PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वेजियन पत्रकार का दावा, Instagram-Facebook अकाउंट हुए सस्पेंड
PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वेजियन पत्रकार Helle Lyng ने दावा किया है कि उनके Instagram और Facebook अकाउंट सस्पेंड कर दिए गए हैं। जानिए पूरा विवाद क्या है।
PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वेजियन पत्रकार का दावा, Instagram-Facebook अकाउंट हुए सस्पेंड
  • Category: विदेश

नॉर्वे में प्रधानमंत्री Narendra Modi से सवाल पूछने के बाद चर्चाओं में आईं नॉर्वेजियन पत्रकार Helle Lyng ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि उनके Instagram और Facebook अकाउंट सस्पेंड कर दिए गए हैं। इस दावे के बाद सोशल मीडिया पर प्रेस फ्रीडम और ऑनलाइन सेंसरशिप को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। हेले लिंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए बताया कि अकाउंट सस्पेंड होने से पहले वह पूरे दिन अपना Instagram अकाउंट एक्सेस नहीं कर पा रही थीं। उन्होंने कथित सस्पेंशन नोटिस का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया।


“प्रेस की आज़ादी की छोटी कीमत”

Helle Lyng ने अपने पोस्ट में लिखा, “प्रेस की आज़ादी के लिए यह एक छोटा सा इनाम है, लेकिन मैंने पहले कभी ऐसा अनुभव नहीं किया।” उन्होंने Meta को टैग करते हुए यह भी कहा कि वह भारतीय यूजर्स को जवाब देना चाहती थीं, लेकिन अकाउंट सस्पेंड होने के कारण ऐसा नहीं कर पा रही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द उनके अकाउंट वापस मिल जाएंगे।


कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद?

यह मामला तब चर्चा में आया जब नॉर्वे में प्रधानमंत्री मोदी और नॉर्वे के प्रधानमंत्री की संयुक्त प्रेस बातचीत के दौरान Helle Lyng ने सवाल पूछने की कोशिश की। जब PM मोदी प्रेस रूम से बाहर जा रहे थे, तब पत्रकार ने जोर से पूछा, “आप दुनिया के सबसे आजाद प्रेस से सवाल क्यों नहीं लेते?” हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने यह सवाल सुना या नहीं, लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।


प्रेस फ्रीडम रैंकिंग का दिया हवाला

बाद में Helle Lyng ने अपने सवाल का बचाव करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि प्रधानमंत्री जवाब देंगे। उन्होंने ग्लोबल प्रेस फ्रीडम इंडेक्स का हवाला देते हुए कहा कि नॉर्वे प्रेस फ्रीडम रैंकिंग में पहले स्थान पर है, जबकि भारत 157वें नंबर पर है। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस और तेज हो गई।


भारतीय दूतावास ने की प्रेस ब्रीफिंग

विवाद बढ़ने के बाद नॉर्वे में भारतीय दूतावास ने प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की। इस दौरान भारतीय विदेश मंत्रालय के सचिव (वेस्ट) Sibi George ने भारत की उपलब्धियों और लोकतांत्रिक परंपराओं का जिक्र किया। उन्होंने भारत के सभ्यतागत इतिहास, योग, शतरंज और कोविड वैक्सीन आउटरीच जैसे मुद्दों पर विस्तार से बात की।


सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया

इस पूरे विवाद के बाद Helle Lyng को सोशल मीडिया पर भारी आलोचना का सामना भी करना पड़ा। कुछ यूजर्स ने उन्हें विदेशी एजेंट और चीनी प्रॉक्सी तक कह दिया। इसके जवाब में पत्रकार ने साफ कहा, “मैं किसी विदेशी सरकार की जासूस नहीं हूं। मेरा काम पत्रकारिता करना है।”


तेजी से बढ़े फॉलोअर्स

विवाद के बाद Helle Lyng की सोशल मीडिया लोकप्रियता भी तेजी से बढ़ी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार से पहले उनके X अकाउंट पर 800 से कम फॉलोअर्स थे, लेकिन कुछ ही दिनों में यह संख्या बढ़कर 45 हजार से ज्यादा हो गई।

  • Share:

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

Related To this topic
Link copied to clipboard!

Watch Now

YouTube Video
Newsest | 1h ago
Pahalgam Attack | PM Modi का एक एक्शन और Pakistan में मच गया हाहाकार