ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
अमेरिका के मैसाचुसेट्स राज्य से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वूस्टर (Wooster) शहर स्थित इकोनो लॉज (Econo Lodge) मोटल में लगी भीषण आग में गुजरात के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान हितेशभाई सुथार, उनकी पत्नी हिनाबेन सुथार और बेटी ईशानी सुथार के रूप में हुई है। तीनों गुजरात के खेड़ा जिले के नडियाद के रहने वाले थे और कुछ वर्ष पहले बेहतर भविष्य की तलाश में अमेरिका जाकर बस गए थे।
रात में लगी आग, कमरे में फंस गया पूरा परिवार
जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात करीब 1:30 बजे मोटल में अचानक आग लग गई। उस समय हितेशभाई सुथार का परिवार अपने कमरे में मौजूद था। देखते ही देखते आग तेजी से पूरे हिस्से में फैल गई और परिवार बाहर नहीं निकल सका। हितेशभाई उसी मोटल में काम भी करते थे। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में उनके कमरे तक पहुंच गईं और परिवार अंदर ही फंस गया।
मदद के लिए लगाई गुहार
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कमरे में फंसे एक व्यक्ति ने फ्रंट डेस्क पर फोन कर बताया कि वे बाहर नहीं निकल पा रहे हैं और तुरंत मदद भेजी जाए।मोटल की कर्मचारी अप्रैल ग्रेज़र ने बताया कि अलार्म बजने के बाद एक अन्य मेहमान भागते हुए उनके पास आया और 911 पर कॉल करने को कहा। उन्होंने बताया कि परिवार लगातार मदद के लिए चिल्ला रहा था। ग्रेज़र के मुताबिक, उन्होंने महिला और अन्य सदस्यों की चीखें साफ सुनीं। उन्होंने कहा कि यह परिवार मोटल के सभी कर्मचारियों के बेहद करीब था और सभी उन्हें अपने परिवार का हिस्सा मानते थे।
दमकल कर्मियों ने बचाने की पूरी कोशिश की
वूस्टर टाउनशिप के फायर चीफ डलास टेरेल ने बताया कि जब दमकल की टीम मौके पर पहुंची, तब तक आग पूरी तरह फैल चुकी थी और मोटल की छत से लपटें उठ रही थीं। दमकल कर्मियों ने कई बार अंदर फंसे लोगों तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता के कारण उन्हें सफलता नहीं मिल सकी।एक वरिष्ठ फायर अधिकारी ने बताया कि कई कमरों में आग फैल चुकी थी और हालात बेहद चुनौतीपूर्ण थे। काफी प्रयासों के बावजूद तीन लोगों को बचाया नहीं जा सका।
आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं
फिलहाल आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है। स्थानीय प्रशासन और फायर विभाग घटना की विस्तृत जांच कर रहे हैं। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आग कैसे शुरू हुई और इतनी तेजी से क्यों फैल गई।
गुजरात में शोक की लहर
इस हादसे की खबर सामने आने के बाद गुजरात के खेड़ा जिले और नडियाद में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार के रिश्तेदारों और परिचितों को इस घटना से गहरा सदमा लगा है। विदेश में बसे भारतीय समुदाय ने भी इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया है और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताई है।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!