SCO समिट 2025: तियानजिन में मोदी-पुतिन-जिनपिंग की जुगलबंदी
चीन के तियानजिन शहर में इस समय शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का शिखर सम्मेलन जारी है। सोमवार को इस समिट का दूसरा दिन था, जहां भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सहित कई देशों के शीर्ष नेता एक साथ नजर आए।
SCO समिट 2025: तियानजिन में मोदी-पुतिन-जिनपिंग की जुगलबंदी
  • Category: विदेश

चीन के तियानजिन शहर में इस वक्त शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का शिखर सम्मेलन जारी है। सोमवार को इस सम्मेलन का दूसरा दिन था और इस दौरान दुनिया की कई बड़ी हस्तियां एक मंच पर नज़र आईं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ समेत कई देशों के शीर्ष नेता इसमें शामिल हुए।

 

मोदी-पुतिन-जिनपिंग की बातचीत

 

हालांकि सम्मेलन में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो रही है, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं मोदी, पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात ने। वही इस दौरान एक ऐसा पल भी कैमरे में कैद हुआ जब तीनों नेता आपस में मुस्कुराते हुए बातचीत करते दिखाई दिए। तीनों के बीच की सहजता और बॉडी लैंग्वेज ने इस बात का साफ संदेश दिया कि भारत, रूस और चीन के रिश्तों में एक खास तरह की गर्मजोशी बरकरार है।

 

सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें वायरल हो गईं। खास बात यह रही कि जब मोदी और पुतिन बातचीत करते हुए आगे बढ़ रहे थे, तब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ उन्हें गहरी नजरों से देखते नजर आए। यह पल भी कैमरे में कैद हो गया और चर्चा का विषय बन गया।

 अमेरिका के लिए कड़ा संदेश

 विशेषज्ञों का मानना है कि तियानजिन में हुआ यह ट्रायो-मोमेंट (मोदी, पुतिन और जिनपिंग का एक साथ होना) सिर्फ एक सामान्य तस्वीर नहीं थी, बल्कि एक स्ट्रैटेजिक मैसेज भी था। हाल के दिनों में अमेरिका और भारत के बीच टैरिफ को लेकर खींचतान बढ़ी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर आर्थिक दबाव बनाने की कोशिश की है। लेकिन तियानजिन से आई इन तस्वीरों ने यह संकेत दिया कि भारत, चीन और रूस किसी तीसरे देश के दबाव में अपनी विदेश नीति तय नहीं करेंगे।

 

पीएम मोदी का ट्वीट

 इस मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा, “तियानजिन में बातचीत जारी है! एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति शी के साथ विचारों का आदान-प्रदान हुआ।” पीएम मोदी ने इसके साथ दो तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें तीनों नेता एक साथ बातचीत करते और मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।

 बड़े स्तर का सम्मेलन

 बता दें, इस साल का SCO शिखर सम्मेलन कई मायनों में खास है। चीन ने इसे बड़े स्तर पर आयोजित किया है और इस बार इसमें संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस सहित करीब 20 विदेशी नेताओं और 10 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों को आमंत्रित किया गया है। सम्मेलन एक विशेष रूप से बनाए गए सम्मेलन केंद्र में हो रहा है, जहां 10 सदस्यीय देशों के नेता और आमंत्रित अतिथि अपनी बात रख रहे हैं।

 द्विपक्षीय वार्ताओं पर फोकस

 आपको बता दें, रविवार को सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। दोनों नेताओं ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। वहीं सोमवार को समिट खत्म होने के बाद पीएम मोदी की एक और अहम द्विपक्षीय बैठक रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ तय है।

 

कुल मिलकर, तियानजिन में हो रहा यह SCO समिट सिर्फ क्षेत्रीय सहयोग का मंच नहीं है, बल्कि बड़े देशों के बीच रिश्तों की तस्वीर भी पेश कर रहा है। मोदी, पुतिन और जिनपिंग की साथ दिखाई दी जुगलबंदी ने दुनिया को यह संदेश दिया कि एशिया की बड़ी ताकतें मिलकर काम करना चाहती हैं। वहीं पाकिस्तान जैसे देशों की उपस्थिति ने इस सम्मेलन को और दिलचस्प बना दिया। अब सबकी नजरें इस पर टिकी हैं कि इन मुलाकातों से आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय रिश्तों पर क्या असर पड़ेगा।

 

  • Share:

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

Related To this topic
Link copied to clipboard!

Watch Now

YouTube Video
Newsest | 15h ago
ओवैसी और अखिलेश समर्थक आये आमने सामने जमके हुई बहस ! Public opinion
YouTube Video
Newsest | 1d ago
UP Election 2027: Owaisi-Chandrashekhar पर क्यों फायर Azam Khan? AIMIM | SP-Congress | BJP
YouTube Video
Newsest | 1d ago
गरीबी , महंगाई , और हिंदू- मुस्लिमों पर खुलकर बोली यूपी की जनता | Public Opinion | UP election 2027
YouTube Video
Newsest | 3d ago
ईश्वर का अपमान मत करो! राष्ट्र के लिए कड़ा संदेश | Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 3d ago
असलम के अंदर योगी पुलिस का खौफ कहा "सरकार हिन्दू मुस्लिम देख के करवाई करती है" | Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 4d ago
हम मुस्लिम से हिन्दू बने हैं क्यूंकि हमारे पूर्वज भी हिन्दू ही थे ! Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 4d ago
कांग्रेस की ट्रेन राजनीति! अवैध प्रवासियों पर एक्शन क्यों नहीं | Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 5d ago
Mayawati vs Chandrashekhar Azad: Lucknow में दो बड़ी रैलियों का महासंग्राम | UP Election 2027
YouTube Video
Newsest | 5d ago
मुस्लिमों ने अपनाया हिंदू धर्म हिंदू संगठन ने कहा इनकी घर वापसी हुई है ! Muslim Accept Hinduism
YouTube Video
Newsest | 6d ago
Kunda Ram Katha में Baba Bageshwar का सियासी प्रहार, Akhilesh Yadav को जवाब | Raja Bhaiya
YouTube Video
Newsest | 6d ago
Uttar Pradesh में युवाओं की पहली पसंद कौन Akhilesh Yadav या CM Yogi ? Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 7d ago
2027 में योगी या अखिलेश? जनता ने बता दिया किसका पलड़ा भारी! | UP Election 2027 Ground Report
YouTube Video
Newsest | 7d ago
आरक्षण -रोज़गार और योगी सरकार पर यूपी के युवा बेधड़क होके बोले ! Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 7d ago
2027 में योगी या अखिलेश? जनता ने बता दिया किसका पलड़ा भारी! | UP Election 2027 Ground Report
YouTube Video
Newsest | 7d ago
"ज्यादा सीरियस नहीं चलेगा" Owaisi-Chandrashekhar के गठबंधन पर Brij Bhushan Singh का पलटवार!