ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
बकरीद से पहले गाजियाबाद और हापुड़ में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एक ओर हापुड़ में सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट डालने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया, वहीं गाजियाबाद में जिला स्तरीय पीस कमिटी की बैठक आयोजित कर अधिकारियों ने साफ संदेश दिया कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विवादित पोस्ट डालने वाला युवक गिरफ्तार
हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा इंस्टाग्राम पर बकरीद से जुड़ा विवादित वीडियो पोस्ट किए जाने के बाद मामला गर्मा गया। आरोप है कि वीडियो के जरिए माहौल खराब करने की कोशिश की गई। पुलिस ने आरोपी युवक की पहचान आरिश तेली के रूप में की है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों और गौसेवकों ने कार्रवाई की मांग की थी।
मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अवनीश शर्मा ने बताया कि वीडियो की जांच के बाद युवक के खिलाफ कार्रवाई की गई है। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
गाजियाबाद में पीस कमिटी की बैठक
उधर गाजियाबाद में बकरीद को शांति और भाईचारे के साथ मनाने के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में जिला स्तरीय पीस कमिटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी रवींद्र कुमार मंदर और अपर पुलिस आयुक्त राज करन नैयर ने संयुक्त रूप से की। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा धर्मगुरु, मस्जिदों के इमाम, व्यापार मंडल प्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
खुले में कुर्बानी पर सख्त रोक
बैठक में प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कुर्बानी की रस्म किसी भी सार्वजनिक या खुले स्थान पर नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि ऐसा करने से सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है। साथ ही नगर निगम और अन्य विभागों को साफ-सफाई, बिजली और पानी जैसी जरूरी सुविधाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।
ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
अपर पुलिस आयुक्त राज करन नैयर ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ड्रोन और CCTV कैमरों से निगरानी की जाएगी। इसके अलावा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग भी तेज कर दी गई है ताकि अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर तुरंत कार्रवाई हो सके।
प्रशासन ने की शांति बनाए रखने की अपील
बैठक के दौरान प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने सभी धर्मगुरुओं और समाज के जिम्मेदार लोगों से अपील की कि वे आपसी भाईचारे और शांति बनाए रखने में सहयोग करें। अधिकारियों ने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अफवाह या उकसावे वाली गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!