडिया सिटी काउंसिल के लिए चुनी गई थीं। यह पांच सदस्यों वाली परिषद है, जिसमें बारी-बारी से मेयर चुना जाता है। उनके इस्तीफे के बाद कैलिफोर्निया की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है।
अमेरिकी अधिकारियों ने जताई चिंता
अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के सहायक अटॉर्नी जनरल जॉन आइजनबर्ग ने कहा कि यह बेहद चिंताजनक है कि चीन सरकार के इशारों पर काम करने वाली महिला सार्वजनिक पद तक पहुंच गई। वहीं सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ऑफ कैलिफोर्निया के प्रथम सहायक अमेरिकी अटॉर्नी बिल इसायली ने कहा कि विदेशी सरकारों के लिए गुप्त रूप से काम करने वाले लोग अमेरिकी लोकतंत्र को कमजोर करते हैं।
FBI के काउंटरइंटेलिजेंस विभाग के सहायक निदेशक रोमन रोजाव्स्की ने भी इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बताया और कहा कि यह मामला उन सभी लोगों के लिए चेतावनी है जो विदेशी ताकतों के इशारे पर अमेरिकी लोकतंत्र को प्रभावित करने की कोशिश करते हैं।
अमेरिका-चीन संबंधों पर पड़ सकता है असर
विशेषज्ञों का मानना है कि यह मामला पहले से तनावपूर्ण अमेरिका-चीन संबंधों को और प्रभावित कर सकता है। हाल के वर्षों में अमेरिका लगातार चीन पर साइबर जासूसी, प्रोपेगैंडा और राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोप लगाता रहा है। अब इस नए मामले के सामने आने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!