ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
गाजियाबाद में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 28 दिनों में जिले में डेंगू के 101 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 258 तक पहुंच गई है। वहीं मलेरिया के 86 मरीजों की पुष्टि भी हुई है। बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमें सतर्क हो गई हैं और घर-घर जाकर सर्वे का काम तेजी से किया जा रहा है।
घर-घर सर्वे में मिला डेंगू लार्वा
मंगलवार को मलेरिया विभाग की टीमों ने जिले के 231 घरों में सर्वे किया। इस दौरान 104 घरों में डेंगू मच्छर का लार्वा मिलने पर उसे तुरंत नष्ट कर दिया गया। टीमों ने लोगों को साफ-सफाई बनाए रखने और पानी जमा न होने की सलाह दी है, ताकि मच्छरों का प्रजनन रोका जा सके।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आर.के. गुप्ता ने बताया कि तीन दिन से ज्यादा बुखार रहने पर तुरंत डेंगू की जांच करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी दवा न लें। केवल पीसीएम (पैरासिटामोल) की गोली ही सुरक्षित है, बाकी दवाएं डॉक्टर की सलाह के बाद ही लेनी चाहिए।
24 घंटे में छह नए मरीज, दो बच्चे भी शामिल
पिछले 24 घंटे में डेंगू के छह नए मामले सामने आए हैं, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं।
इन मरीजों की जानकारी इस प्रकार है:
• लालकुआं – 14 वर्षीय किशोर
• विजयनगर – 32 वर्षीय महिला
• संजयनगर – 8 वर्षीय बच्ची
• मुरादनगर – 70 वर्षीय बुजुर्ग
• गौशाला फाटक – 33 वर्षीय पुरुष
• राजनगर – 30 वर्षीय युवक
इनमें से तीन मरीजों की रिपोर्ट सरकारी लैब से और तीन की रिपोर्ट निजी लैब से आई है। सभी का इलाज जारी है और स्वास्थ्य विभाग लगातार निगरानी कर रहा है।
डेंगू और मलेरिया प्रभावित क्षेत्र
गाजियाबाद के कई इलाके डेंगू और मलेरिया की चपेट में हैं। डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में लोनी, मोदीनगर, मुरादनगर, राजनगर, वसुंधरा, साहिबाबाद, शालीमार गार्डन, इंदिरापुरम, न्यू डिफेंस कॉलोनी, खोड़ा, कैला भट्टा, मकनपुर, साधना एन्क्लेव जैसे क्षेत्र शामिल हैं। वहीं मलेरिया के मामले बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र, भोजपुर, बुद्ध विहार, नेहरू नगर, विजयनगर, डासना, अर्थला मोहननगर आदि इलाकों में मिल रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग की अपील
स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे घरों और आस-पास पानी जमा न होने दें। कूलर, गमलों और छतों पर रखे बर्तनों को साफ करें। रात में मच्छरदानी लगाकर सोएं और फुल-स्लीव कपड़े पहनें। स्कूलों को भी निर्देश दिए गए हैं कि बच्चे पूरी बाजू के कपड़े पहनकर आएं और परिसर में मच्छर रोधी उपाय किए जाएं।
बहरहाल, गाजियाबाद में डेंगू और मलेरिया के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग लगातार सर्वे और लार्वा नष्ट करने का काम कर रहा है, लेकिन लोगों का सहयोग भी उतना ही जरूरी है। थोड़ी सतर्कता और साफ-सफाई रखकर इस बीमारी से बचाव संभव है।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!