ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन इलाके में रविवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक महिला डॉक्टर ने पांचवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान डॉ. हमीका अग्रवाल (40) के रूप में हुई है। वह पेशे से मनोचिकित्सक (Psychiatrist) थीं और लोगों की मानसिक परेशानियों को समझकर उनकी काउंसलिंग करती थीं।
पांचवीं मंजिल से कूदने के बाद अस्पताल ले जाया गया
जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार शाम करीब 7 बजे थाना नंदग्राम क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन स्थित ऑफिसर सिटी-2 सोसाइटी की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डॉ. हमीका अग्रवाल अचानक सोसाइटी की पांचवीं मंजिल से नीचे गिर गईं। गिरने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया। एक सोसाइटी निवासी युवक अपनी कार से उन्हें यशोदा अस्पताल लेकर गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
तलाक के बाद डिप्रेशन में थीं डॉक्टर
पुलिस की शुरुआती जांच और परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, डॉ. हमीका अग्रवाल का करीब 18 महीने पहले पति से तलाक हुआ था। परिजनों ने बताया कि तलाक के बाद वह मानसिक तनाव और डिप्रेशन से गुजर रही थीं। उनका इलाज भी चल रहा था। डॉ. हमीका अकेले अपने फ्लैट में रहती थीं, जबकि उनके माता-पिता दूसरी सोसाइटी में रहते हैं।
पिता भी हैं मनोचिकित्सक
डॉ. हमीका अग्रवाल के पिता डॉ. आर. चंद्रा भी मनोचिकित्सक हैं। वह राजनगर एक्सटेंशन की ही एक अन्य सोसाइटी में रहते हैं। परिजनों के मुताबिक, डॉ. हमीका का गाजियाबाद बस स्टैंड के पास अपना क्लिनिक था, जहां वह मरीजों की काउंसलिंग करती थीं।
पुलिस कर रही मामले की जांच
एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि डॉ. हमीका अपने फ्लैट में अकेली रहती थीं। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों को लेकर जांच कर रही है।
मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी
यह घटना एक बार फिर मानसिक स्वास्थ्य और डिप्रेशन जैसी समस्याओं पर ध्यान देने की जरूरत को सामने लाती है। विशेषज्ञों के अनुसार, लंबे समय तक तनाव, अकेलापन या भावनात्मक परेशानी से गुजर रहे लोगों को समय पर सहायता और बातचीत की जरूरत होती है। ऐसे मामलों में परिवार और दोस्तों का साथ बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!