ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
गाजियाबाद के सिहानीगेट थाना क्षेत्र में पुलिस ने देह व्यापार के एक कथित रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से उजबेकिस्तान की एक महिला को भी मुक्त कराया है। चूंकि महिला विदेशी नागरिक है, इसलिए मामले में लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (LIU) भी सक्रिय हो गई है और उसके पासपोर्ट व वीजा की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। यदि महिला के दस्तावेज वैध पाए जाते हैं, तो नियमानुसार उसे संबंधित अधिकारियों के सुपुर्द किया जाएगा। वहीं, दस्तावेजों में कोई गड़बड़ी मिलने पर उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मारा छापा
एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद के अनुसार, 28 जून को पुलिस को फोन पर सूचना मिली थी कि गांधी नगर स्थित एक मकान में अवैध रूप से देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना के आधार पर महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की संयुक्त टीम ने मौके पर छापेमारी की। छापे के दौरान पुलिस को फिरोजाबाद के शिकोहाबाद निवासी अंकित गुप्ता और उजबेकिस्तान की रहने वाली एक महिला फ्लैट में मिले। पूछताछ में आरोपी पर महिला से देह व्यापार कराने का आरोप सामने आया। वहीं महिला ने भी पुलिस को बताया कि वह आरोपी के झांसे में आकर इस काम में शामिल हुई थी।
आर्थिक लाभ के लिए चला रहा था धंधा
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि वह घर का खर्च चलाने के लिए देह व्यापार का काम करता था। आरोप है कि वह महिलाओं को बहला-फुसलाकर अपने पास लाता और उनसे देह व्यापार कराकर पैसे कमाता था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अलग-अलग स्थानों पर किराये के फ्लैट लेकर इस अवैध गतिविधि को संचालित करता था, ताकि किसी को शक न हो।
पहले भी जा चुका है जेल
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले दिल्ली में भी इसी तरह का काम करता था। बाद में वह गाजियाबाद आ गया और यहां अलग-अलग इलाकों में किराये के फ्लैट लेकर कथित तौर पर देह व्यापार कराने लगा। पुलिस के अनुसार, करीब दो महीने पहले भी नेहरू नगर इलाके में इसी तरह के मामले में उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जेल से छूटने के बाद उसने फिर से यह गतिविधि शुरू कर दी।
परिवार के साथ उसी फ्लैट में रहता था आरोपी
पुलिस ने बताया कि आरोपी जिस फ्लैट से पकड़ा गया, वहीं वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ भी रहता था। इसके बावजूद वह कथित तौर पर उसी स्थान से अवैध गतिविधियों का संचालन कर रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही विदेशी महिला के भारत आने, रहने और वीजा संबंधी दस्तावेजों की भी गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!