सावधान! आ गया है मार्केट में एक और फ्रॉड; एक सरकारी कर्मचारी के झट से उड़ गए 3.92 लाख
हैदराबाद में एक सरकारी कर्मचारी के खाते से APK फाइल के जरिए 3.92 लाख रुपये उड़ाए गए। जानिए APK क्या है, यह कैसे फ्रॉड का नया तरीका बन चुका है और कैसे आप खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।
सावधान! आ गया है मार्केट में एक और फ्रॉड; एक सरकारी कर्मचारी के झट से उड़ गए 3.92 लाख
  • Category: सामान्य ज्ञान

साइबर ठगों ने एक बार फिर नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर आम लोगों को चूना लगाने का तरीका खोज निकाला है।

इस बार मामला जुड़ा है APK फाइल से, एक ऐसी तकनीक जिसे आमतौर पर एंड्रॉयड ऐप्स के इंस्टॉलेशन में इस्तेमाल किया जाता है।

ठगों ने खुद को बैंक का मैनेजर बताया और 59 वर्षीय सरकारी कर्मचारी को झांसे में लेकर APK फाइल इंस्टॉल करवा दी।

जैसे ही फाइल इंस्टॉल हुई, पीड़ित के अकाउंट से पैसे कटने लगे और कुछ ही देर में कुल 3.92 लाख रुपये गायब हो गए।


क्या होता है APK?

APK (Android Package Kit) एक फाइल फॉर्मेट होता है, जो किसी ऐप को एंड्रॉयड डिवाइस पर मैन्युअली इंस्टॉल करने के लिए उपयोग होता है।

आमतौर पर ऐप्स को Google Play Store से सीधे इंस्टॉल किया जाता है, लेकिन APK फाइल के ज़रिए किसी ऐप का इंस्टॉलेशन बगैर स्टोर के भी हो सकता है।

यही कमजोरी साइबर ठगों के लिए एक सुनहरा मौका बन जाती है। एक बार जब आप अनजान APK इंस्टॉल कर लेते हैं, तो आपकी डिवाइस का रिमोट एक्सेस हैकर्स को मिल सकता है।


कैसे हुआ पूरा फ्रॉड?

पीड़ित कर्मचारी ने बताया कि एक कॉलर ने खुद को प्राइवेट बैंक का रिलेशनशिप मैनेजर बताया।

उसने बहाना बनाया कि अकाउंट के एड्रेस में गलती है और उसे सुधारने के लिए एक लिंक भेजा गया।

वो लिंक एक APK फाइल का था। कॉलर ने बड़े विश्वास के साथ उसे इंस्टॉल करवाया। पीड़ित ने जैसे ही APK इंस्टॉल किया, फोन का पूरा एक्सेस हैकर के पास चला गया।

इसके बाद बिना OTP या अलर्ट के खाते से पैसे निकलते चले गए। जब तक समझ आता, तब तक 3.92 लाख रुपये उड़ चुके थे।


कैसे करें बचाव?


  • अनजान नंबर या संदिग्ध कॉल पर भेजी गई किसी भी APK या लिंक को क्लिक न करें। 

  • किसी भी ऐप को केवल Google Play Store या Apple App Store से ही डाउनलोड करें।

  • अगर कोई खुद को बैंक अधिकारी, पुलिस या सरकारी कर्मचारी बताकर ऐप डाउनलोड करने को कहे, तो सतर्क हो जाएं।

  • फ्रॉड का शिकार होने पर बिना देर किए 1930 (नेशनल साइबर हेल्पलाइन) पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।


तकनीक का इस्तेमाल जितनी तेजी से बढ़ रहा है, साइबर ठग उससे दो कदम आगे निकलने की कोशिश में हैं। ऐसे में आपको खुद ही सतर्क रहना होगा।

APK फाइल अब सिर्फ ऐप इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं रही, यह अब एक साइबर हथियार बन चुकी है।

आप क्या सोचते हैं इस खबर को लेकर, अपनी राय हमें नीचे कमेंट्स में जरूर बताएँ।

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

Related To this topic
Link copied to clipboard!

Warning: file_put_contents(youtube_cache.json): Failed to open stream: Permission denied in /var/www/html/pages/video.php on line 67

Watch Now

YouTube Video
Newsest | 13h ago
CM Bhagwant Mann का Dope Test? दिल्ली की पब्लिक ने तोते उड़ा दिए! Punjab | AAP |BJP
YouTube Video
Newsest | 2d ago
'खेला होबे' या BJP की हवा? पश्चिम बंगाल पर दिल्ली वालों ने कह दी बड़ी बात! #westbengalelection2026
YouTube Video
Newsest | 2d ago
4 मई, दीदी गई?" Mamata Banerjee पर Delhi Public का Brutal Reaction! Bengal Election 2026
YouTube Video
Newsest | 9d ago
Kharge vs Modi: बयान, सफाई और फिर तेज हुई BJP-Congress जुबानी जंग #newsesthindi
YouTube Video
Newsest | 9d ago
BJP MLA Pritam Lodhi Controversy | बेटे की थार, 5 लोग घायल, पुलिस पर दबाव? #newsesthindi
YouTube Video
Newsest | 12d ago
Namaz Reel से Dress Code Leak तक: Shark Tank जजेज़ पर क्यों भड़का गुस्सा?
YouTube Video
Newsest | 12d ago
चुनाव से ठीक पहले कोलकाता में बवाल: Hussain Park पर BJP–TMC आमने–सामने
YouTube Video
Newsest | 12d ago
क्या कोर्ट आस्था” को फिर से परिभाषित करेगा? Sabarimala Reference Explained
YouTube Video
Newsest | 13d ago
Indian Army का ‘सिंदूर’संदेश: आतंक के ख़िलाफ़ नई डॉक्ट्रिन? Operation Sindoor | Pahalgam Attack
YouTube Video
Newsest | 13d ago
Delhi Excise Case: Justice Sharma ने क्यों ठुकराई Kejriwal की Recusal Plea?
YouTube Video
Newsest | 17d ago
Denis Alipov on BRICS 2026: भारत-रूस की दोस्ती और अमेरिका की टेंशन!
YouTube Video
Newsest | 21d ago
नोएडा क्यों जल रहा है? UP vs Haryana Wage War | Noida Protest LIVE Updates
YouTube Video
Newsest | 25d ago
Trump–Iran डील से समझिए Ceasefire: क्या होता है, कब कामयाब होता है, कब टूट जाता है?
YouTube Video
Newsest | 27d ago
क्या ईरान की रिकवरी में लगेगी एक पूरी पीढ़ी? Iraq मॉडल vs 2026 Iran War।Explainer
YouTube Video
Newsest | 38d ago
PNG Connection कैसे लें? | ₹500 फ्री गैस और 3 महीने का डेडलाइन! #newsesthindi #hindinews