Telegram अपडेट: ऐसे फीचर्स जो WhatsApp छोड़ने पर मजबूर कर देंगे
Telegram के लेटेस्ट अपडेट में DM टू चैनल, वॉइस मैसेज ट्रिमिंग, ग्रुप टैब लेआउट और HD फोटो शेयरिंग जैसे फीचर्स आए हैं जो WhatsApp को टक्कर देंगे।
Telegram अपडेट: ऐसे फीचर्स जो WhatsApp छोड़ने पर मजबूर कर देंगे
  • Category: सामान्य ज्ञान

Telegram ने अपने लेटेस्ट अपडेट v11.12.0 में कई नए फीचर्स जोड़े हैं जो WhatsApp को टक्कर दे सकते हैं।

अब यूजर्स चैनल एडमिन को सीधे DM कर सकते हैं, ग्रुप टॉपिक्स को टैब लेआउट में आसानी से नेविगेट कर सकते हैं, वॉइस मैसेज ट्रिम कर सकते हैं और HD क्वालिटी में फोटो शेयर कर सकते हैं।


DM टू चैनल

अब Telegram यूजर्स किसी चैनल के एडमिन या ओनर को सीधे निजी मैसेज भेज सकते हैं, बिना अपना नंबर या कॉन्टैक्ट डिटेल शेयर किए। यह सुविधा तभी उपलब्ध होगी जब चैनल एडमिन ने इसे ऑन किया हो।

एडमिन्स को मैसेज एक अलग इंटरफेस में दिखेंगे, और वे इनकमिंग मैसेजेस पर फीस भी लगा सकते हैं ताकि बातचीत को बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सके।


ग्रुप टॉपिक्स के लिए टैब लेआउट

Telegram ने ग्रुप टॉपिक्स को मैनेज करना आसान बना दिया है। अब ग्रुप में कई टॉपिक्स के बीच टॉप बार या साइड बार के जरिए नेविगेट किया जा सकता है।

यह बड़े ग्रुप्स में खासतौर पर फायदेमंद है जहां कई चर्चाएं एक साथ होती हैं। इस फीचर को ऑन करने के लिए Group Settings > Topics में जाकर टैब इंटरफेस चालू करना होगा।


वॉइस मैसेज ट्रिमिंग

Telegram में अब वॉइस मैसेज रिकॉर्ड करते समय गलत हिस्से को ट्रिम किया जा सकता है। इससे पूरी रिकॉर्डिंग दोबारा करने की जरूरत नहीं रहती।

साथ ही, रिकॉर्डिंग को बीच में रोका और फिर से शुरू भी किया जा सकता है। एक ही मैसेज में माइक्रोफोन आइकन दबाकर और वॉयस क्लिप जोड़े जा सकते हैं।


HD फोटो शेयरिंग

Telegram अब WhatsApp की तरह हाई क्वालिटी फोटो भेजने का ऑप्शन देता है। HD मोड में फोटो की पिक्सल डिटेल्स चार गुना ज्यादा होती है, लेकिन फाइल साइज 0.5 MB से कम रहता है।

फोटो एडिटर में SD बटन पर टैप करके या अटैचमेंट मेन्यू में ‘Send in High Quality’ ऑप्शन चुनकर HD फोटो भेजा जा सकता है।

इन नए फीचर्स से Telegram का चैटिंग एक्सपीरियंस और भी बेहतर हो गया है, जो WhatsApp को टक्कर देने के लिए काफी मजबूत बनाता है।

आप क्या सोचते हैं इस खबर को लेकर, अपनी राय हमें नीचे कमेंट्स में जरूर बताएँ।

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

Related To this topic
Link copied to clipboard!

Watch Now

YouTube Video
Newsest | 15h ago
ओवैसी और अखिलेश समर्थक आये आमने सामने जमके हुई बहस ! Public opinion
YouTube Video
Newsest | 1d ago
UP Election 2027: Owaisi-Chandrashekhar पर क्यों फायर Azam Khan? AIMIM | SP-Congress | BJP
YouTube Video
Newsest | 1d ago
गरीबी , महंगाई , और हिंदू- मुस्लिमों पर खुलकर बोली यूपी की जनता | Public Opinion | UP election 2027
YouTube Video
Newsest | 3d ago
ईश्वर का अपमान मत करो! राष्ट्र के लिए कड़ा संदेश | Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 3d ago
असलम के अंदर योगी पुलिस का खौफ कहा "सरकार हिन्दू मुस्लिम देख के करवाई करती है" | Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 4d ago
हम मुस्लिम से हिन्दू बने हैं क्यूंकि हमारे पूर्वज भी हिन्दू ही थे ! Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 4d ago
कांग्रेस की ट्रेन राजनीति! अवैध प्रवासियों पर एक्शन क्यों नहीं | Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 5d ago
Mayawati vs Chandrashekhar Azad: Lucknow में दो बड़ी रैलियों का महासंग्राम | UP Election 2027
YouTube Video
Newsest | 5d ago
मुस्लिमों ने अपनाया हिंदू धर्म हिंदू संगठन ने कहा इनकी घर वापसी हुई है ! Muslim Accept Hinduism
YouTube Video
Newsest | 6d ago
Kunda Ram Katha में Baba Bageshwar का सियासी प्रहार, Akhilesh Yadav को जवाब | Raja Bhaiya
YouTube Video
Newsest | 6d ago
Uttar Pradesh में युवाओं की पहली पसंद कौन Akhilesh Yadav या CM Yogi ? Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 7d ago
2027 में योगी या अखिलेश? जनता ने बता दिया किसका पलड़ा भारी! | UP Election 2027 Ground Report
YouTube Video
Newsest | 7d ago
आरक्षण -रोज़गार और योगी सरकार पर यूपी के युवा बेधड़क होके बोले ! Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 7d ago
2027 में योगी या अखिलेश? जनता ने बता दिया किसका पलड़ा भारी! | UP Election 2027 Ground Report
YouTube Video
Newsest | 7d ago
"ज्यादा सीरियस नहीं चलेगा" Owaisi-Chandrashekhar के गठबंधन पर Brij Bhushan Singh का पलटवार!