दूध हुआ महंगा! भारत की कौन-कौन सी कंपनियां बेचती हैं दूध, पूरी लिस्ट जानिए
Amul और Mother Dairy ने दूध की कीमतों में ₹2 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है। जानिए कौन-कौन से दूध के रेट बढ़े, नए दाम क्या हैं और भारत के बड़े डेयरी ब्रांड कौन-कौन से हैं।
दूध हुआ महंगा! भारत की कौन-कौन सी कंपनियां बेचती हैं दूध, पूरी लिस्ट जानिए
  • Category: सामान्य ज्ञान

देशभर में आम आदमी की रसोई का बजट एक बार फिर बढ़ गया है। भारत की दो बड़ी डेयरी कंपनियों, Amul और Mother Dairy ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। नई कीमतें 14 मई से लागू हो चुकी हैं। दोनों कंपनियों ने अलग-अलग वैरायटी के दूध पर ₹2 प्रति लीटर तक का इजाफा किया है।दूध की कीमत बढ़ने का असर सीधे हर घर के महीने के बजट पर पड़ता है, क्योंकि चाय, कॉफी, बच्चों के पोषण और रोजमर्रा के खाने में दूध एक जरूरी हिस्सा है।


अमूल ने बढ़ाए कई वैरायटी के दाम

Amul की ओर से जारी नई कीमतों के मुताबिक अमूल गोल्ड दूध अब ₹68 की जगह ₹70 प्रति लीटर मिलेगा। वहीं 500 एमएल वाला पैकेट अब ₹35 से बढ़कर ₹36 का हो गया है। अमूल ताजा दूध की कीमत भी बढ़ गई है। इसका नया रेट ₹57 प्रति लीटर हो गया है, जबकि पहले यह ₹55 में मिल रहा था। इसके अलावा भैंस के दूध की कीमत में भी बड़ा इजाफा हुआ है। अब इसकी कीमत ₹76 से बढ़कर ₹80 प्रति लीटर हो गई है। वहीं अमूल गाय दूध के 500 एमएल पैक की कीमत ₹31 कर दी गई है।


मदर डेयरी ने भी किया रेट बढ़ाने का ऐलान

Mother Dairy ने भी दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। फुल क्रीम दूध अब ₹70 की जगह ₹72 प्रति लीटर मिलेगा। टोंड दूध की कीमत ₹58 से बढ़ाकर ₹60 कर दी गई है। डबल टोंड दूध अब ₹54 प्रति लीटर मिलेगा, जो पहले ₹52 था। वहीं गाय के दूध की कीमत ₹60 से बढ़कर ₹62 प्रति लीटर हो गई है। कंपनी ने टोकन दूध यानी बल्क वेंडिंग मशीनों से मिलने वाले दूध के दाम भी बढ़ाए हैं। अब यह दूध ₹56 की जगह ₹58 प्रति लीटर मिलेगा।


क्यों बढ़ रहे हैं दूध के दाम?

डेयरी कंपनियों का कहना है कि पशु चारे, ट्रांसपोर्टेशन, पैकेजिंग और उत्पादन लागत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके चलते कंपनियों पर दबाव बढ़ा है।विशेषज्ञों के मुताबिक गर्मियों के मौसम में दूध उत्पादन कम होने और लागत बढ़ने की वजह से कंपनियां समय-समय पर कीमतों में बदलाव करती हैं। हालांकि इसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ता है।


भारत के बड़े डेयरी ब्रांड कौन-कौन से हैं?

भारत का डेयरी सेक्टर दुनिया के सबसे बड़े डेयरी बाजारों में गिना जाता है। यहां कई बड़े कोऑपरेटिव और प्राइवेट ब्रांड काम करते हैं। दक्षिण भारत में Nandini काफी लोकप्रिय है, जिसे कर्नाटक मिल्क फेडरेशन संचालित करता है। पंजाब में Verka का मजबूत नेटवर्क है, जबकि राजस्थान में Saras प्रमुख डेयरी ब्रांड माना जाता है। तमिलनाडु में Aavin और महाराष्ट्र में Mahanand का दबदबा है।


प्राइवेट कंपनियां भी तेजी से बढ़ा रहीं कारोबार

कोऑपरेटिव ब्रांड्स के अलावा कई निजी कंपनियां भी डेयरी सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। Parag Milk Foods अपने गोवर्धन ब्रांड के जरिए बाजार में मजबूत पकड़ बनाए हुए है। वहीं Heritage Foods दक्षिण भारत में तेजी से विस्तार कर रही है। Hatsun Agro Product का आरोग्य ब्रांड भी काफी लोकप्रिय है। इसके अलावा Country Delight अपने डायरेक्ट-टू-होम मॉडल की वजह से तेजी से लोगों के बीच जगह बना रहा है।

 

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

Related To this topic
Link copied to clipboard!

Watch Now

YouTube Video
Newsest | 22h ago
CJP Protest Ground Report | जंतर मंतर से संसद मार्च में क्या हुआ? Protesters से Exclusive बातचीत
YouTube Video
Newsest | 2d ago
ब्रिजेश सिंह की सच्ची कहानी: मुख्तार अंसारी का सबसे बड़ा दुश्मन | Purvanchal Mafia Don (Full Story)
YouTube Video
Newsest | 3d ago
नोएडा ममूरा आग हादसा | Fire Department, Authority और Safety System पर बड़े सवाल
YouTube Video
Newsest | 4d ago
राजा भैया की पूरी कहानी: पोटा से पत्नी के केस तक | कुंडा का अजेय बाहुबली!
YouTube Video
Newsest | 6d ago
क्या 3 अगस्त 2026 को जेल जाएंगे बृजभूषण? बाहुबल से पहलवानों के दंगल तक का पूरा सच!
YouTube Video
Newsest | 10d ago
डूब गया Noida Sector 19! मानसून में Smart City का ये हाल क्यों?
YouTube Video
Newsest | 14d ago
देश की शिक्षा व्यवस्था फेल? जंतर मंतर से Ground Report | #cjp #jantarmantar
YouTube Video
Newsest | 14d ago
स्मार्ट सिटी या डूबता शहर? Noida Sector 49 & Baraula ग्राउण्ड रिपोर्ट| #sector49 #Baraula
YouTube Video
Newsest | 18d ago
Ram Mandir Donation Theft: 10 दिनों में 70 चोरियां और चंपत राय का इस्तीफा!
YouTube Video
Newsest | 19d ago
क्या E20 पेट्रोल बर्बाद कर रहा है आपकी गाड़ी? Ethanol | E20 | Ground Report
YouTube Video
Newsest | 25d ago
Noida Sec 82 Bus Terminal: ₹158 करोड़ की बर्बादी या मास्टरप्लान? अब बनेगा Startups का नया हब!
YouTube Video
Newsest | 26d ago
OTT के दौर में खत्म हो रहा है Traditional Cinema? | Ravi Khanvilkar Exclusive । #NSD
YouTube Video
Newsest | 26d ago
72 Vs 40,000?! Karbala की ये कहानी सुनकर रूह कांप जाएगी! | Karbala Ka Waqia । #Muharram2026
YouTube Video
Newsest | 27d ago
कागज़ के नोट बंद? RBI का 6,373 करोड़ का मास्टरप्लान! | Plastic Money in India Explained
YouTube Video
Newsest | 28d ago
UP Politics Exploded: क्या SP के 26 सांसद छोड़ेंगे अखिलेश का साथ?