iPhone 17 सीरीज लॉन्च: कीमत, मॉडल और वैश्विक तुलना
एप्पल ने लॉन्च की iPhone 17 सीरीज जिसमें iPhone 17, 17 Air, 17 Pro और 17 Pro Max शामिल हैं। जानें भारत और दुनिया के अन्य देशों में कीमतें और सबसे सस्ता विकल्प कौन सा है।
 iPhone 17 सीरीज लॉन्च: कीमत, मॉडल और वैश्विक तुलना
  • Category: सामान्य ज्ञान

एप्पल ने अपनी नई iPhone 17 सीरीज का शानदार लॉन्च किया है। इस बार कंपनी ने चार मॉडल पेश किए हैं – iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone 17 Air। आपको बता दें iPhone 17 बेसिक वर्जन है, जबकि बाकी मॉडल्स में एडवांस फीचर्स और प्रीमियम सेगमेंट को ध्यान में रखा गया है। नए मॉडल्स में बेहतर कैमरा, प्रोसेसर, बैटरी और डिजाइन को खास जगह दी गई है।

 भारत में कीमतें

 भारत में iPhone 17 की शुरुआती कीमत 82,900 रुपये रखी गई है। इसके अलावा, iPhone 17 Air 1,19,900 रुपये, iPhone 17 Pro 1,34,900 रुपये और iPhone 17 Pro Max 1,49,900 रुपये में उपलब्ध हैं। नए मॉडल्स के 256GB वेरिएंट भी लॉन्च किए गए हैं।

 वैश्विक बाजार में कीमतें

 एप्पल का घरेलू बाजार अमेरिका हमेशा iPhone के लिए सबसे किफायती माना जाता रहा है। यहाँ iPhone 17 की कीमत 799 डॉलर (लगभग 70,580 रुपये) है। वहीं, iPhone 17 Air 999 डॉलर, iPhone 17 Pro 1,099 डॉलर और iPhone 17 Pro Max 1,199 डॉलर में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

 ऑस्ट्रेलिया में iPhone 17 सीरीज की कीमतें इस प्रकार हैं: iPhone 17 की कीमत A$1399 (लगभग 81,284 रुपये), iPhone 17 Air A$1799 (करीब 1,04,524 रुपये), iPhone 17 Pro A$1999 (लगभग 1,16,145 रुपये) और iPhone 17 Pro Max A$2199 (लगभग 1,27,765 रुपये) रखी गई हैं।

 कनाडा में iPhone 17 $1,129 (करीब 76,395 रुपये), iPhone 17 Air $1,449 (करीब 92,324 रुपये), iPhone 17 Pro $1,599 (करीब 1,01,882 रुपये) और iPhone 17 Pro Max $1,749 (करीब 1,11,439 रुपये) में उपलब्ध हैं।

 दुबई में iPhone 17 AED 3,399 (करीब 81,639 रुपये) से शुरू होता है। iPhone 17 Air AED 4,299 (करीब 1,03,256 रुपये), iPhone 17 Pro AED 4,699 (करीब 1,12,863 रुपये) और iPhone 17 Pro Max AED 5,099 (करीब 1,22,471 रुपये) में लॉन्च किए गए हैं।

 चीन में iPhone 17 सबसे सस्ता

 चीन में iPhone 17 की कीमत 5,999 युआन (करीब 68,500 रुपये) रखी गई है। iPhone 17 Air 7,999 युआन (करीब 91,500 रुपये), iPhone 17 Pro 8,999 युआन (करीब 1,03,000 रुपये) और iPhone 17 Pro Max 9,999 युआन (करीब 1,14,000 रुपये) में उपलब्ध हैं। कीमतों की तुलना करें तो चीन में iPhone 17 सबसे सस्ता है, इसके बाद अमेरिका दूसरा सस्ता बाजार है। वहीं भारत और यूके में iPhone 17 की कीमतें सबसे ज्यादा हैं।

 अंतरराष्ट्रीय कीमतों का कारण

 विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर iPhone की कीमतें मुद्रा दर, आयात शुल्क, टैक्स और अन्य करों पर निर्भर करती हैं। भारत और यूके में उच्च मूल्य उन अतिरिक्त करों और ड्यूटी की वजह से है।

 iPhone 17 के नए फीचर्स

 iPhone 17 सीरीज में इस बार कैमरा, प्रोसेसर, बैटरी और डिजाइन को खास फोकस के साथ अपडेट किया गया है। वहीं, iPhone 17 Air का हल्का और कॉम्पैक्ट डिजाइन इसे युवाओं और स्मार्टफोन प्रेमियों के लिए और भी आकर्षक बनाता है।

 

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

Related To this topic
Link copied to clipboard!

Watch Now

YouTube Video
Newsest | 7h ago
UP Election 2027: सपा-कांग्रेस में सीट शेयरिंग का दांव! | SP vs Congress Seat Sharing & BJP Strategy
YouTube Video
Newsest | 14h ago
पंजाब के ट्रांसपोर्टर ने CM Yogi पर कर दी तगड़ी बहस! | Akhilesh Yadav | PDA | Congress | UP 2027
YouTube Video
Newsest | 2d ago
जनता ने साफ कर दिया कौन होगा मुख्यमंत्री| yogi vs Akhilesh | UP Chunav 2027 |
YouTube Video
Newsest | 3d ago
यूपी में CM YOGI या AKHILESH YADAV ? जनता ने सरेआम खोल दी पोल! | UP Public Opinion 2026
YouTube Video
Newsest | 4d ago
Flydubai Flight FZ1073: Indian Pilot Smit Machchhar Saves 174 Lives | Netanyahu | PM Modi | Trump
YouTube Video
Newsest | 4d ago
“मस्जिदों को टारगेट करना छोड़िए!” दिल्ली में प्रदर्शन, क्या है पूरा मामला?
YouTube Video
Newsest | 4d ago
BSP Financial Report 2024-25: ₹58.58 करोड़ Income, ₹106.30 करोड़ खर्च, पैसा आया कहां से?
YouTube Video
Newsest | 5d ago
मस्जिद, बुलडोजर और संविधान का सवाल! दिल्ली में प्रदर्शनकारियों ने क्या कहा?
YouTube Video
Newsest | 5d ago
UP में फिर CM Yogi या Akhilesh Yadav की वापसी? जनता से सीधा सवाल | UP Election 2027
YouTube Video
Newsest | 6d ago
Punjab की 2 Universities में बवाल: Chitkara-LPU में अफवाहों का गदर | Rumour से Violence तक
YouTube Video
Newsest | 6d ago
राम मंदिर चंदे पर जनता में सवाल! UP 2027 चुनाव में पड़ेगा असर? | CM Yogi | Akhilesh Yadav
YouTube Video
Newsest | 7d ago
"जालीदार टोपी छिटकने के डर से राम मंदिर नहीं गए!" | CM Yogi Attacks Congress & SP | UP Politics
YouTube Video
Newsest | 7d ago
अखिलेश यादव पीडीए को कभी पिछड़ा कहते हैं कभी पंडित कहते हैं ! | Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 7d ago
नरेंद्र मोदी भगवान हैं ॐ नरेंद्र मोदी नमः | Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 7d ago
चिराग पासवान को ट्रांसजेंडर बताने वाला बयान! ₹112 करोड़ के मोदी मंदिर पर भी बड़ा दावा | Bihar News