ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
स्मार्टफोन अब सिर्फ कॉल करने का जरिया नहीं रहा, ये हमारी पूरी लाइफ का डिजिटल रिमोट बन चुका है, बैंकिंग से लेकर सोशल मीडिया, डॉक्यूमेंट्स से लेकर OTP तक, सब कुछ इसमें होता है।
ऐसे में अगर आपका फोन चोरी हो जाए, तो वो सिर्फ एक डिवाइस नहीं, बल्कि आपकी पूरी दुनिया चोरी हो जाती है।
लेकिन टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। अगर आप अपने फोन में कुछ जरूरी सेटिंग्स पहले से ऑन रखेंगे, तो चोर चाहकर भी आपका फोन इस्तेमाल नहीं कर सकेगा। और क्या पता, पछता कर खुद फोन वापिस कर जाए!
Secure Lock Settings को ऑन रखें
फोन की सबसे पहली सुरक्षा, लॉक। लेकिन सिर्फ स्क्रीन लॉक से काम नहीं चलेगा। अगर चोर आपका फोन ऑफ कर दे या सिम निकाल दे, तो फिर?
इसलिए एंड्रॉयड फोन में "Secure Lock Settings" और iPhone में Face ID पासकोड सेटिंग्स को अपडेट करना जरूरी है।
iPhone यूजर्स के लिए स्टेप्स:
Settings > Face ID & Passcode > Control Center और Accessories को Off करें
Settings > Screen Time > Content Privacy Restriction > Passcode & Account Changes = Don't Allow
Samsung जैसे ब्रांड्स में ये ऑप्शन “Secure Lock Settings” के नाम से आता है।
Unlock to Off को ऑन करें
यह फीचर चोर को सबसे ज्यादा परेशान करता है। इसकी मदद से तब तक फोन को पावर ऑफ ही नहीं किया जा सकता, जब तक कि वो अनलॉक न हो जाए। मतलब चोरी के बाद भी फोन ऑन रहेगा और आप उसे ट्रैक कर सकते हैं।
iPhone में “Stolen Device Protection” ऑन करें, ताकि कोई उसे बिना आपकी परमिशन के रीसेट न कर सके। ये कुछ घंटे का वेट करवाता है, और उतने में आप फोन ढूंढ़ सकते हैं।
एक E-SIM जरूर इस्तेमाल करें
E-SIM मतलब चोर की सबसे बड़ी मुश्किल। क्योंकि वो फिजिकल सिम निकाल देगा, लेकिन ई-सिम नहीं निकाल पाएगा।
इससे फोन की इंटरनेट कनेक्टिविटी चालू रहेगी और आप उसे ट्रैक कर सकते हैं। अगर आपने ऊपर बताए लॉक और पावर सेटिंग्स ऑन कर रखी हैं, तो चोर चाहकर भी फोन बंद नहीं कर पाएगा, और ई-सिम से आपकी लोकेशन मिलती रहेगी। गेम ओवर!
Google का एंटी थेफ्ट फीचर ऑन रखें (सिर्फ एंड्रॉयड के लिए)
गूगल का “Theft Protection” फीचर चोरी से लड़ने का सबसे बड़ा हथियार है। Settings > Google > All Services > Theft Protection में जाएं और इन तीनों को ऑन कर दें:
Theft Detection Lock
Offline Device Lock
Remote Lock
फोन अगर छीना जाए तो यह खुद लॉक हो जाएगा। आप दूर बैठे लैपटॉप से भी फोन लॉक कर पाएंगे।
Find My Device और लोकेशन सर्विसेज चालू रखें
फोन को ट्रैक करना है? तो ये सबसे जरूरी फीचर है।
एंड्रॉयड: Find My Device
iPhone: Find My
इसके साथ Location Services भी ऑन रखें। इससे आप फोन की लाइव लोकेशन देख सकते हैं, अलार्म बजा सकते हैं और जरूरत पड़ने पर फोन का सारा डेटा रिमोटली डिलीट कर सकते हैं।
फोन नहीं मिलेगा? मिलेगा ज़रूर, बस दिमाग ऑन रखो!
सिर्फ स्मार्टफोन नहीं, अब स्मार्ट सिक्योरिटी की भी जरूरत है। इन सेटिंग्स को अभी ऑन करें, ताकि कल को चोरी हो जाए तो पछताना न पड़े। और क्या पता, चोर ही कहे, "भाईसाब, माफ करो, ये फोन वापिस ले लो!"
आप क्या सोचते हैं इस खबर को लेकर, अपनी राय हमें नीचे कमेंट्स में जरूर बताएँ।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!