ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री तथा गाजियाबाद के नए प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने कानून व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपराधियों की कोई जाति या धर्म नहीं होता और कानून सभी के लिए समान रूप से काम करता है। गुरुवार को पहली बार गाजियाबाद दौरे पर पहुंचे प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जाति या धर्म देखकर नहीं की जाती। जो भी व्यक्ति अपराध करेगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होगी।
"अपराधी चाहे कोई भी हो, कार्रवाई तय"
मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि अगर कोई हिंदू अपराध करेगा तो उसे भी सजा मिलेगी और यदि कोई मुस्लिम अपराध करेगा तो उसे भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त नीति पर काम कर रही है। उनके अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की कानून व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और आज उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की चर्चा पूरे देश में हो रही है।
सूर्या हत्याकांड और मदरसों पर कार्रवाई का किया बचाव
प्रभारी मंत्री ने खोड़ा क्षेत्र के चर्चित सूर्या हत्याकांड के आरोपी असद के एनकाउंटर और उसके बाद मदरसों पर की जा रही कार्रवाई को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जो लोग ऐसी कार्रवाइयों पर सवाल उठा रहे हैं, वे कहीं न कहीं अपराधियों के पक्ष में खड़े दिखाई देते हैं। सरकार का उद्देश्य किसी समुदाय को निशाना बनाना नहीं, बल्कि कानून का पालन सुनिश्चित करना है।
मदरसों में शिक्षा सुधार पर सरकार का फोकस
धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार मदरसों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि जिन मदरसों के खिलाफ गलत गतिविधियों या कट्टरता फैलाने जैसी शिकायतें मिलती हैं, उनकी जांच कर उचित कार्रवाई की जाती है। मंत्री ने कहा कि यदि किसी संस्थान में कानून विरोधी गतिविधियां पाई जाती हैं तो सरकार कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगी। ऐसे मामलों में जांच और कार्रवाई का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
गाजियाबाद पहुंचने पर हुआ स्वागत
गाजियाबाद पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से प्रभारी मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने उनका स्वागत किया और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया। इस दौरान जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा
दौरे के दौरान मंत्री धर्मपाल सिंह ने विकास भवन में अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विकास परियोजनाओं और सरकारी योजनाओं की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि केंद्र और राज्य सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचे। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र लाभार्थी सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे।
सरकार की प्राथमिकता है सुशासन
मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सुशासन, विकास और कानून व्यवस्था को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रखकर काम कर रही है। उन्होंने अधिकारियों से जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार की नीतियों और प्रशासनिक प्रयासों से प्रदेश में विकास और सुरक्षा का माहौल लगातार मजबूत होगा।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!