ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
कैस्पियन सागर में एक ईरानी कारोबारी जहाज पर हुए ड्रोन हमले को लेकर ईरान और यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। ईरान का आरोप है कि यह हमला जानबूझकर किया गया, जबकि यूक्रेन ने इसे गलती से हुई कार्रवाई बताया है। इस विवाद ने दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तनाव को बढ़ा दिया है। ईरान का कहना है कि उसके पास ऐसे सबूत हैं जो यूक्रेन के दावे से अलग कहानी बताते हैं।
25 जुलाई को हुआ था ड्रोन हमला
जानकारी के मुताबिक, 25 जुलाई को कैस्पियन सागर में एक ईरानी कारोबारी जहाज पर ड्रोन हमला हुआ था। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत होने की बात सामने आई है। यूक्रेन की ओर से कहा गया कि यह हमला जानबूझकर नहीं किया गया था। वहीं ईरान इस सफाई से संतुष्ट नहीं है और उसने मामले की पूरी जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।
ईरान ने यूक्रेन के दावे पर उठाए सवाल
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि यूक्रेनी अधिकारियों ने बातचीत के दौरान लगातार यही कहा कि हमला गलती से हुआ था।हालांकि, ईरानी अधिकारियों का दावा है कि उनके पास ऐसे सबूत मौजूद हैं जो इस घटना को जानबूझकर की गई कार्रवाई की ओर इशारा करते हैं। ईरान का कहना है कि यूक्रेन को इस घटना के लिए जवाबदेह ठहराने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
ईरान ने तीन जगहों पर हमले की तैयारी का किया दावा
ईरान के वरिष्ठ सैन्य सलाहकार मेजर जनरल मोहसेन रेजाई ने दावा किया है कि ईरान ने यूक्रेन में तीन स्थानों पर जवाबी हमले की योजना तैयार कर ली थी।उन्होंने कहा कि ईरानी सेना ने कार्रवाई की तैयारी पूरी कर ली थी, लेकिन यूक्रेन की ओर से घटना को गलती बताने और तनाव नहीं बढ़ाने के आश्वासन के बाद ऑपरेशन रोक दिया गया। रेजाई ईरान-इराक युद्ध के दौरान इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कमांडर रह चुके हैं।
जेलेंस्की के बयान के बाद बढ़ा विवाद
यह पूरा विवाद उस समय शुरू हुआ जब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रूस के सैन्य ठिकानों पर लंबी दूरी के हमलों की जानकारी दी थी। यूक्रेन के इन हमलों में कैस्पियन सागर क्षेत्र से जुड़े कुछ ठिकानों के शामिल होने का दावा किया गया था। इसके बाद ईरान ने अपने कारोबारी जहाज पर हुए हमले को लेकर सवाल उठाए।
यूक्रेन से मुआवजे की मांग
ईरान ने 29 जुलाई को यूक्रेन से हुए नुकसान की भरपाई की मांग की थी। ईरानी विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने कहा कि यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्री सिबिहा ने बातचीत में भरोसा दिलाया है कि यूक्रेन तनाव बढ़ाना नहीं चाहता। लेकिन ईरान अभी भी यूक्रेन के अगले कदम का इंतजार कर रहा है और उसने साफ संकेत दिए हैं कि वह इस घटना को नजरअंदाज नहीं करेगा।
क्या खुलेगा नया युद्ध मोर्चा?
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच ईरान और यूक्रेन के बीच बढ़ता तनाव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता का विषय बन गया है। अगर दोनों देशों के बीच कूटनीतिक समाधान नहीं निकलता है तो यह विवाद एक नए संघर्ष का रूप ले सकता है। फिलहाल पूरी दुनिया की नजर इस बात पर है कि ईरान और यूक्रेन इस मामले को किस तरह आगे बढ़ाते हैं।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!