सोने चांदी की कीमतों ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में ऐसा उछाल पहले कभी नहीं देखा!
24 जुलाई को भारत में सोने चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचीं। सोना ₹1,02,340 और चांदी ₹1,19,100 किलो तक पहुंची। जानिए आपके शहर में क्या हैं रेट और इसकी वजहें।
सोने चांदी की कीमतों ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में ऐसा उछाल पहले कभी नहीं देखा!
  • Category: सामान्य ज्ञान


आज यानि 24 जुलाई 2025 को भारत में सोने और चांदी की कीमतों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। एक दिन में ही सोना ₹1,040 महंगा हो गया, जबकि चांदी ₹1,000 किलो तक बढ़ गई है।


खास बात ये है कि ये तेजी केवल एक शहर में नहीं, बल्कि दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद जैसे देश के कई बड़े शहरों में देखी गई है।


अब जब त्योहारों और शादी-विवाह के सीजन की शुरुआत भी धीरे-धीरे नजदीक आ रही है, तो लोगों की चिंता और बढ़ गई है। सोना चांदी खरीदना अब पहले जैसा आसान नहीं रह गया।


कितना महंगा हुआ सोना, आज क्या है नया रेट?


24 कैरेट सोना आज ₹1,02,340 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। बीते दिन यानी 23 जुलाई को ये ₹1,01,300 था।


यानी एक ही दिन में ₹1,040 का जबरदस्त उछाल आया है। 22 कैरेट सोना अब ₹93,810 और 18 कैरेट सोना ₹76,760 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।


दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना ₹1,02,490 है। वहीं मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में ये ₹1,02,340 पर बिक रहा है। चेन्नई में भी यही रेट है। उधर आगरा, चंडीगढ़ और भोपाल में थोड़ा ज्यादा, ₹1,02,490 तक पहुंच गया है।


शहर-दर-शहर सोने का ताजा रेट (24 जुलाई 2025)




चांदी भी पीछे नहीं, ₹1,000 किलो बढ़ गई कीमत


सोने की तरह ही चांदी की कीमतों में भी भारी उछाल आया है। 23 जुलाई को जो चांदी ₹1,18,100 प्रति किलो थी, वो आज ₹1,19,100 तक पहुंच गई है। चेन्नई और हैदराबाद जैसे कुछ शहरों में ये ₹1,29,100 प्रति किलो तक बिक रही है।



शहर-दर-शहर चांदी का ताजा रेट (24 जुलाई 2025)




सोने-चांदी की कीमतें इतनी ज़्यादा क्यों बढ़ रही हैं?


अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर एक ही दिन में ऐसा क्या हो गया कि सोने और चांदी की कीमतें इतने ज्यादा उछल गईं। तो आपको बता दें कि इसकी बड़ी वजह है अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन धातुओं की मांग में तेजी आना।


दूसरा कारण है डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया कमजोर होना। इससे आयात महंगा होता है और इसी वजह से सोने चांदी की कीमतें भी चढ़ती हैं।


इसके अलावा ग्लोबल स्तर पर चल रही आर्थिक अनिश्चितता, युद्ध जैसी स्थितियां और शेयर बाजार में हलचल की वजह से निवेशक अब ज्यादा सुरक्षित विकल्प की ओर भाग रहे हैं। और इस वक्त सबसे सुरक्षित निवेश उन्हें गोल्ड और सिल्वर ही लग रहा है।


आगे की स्थिति कैसी रहेगी?


विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में अगर डॉलर और कमजोर हुआ या शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहा, तो सोना ₹1,05,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। वहीं चांदी ₹1,30,000 के पार भी जा सकती है।


ऐसे में आम खरीदारों के लिए ये समय थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। जिन लोगों ने पहले से सोने चांदी में निवेश किया हुआ है, उनके लिए ये फायदे का मौका है। लेकिन जो लोग अभी खरीदने की सोच रहे हैं, उन्हें थोड़ा इंतजार करने की सलाह दी जा रही है।


आप क्या सोचते हैं इस खबर को लेकर, अपनी राय हमें नीचे कमेंट्स में जरूर बताएँ।


Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

Related To this topic
Link copied to clipboard!

Watch Now

YouTube Video
Newsest | 7h ago
UP Election 2027: सपा-कांग्रेस में सीट शेयरिंग का दांव! | SP vs Congress Seat Sharing & BJP Strategy
YouTube Video
Newsest | 14h ago
पंजाब के ट्रांसपोर्टर ने CM Yogi पर कर दी तगड़ी बहस! | Akhilesh Yadav | PDA | Congress | UP 2027
YouTube Video
Newsest | 2d ago
जनता ने साफ कर दिया कौन होगा मुख्यमंत्री| yogi vs Akhilesh | UP Chunav 2027 |
YouTube Video
Newsest | 3d ago
यूपी में CM YOGI या AKHILESH YADAV ? जनता ने सरेआम खोल दी पोल! | UP Public Opinion 2026
YouTube Video
Newsest | 4d ago
Flydubai Flight FZ1073: Indian Pilot Smit Machchhar Saves 174 Lives | Netanyahu | PM Modi | Trump
YouTube Video
Newsest | 4d ago
“मस्जिदों को टारगेट करना छोड़िए!” दिल्ली में प्रदर्शन, क्या है पूरा मामला?
YouTube Video
Newsest | 4d ago
BSP Financial Report 2024-25: ₹58.58 करोड़ Income, ₹106.30 करोड़ खर्च, पैसा आया कहां से?
YouTube Video
Newsest | 5d ago
मस्जिद, बुलडोजर और संविधान का सवाल! दिल्ली में प्रदर्शनकारियों ने क्या कहा?
YouTube Video
Newsest | 5d ago
UP में फिर CM Yogi या Akhilesh Yadav की वापसी? जनता से सीधा सवाल | UP Election 2027
YouTube Video
Newsest | 6d ago
Punjab की 2 Universities में बवाल: Chitkara-LPU में अफवाहों का गदर | Rumour से Violence तक
YouTube Video
Newsest | 6d ago
राम मंदिर चंदे पर जनता में सवाल! UP 2027 चुनाव में पड़ेगा असर? | CM Yogi | Akhilesh Yadav
YouTube Video
Newsest | 7d ago
"जालीदार टोपी छिटकने के डर से राम मंदिर नहीं गए!" | CM Yogi Attacks Congress & SP | UP Politics
YouTube Video
Newsest | 7d ago
अखिलेश यादव पीडीए को कभी पिछड़ा कहते हैं कभी पंडित कहते हैं ! | Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 7d ago
नरेंद्र मोदी भगवान हैं ॐ नरेंद्र मोदी नमः | Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 7d ago
चिराग पासवान को ट्रांसजेंडर बताने वाला बयान! ₹112 करोड़ के मोदी मंदिर पर भी बड़ा दावा | Bihar News