साउथ अमेरिका के ड्रेक पैसेज में 7.5 तीव्रता का भूकंप: अर्जेंटीना और चिली में सुनामी की चेतावनी
साउथ अमेरिका के तट के पास शुक्रवार को 7.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।
साउथ अमेरिका के ड्रेक पैसेज में 7.5 तीव्रता का भूकंप: अर्जेंटीना और चिली में सुनामी की चेतावनी
  • Category: विदेश

शुक्रवार, 21 अगस्त 2025 को साउथ अमेरिका के तट के पास ड्रेक पैसेज में 7.5 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसने अर्जेंटीना और चिली के दक्षिणी क्षेत्रों में दहशत फैला दी। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र अर्जेंटीना के दक्षिण में स्थित ड्रेक पैसेज के पास था। यह समुद्र के भीतर लगभग 11 किलोमीटर की गहराई पर आया। बता दें, शुरुआत में USGS ने इसकी तीव्रता 8.0 बताई थी, लेकिन बाद में इसे संशोधित कर 7.5 किया गया।

ड्रेक पैसेज: समुद्र का सबसे खतरनाक रास्ता

जानकारी के लिए बता दें, ड्रेक पैसेज दुनिया के सबसे खतरनाक समुद्री रास्तों में से एक माना जाता है। यह दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी छोर (केप हॉर्न) और अंटार्कटिका के बीच स्थित है। यही वह इलाका है जो अटलांटिक और प्रशांत महासागर को आपस में जोड़ता है। इस क्षेत्र में तेज़ हवाएं, ऊँची लहरें और अस्थिर मौसम हमेशा से नाविकों और वैज्ञानिक अभियानों के लिए चुनौती रहे हैं। इसी वजह से यहाँ आने वाले भूकंप और भी भयावह माने जाते हैं।

सुनामी अलर्ट और राहत

वही भूकंप के तुरंत बाद चिली की नेवी हाइड्रोग्राफिक और ओशनोग्राफिक सर्विस ने एहतियात के तौर पर पूरे अंटार्कटिका क्षेत्र के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की। हालांकि, कुछ घंटे बाद विशेषज्ञों ने राहत की खबर दी कि समुद्र में खतरनाक लहरें बनने की संभावना नहीं है और चेतावनी को हटा लिया गया है। स्थानीय लोगों और वैज्ञानिक अभियानों में शामिल टीमों ने राहत की सांस ली।

नुकसान की जानकारी नहींवही अब तक इस भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है। इसका एक बड़ा कारण यह भी है कि यह क्षेत्र अपेक्षाकृत निर्जन है और यहाँ बस्ती बहुत कम है। हालांकि, समुद्र में मौजूद जहाजों और वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्रों को लेकर शुरुआती चिंता जरूर बढ़ गई थी।

बार-बार क्यों हिलता है यह इलाका?बता दें, ड्रेक पैसेज का इलाका भूगर्भीय दृष्टि से बेहद सक्रिय है। यहाँ टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल लगातार होती रहती है। यही वजह है कि इस क्षेत्र में अक्सर भूकंप आते रहते हैं। गौरतलब है कि मई 2025 में भी इसी इलाके में 7.5 तीव्रता का भूकंप आया था। दो बार इतने बड़े भूकंप का आना इस बात का संकेत है कि यह क्षेत्र लगातार दबाव झेल रहा है।


वैश्विक महत्व वाला क्षेत्रड्रेक पैसेज सिर्फ एक समुद्री रास्ता नहीं है, बल्कि वैज्ञानिकों और पर्यावरणविदों के लिए बेहद अहम जगह है। यह क्षेत्र जलवायु परिवर्तन, समुद्री जीवन और ग्लेशियरों पर शोध के लिए महत्वपूर्ण है। यहाँ आने वाले भूकंप न केवल स्थानीय बल्कि वैश्विक वैज्ञानिक अध्ययनों को भी प्रभावित कर सकते हैं।बहरहाल, साउथ अमेरिका के पास आया यह शक्तिशाली भूकंप एक बार फिर प्रकृति की ताकत का अहसास कराता है। भले ही फिलहाल किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन यह घटना हमें याद दिलाती है कि समुद्र के नीचे छिपी टेक्टोनिक हलचलों का असर कितनी दूर तक हो सकता है। राहत की बात यह है कि सुनामी का खतरा टल गया है और वैज्ञानिक लगातार इस इलाके की निगरानी कर रहे हैं।

  • Share:

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

Related To this topic
Link copied to clipboard!

Watch Now

YouTube Video
Newsest | 15h ago
ओवैसी और अखिलेश समर्थक आये आमने सामने जमके हुई बहस ! Public opinion
YouTube Video
Newsest | 1d ago
UP Election 2027: Owaisi-Chandrashekhar पर क्यों फायर Azam Khan? AIMIM | SP-Congress | BJP
YouTube Video
Newsest | 1d ago
गरीबी , महंगाई , और हिंदू- मुस्लिमों पर खुलकर बोली यूपी की जनता | Public Opinion | UP election 2027
YouTube Video
Newsest | 3d ago
ईश्वर का अपमान मत करो! राष्ट्र के लिए कड़ा संदेश | Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 3d ago
असलम के अंदर योगी पुलिस का खौफ कहा "सरकार हिन्दू मुस्लिम देख के करवाई करती है" | Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 4d ago
हम मुस्लिम से हिन्दू बने हैं क्यूंकि हमारे पूर्वज भी हिन्दू ही थे ! Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 4d ago
कांग्रेस की ट्रेन राजनीति! अवैध प्रवासियों पर एक्शन क्यों नहीं | Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 5d ago
Mayawati vs Chandrashekhar Azad: Lucknow में दो बड़ी रैलियों का महासंग्राम | UP Election 2027
YouTube Video
Newsest | 5d ago
मुस्लिमों ने अपनाया हिंदू धर्म हिंदू संगठन ने कहा इनकी घर वापसी हुई है ! Muslim Accept Hinduism
YouTube Video
Newsest | 6d ago
Kunda Ram Katha में Baba Bageshwar का सियासी प्रहार, Akhilesh Yadav को जवाब | Raja Bhaiya
YouTube Video
Newsest | 6d ago
Uttar Pradesh में युवाओं की पहली पसंद कौन Akhilesh Yadav या CM Yogi ? Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 7d ago
2027 में योगी या अखिलेश? जनता ने बता दिया किसका पलड़ा भारी! | UP Election 2027 Ground Report
YouTube Video
Newsest | 7d ago
आरक्षण -रोज़गार और योगी सरकार पर यूपी के युवा बेधड़क होके बोले ! Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 7d ago
2027 में योगी या अखिलेश? जनता ने बता दिया किसका पलड़ा भारी! | UP Election 2027 Ground Report
YouTube Video
Newsest | 7d ago
"ज्यादा सीरियस नहीं चलेगा" Owaisi-Chandrashekhar के गठबंधन पर Brij Bhushan Singh का पलटवार!