ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में बुधवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गौर बिजनेस पार्क में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि उसकी ऊंची लपटें करीब 5 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थीं। देखते ही देखते पूरे इलाके में धुआं फैल गया और लोगों में दहशत का माहौल बन गया। फायर विभाग को आग लगने की सूचना मिलते ही कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने या जान जाने की खबर नहीं है।
मीटर रूम से शुरू हुई आग
यह घटना वसुंधरा स्थित आधार पब्लिक स्कूल के सामने बने गौर बिजनेस पार्क की बताई जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग बिल्डिंग के मीटर रूम में लगी थी। फायर विभाग के अनुसार मीटर रूम में लगी आग बिजली की केबलों के जरिए तेजी से फैल गई। बिल्डिंग में मौजूद लकड़ी और अन्य ज्वलनशील सामान ने आग को और भड़काने का काम किया। कुछ ही देर में पूरी बिल्डिंग धुएं और आग की चपेट में आ गई।
लॉक ऑफिसों के कारण बढ़ी मुश्किल
घटना के समय बिल्डिंग के अधिकांश ऑफिस बंद थे। ऐसे में फायर टीम को अंदर पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि कई ऑफिसों के ताले काटकर अंदर प्रवेश किया गया। कुछ जगहों पर दीवार तोड़कर भी आग बुझाने का काम करना पड़ा। दमकल कर्मियों ने भारी धुएं के बीच ए और बी सेट पहनकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। आग ऊंचाई तक फैल चुकी थी, इसलिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियों पर चढ़कर ऊपर तक पानी पहुंचाया गया।
नोएडा से बुलानी पड़ी अतिरिक्त फायर यूनिट
आग की गंभीरता को देखते हुए इंदिरापुरम, कोतवाली और साहिबाबाद फायर स्टेशन से अतिरिक्त दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। इसके अलावा नोएडा से भी वाटर बाउजर और आर्टिकुलेटिंग टावर मंगवाए गए ताकि ऊंचाई पर लगी आग तक आसानी से पहुंचा जा सके। करीब 12 दमकल गाड़ियों और 50 से ज्यादा फायर कर्मियों ने एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।
आसपास के इलाकों में भी मचा हड़कंप
इसी दौरान खोड़ा इलाके में एक दुकान और एक मकान में आग लगने की सूचना भी सामने आई। लगातार आग की घटनाओं से फायर विभाग में हड़कंप मच गया और सभी टीमों को अलर्ट पर रखा गया। हालांकि समय रहते कार्रवाई होने की वजह से दोनों घटनाओं में भी बड़ा नुकसान टल गया।
शॉर्ट सर्किट से लगी आग की आशंका
फायर विभाग की शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक बिजली की केबल में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद आग तेजी से पूरी बिल्डिंग में फैल गई। फिलहाल आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही बिल्डिंग में मौजूद फायर सेफ्टी सिस्टम की भी जांच होगी।
लोगों में दहशत का माहौल
रात के समय अचानक उठती आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। कई लोगों ने घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए, जो तेजी से वायरल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते फायर विभाग मौके पर नहीं पहुंचता तो यह हादसा और बड़ा हो सकता था। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और इलाके में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!