MS Dhoni को मिला ICC हॉल ऑफ फेम का सम्मान, बने 11वें भारतीय
ICC ने MS Dhoni को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया। 3 ICC ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान बने 11वें भारतीय जिन्हें ये सम्मान मिला। लंदन में हुए समारोह में 7 क्रिकेटरों को किया गया सम्मानित।
MS Dhoni को मिला ICC हॉल ऑफ फेम का सम्मान, बने 11वें भारतीय
  • Category: सामान्य ज्ञान

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक MS Dhoni को ICC हॉल ऑफ फेम (ICC Hall of Fame) में शामिल कर क्रिकेट फैंस को गर्वित होने का मौका दिया है।

ये ऐतिहासिक सम्मान धोनी के अंतरराष्ट्रीय करियर और क्रिकेट में अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें दिया गया है।

आपको बता दें, कि ये समारोह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025 से ठीक दो दिन पहले लंदन में आयोजित किया गया, जहां धोनी के साथ मैथ्यू हेडन, ग्रीम स्मिथ, डेनियल विटोरी और हाशिम आमला सहित कुल 7 खिलाड़ियों को ये सम्मान दिया गया।

धोनी अब ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले 11वें भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं।


5 साल बाद मिला इंटरनेशनल करियर का सबसे बड़ा सम्मान

गौरतलब है कि धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। 

हालांकि, उनका आखिरी मैच 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला गया था। संन्यास के करीब 5 साल बाद उन्हें ये प्रतिष्ठित सम्मान मिला है।

आज धोनी को पूरी दुनिया में उनकी शांत कप्तानी और रणनीतिक सूझबूझ के लिए जाना जाता है। उन्हें 'कैप्टन कूल' कहा जाता है।


3 ICC ट्रॉफी जीतने वाले इकलौते भारतीय कप्तान

धोनी की कप्तानी में भारत ने 3 बड़ी ICC ट्रॉफियां भी जीतीं:


  • 2007 टी20 वर्ल्ड कप

  • 2011 वनडे वर्ल्ड कप

  • 2013 चैंपियंस ट्रॉफी


इसके अलावा उन्होंने भारत को 2010 और 2016 एशिया कप जीताया और 2008 और 2009 में ‘ICC प्लेयर ऑफ द ईयर’ (ICC Player of the Year) का खिताब भी जीता।


2004 में किया डेब्यू, 2007 में बने कप्तान

धोनी ने 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की।

3 साल बाद ही 2007 में उन्हें भारत की कप्तानी सौंपी गई। पहले ही ICC टूर्नामेंट में उन्होंने भारत को चैंपियन बना दिया।

कहना गलत नहीं होगा, कि उन्होंने हर फॉर्मेट में भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया, फिर चाहे वो टेस्ट में नंबर 1 टीम बनना हो या विदेशी सरजमीं पर ऐतिहासिक जीत।


पहले भी 10 भारतीय क्रिकेट दिग्गजों को मिल चुका है हाल ऑफ फेम

ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी भारतीय क्रीकेटर को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) हॉल ऑफ फेम की उपाधि दे रहा है।


उनसे पहले, 10 और भी भारतीयों को मिल चुका है ICC हॉल ऑफ फेम। इनमें शामिल हैं:


  1. नीतू डेविड

  2. डायना एडुलजी

  3. सचिन तेंदुलकर

  4. वीनू मांकड़

  5. राहुल द्रविड़

  6. अनिल कुंबले

  7. कपिल देव

  8. बिशन सिंह बेदी

  9. सुनील गावस्कर

  10. वीरेंद्र सहवाग


आप क्या सोचते हैं इस खबर को लेकर, अपनी राय हमें नीचे कमेंट्स में जरूर बताएँ।

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

Related To this topic
Link copied to clipboard!

Warning: file_put_contents(youtube_cache.json): Failed to open stream: Permission denied in /var/www/html/pages/video.php on line 67

Watch Now

YouTube Video
Newsest | 22h ago
Rahul का बड़ा दांव: Kanshi Ram को Bharat Ratna? BJP भड़की!
YouTube Video
Newsest | 22h ago
Iran डर गया! US का खतरनाक Merops एंटी-ड्रोन मिडिल ईस्ट में | #newsesthindi
YouTube Video
Newsest | 3d ago
Israel ने North Korea Embassy पर हमला किया? Viral Video का बड़ा Fact Check
YouTube Video
Newsest | 4d ago
Assassination Attempt on Farooq Abdullah? जम्मू की शादी में गोली, Security Lapse पर बहस
YouTube Video
Newsest | 5d ago
Dubai Airport Drone Attack: ईरान-इजरायल जंग का असर दुबई तक | भारतीय घायल | #newsesthindi
YouTube Video
Newsest | 11d ago
क्या कुर्दों के सहारे ईरान का तख्तापलट करेगा अमेरिका? | Geopolitical Analysis
YouTube Video
Newsest | 14d ago
Sonia Gandhi ने पूछा- क्या हम विश्वगुरु का धर्म भूल गए? #americairan #israelnews
YouTube Video
Newsest | 14d ago
सबसे बड़ा पावर स्विच! Iran का फ़्यूचर अराफ़ी के हाथ में! #newsesthindi #irancrisis
YouTube Video
Newsest | 14d ago
Khamenei मारे गए, अब Iran में कौन हुकूमत करेगा? #newsesthindi
YouTube Video
Newsest | 18d ago
जब पत्नी MLA ने CM पति को विधानसभा में घेरा! Conrad Sangmas Epic Reply
YouTube Video
Newsest | 18d ago
NCERT किताब पर सुप्रीम कोर्ट का बैन | ज्यूडिशियल करप्शन चैप्टर से क्यों भड़का कोर्ट?
YouTube Video
Newsest | 19d ago
PM Modi और F-22 Raptor विमानों की Israel में एंट्री। खौफ की कहानी! #newsesthindi
YouTube Video
Newsest | 20d ago
US Trade Deal किसानों के दिल में तीर” Rahul gandhi का Modi सरकार पर जुबानी हमला | #newsesthindi
YouTube Video
Newsest | 20d ago
भारत के नक्शे पर केरल की जगह लिखा जाएगा ये नाम? | Kerala To keralam | #politics #newsesthindi
YouTube Video
Newsest | 21d ago
27 साल बाद चुनाव आयोग की बैठक: क्या बनेगी वन वोटर लिस्ट? | ECI Meeting | One Voter List | #shortnews