UPI पर एक्स्ट्रा चार्ज की खबरें झूठी, वित्त मंत्रालय ने तोड़ी चुप्पी
क्या UPI पर चार्ज लगेगा? सोशल मीडिया पर अफवाह के बाद वित्त मंत्रालय ने सफाई दी—UPI पूरी तरह फ्री रहेगा। जानें डिजिटल पेमेंट को लेकर सरकार की नई रिपोर्ट और लेनदेन के ताजा आंकड़े।
UPI पर एक्स्ट्रा चार्ज की खबरें झूठी, वित्त मंत्रालय ने तोड़ी चुप्पी
  • Category: सामान्य ज्ञान

भारत में डिजिटल पेमेंट का सबसे बड़ा माध्यम बन चुका UPI अब हर वर्ग और हर उम्र के लोगों की ज़िंदगी का हिस्सा बन चुका है।

आज 46 करोड़ से अधिक लोग और 6.5 करोड़ व्यापारी UPI का इस्तेमाल कर रहे हैं। छोटे से छोटे ट्रांजेक्शन के लिए भी लोग इसका सहारा ले रहे हैं।

लेकिन पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर अफवाह फैल रही थी कि UPI पेमेंट पर अब एक्स्ट्रा चार्ज लगाया जाएगा। लोगों के बीच चिंता बढ़ गई कि कहीं डिजिटल पेमेंट करना महंगा न हो जाए।


सरकार ने क्या कहा?

वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर स्पष्ट तौर पर लिखा है कि सरकार UPI और डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और किसी तरह का अतिरिक्त चार्ज लगाने की कोई योजना नहीं है।

मंत्रालय ने कहा कि कुछ लोग झूठी खबरें फैलाकर पैनिक क्रिएट कर रहे हैं, जिन पर ध्यान न दिया जाए।

इस जवाब से साफ हो गया है कि डिजिटल पेमेंट, खासकर UPI, पूरी तरह फ्री रहेगा और सरकार की मंशा इसे और ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की है।


ट्रांजेक्शन में रिकॉर्ड तोड़ तेजी

1 जून 2025 को UPI ट्रांजेक्शन की संख्या 64.4 करोड़ रही थी और अगले ही दिन यह 65 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई।

सालाना तुलना करें तो वित्तीय वर्ष 2024 में यह संख्या 64 करोड़ थी, जो अब तेजी से बढ़ रही है।

पीएम मोदी के नेतृत्व में जारी एक सरकारी पुस्तिका में बताया गया है कि मार्च 2025 में UPI के ज़रिए कुल 24.77 लाख करोड़ रुपये के 1,830 करोड़ ट्रांजेक्शन हुए।

इसमें से 50% से ज्यादा ट्रांजेक्शन छोटे या बहुत छोटे भुगतान के रूप में किए गए हैं।


भारत बना डिजिटल भुगतान में ग्लोबल लीडर

राजग सरकार के 11 साल पूरे होने पर जारी रिपोर्ट में कहा गया कि भारत की डिजिटल पेमेंट प्रणाली अब वैश्विक स्तर पर फैल चुकी है और कई देश इसे अपना रहे हैं।

सरकार की DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) योजना में डिजिटल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर पारदर्शिता और भ्रष्टाचार पर नकेल कसी गई है।

आप क्या सोचते हैं इस खबर को लेकर, अपनी राय हमें नीचे कमेंट्स में जरूर बताएँ।

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

Related To this topic
Link copied to clipboard!

Warning: file_put_contents(youtube_cache.json): Failed to open stream: Permission denied in /var/www/html/pages/video.php on line 67

Watch Now

YouTube Video
Newsest | 13h ago
CM Bhagwant Mann का Dope Test? दिल्ली की पब्लिक ने तोते उड़ा दिए! Punjab | AAP |BJP
YouTube Video
Newsest | 2d ago
'खेला होबे' या BJP की हवा? पश्चिम बंगाल पर दिल्ली वालों ने कह दी बड़ी बात! #westbengalelection2026
YouTube Video
Newsest | 2d ago
4 मई, दीदी गई?" Mamata Banerjee पर Delhi Public का Brutal Reaction! Bengal Election 2026
YouTube Video
Newsest | 9d ago
Kharge vs Modi: बयान, सफाई और फिर तेज हुई BJP-Congress जुबानी जंग #newsesthindi
YouTube Video
Newsest | 9d ago
BJP MLA Pritam Lodhi Controversy | बेटे की थार, 5 लोग घायल, पुलिस पर दबाव? #newsesthindi
YouTube Video
Newsest | 12d ago
Namaz Reel से Dress Code Leak तक: Shark Tank जजेज़ पर क्यों भड़का गुस्सा?
YouTube Video
Newsest | 12d ago
चुनाव से ठीक पहले कोलकाता में बवाल: Hussain Park पर BJP–TMC आमने–सामने
YouTube Video
Newsest | 12d ago
क्या कोर्ट आस्था” को फिर से परिभाषित करेगा? Sabarimala Reference Explained
YouTube Video
Newsest | 13d ago
Indian Army का ‘सिंदूर’संदेश: आतंक के ख़िलाफ़ नई डॉक्ट्रिन? Operation Sindoor | Pahalgam Attack
YouTube Video
Newsest | 13d ago
Delhi Excise Case: Justice Sharma ने क्यों ठुकराई Kejriwal की Recusal Plea?
YouTube Video
Newsest | 17d ago
Denis Alipov on BRICS 2026: भारत-रूस की दोस्ती और अमेरिका की टेंशन!
YouTube Video
Newsest | 21d ago
नोएडा क्यों जल रहा है? UP vs Haryana Wage War | Noida Protest LIVE Updates
YouTube Video
Newsest | 25d ago
Trump–Iran डील से समझिए Ceasefire: क्या होता है, कब कामयाब होता है, कब टूट जाता है?
YouTube Video
Newsest | 27d ago
क्या ईरान की रिकवरी में लगेगी एक पूरी पीढ़ी? Iraq मॉडल vs 2026 Iran War।Explainer
YouTube Video
Newsest | 38d ago
PNG Connection कैसे लें? | ₹500 फ्री गैस और 3 महीने का डेडलाइन! #newsesthindi #hindinews