15वें उपराष्ट्रपति चुनाव: संसद में मतदान जारी
भारत में 15वें उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद में आज मतदान हो रहा है। एनडीए की ओर से सी.पी. राधाकृष्णन और इंडिया गठबंधन की ओर से बी. सुदर्शन रेड्डी उम्मीदवार हैं।
15वें उपराष्ट्रपति चुनाव: संसद में मतदान जारी
  • Category: भारत

देश के 15वें उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए मंगलवार को संसद भवन में मतदान हो रहा है। वोटिंग सुबह 10 बजे शुरू हुई जो शाम 5 बजे तक चलेगी। इसके बाद शाम 6 बजे से मतगणना होगी और परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले मतदान कर इस प्रक्रिया की शुरुआत की।

 

आपको बता दें, इस बार उपराष्ट्रपति पद के लिए मुकाबला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और विपक्षी गठबंधन INDIA के बीच है। एनडीए ने तमिलनाडु के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल 68 वर्षीय सी. पी. राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया है, जबकि इंडिया गठबंधन ने तेलंगाना हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश 79 वर्षीय बी. सुदर्शन रेड्डी को मैदान में उतारा है। इस चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के कुल 781 सांसद मतदान करेंगे।

 कौन कहाँ खड़ा है?

 इस चुनाव में कई दलों ने अपना-अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के 11 सांसदों ने एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में वोट देने का फैसला किया है। वहीं, AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने खुलकर घोषणा की है कि वे INDIA उम्मीदवार रेड्डी का समर्थन करेंगे।

 

दूसरी ओर, कुछ दलों ने चुनाव से दूरी बना ली है। बीआरएस (BRS) के 4 और बीजेडी (BJD) के 7 सांसद इस प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लेंगे। इसके अलावा, शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने पंजाब में आई बाढ़ का हवाला देते हुए मतदान से इंकार कर दिया है।

 

समीकरण क्या कहते हैं?

 अगर सभी सांसद अपनी-अपनी पार्टी लाइन पर वोट करते हैं तो आंकड़े साफ तौर पर एनडीए उम्मीदवार राधाकृष्णन के पक्ष में जाते हैं। एनडीए के पास करीब 422 वोट हैं, जबकि INDIA गठबंधन के पास 319 वोट हैं। ऐसे में कागज़ी आंकड़ों के हिसाब से राधाकृष्णन की जीत लगभग तय मानी जा रही है। हालांकि यह चुनाव गुप्त मतदान से हो रहा है और इसमें क्रॉस वोटिंग की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

 दिलचस्प घटनाक्रम

 इस चुनाव की खास बात यह भी रही कि बारामूला से सांसद शेख अब्दुल राशिद (इंजीनियर राशिद), जो इस समय जेल में बंद हैं, उन्हें भी मतदान करने के लिए लाया गया। इसके अलावा, मतदान के दौरान कई रोचक पल भी देखने को मिले। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा जब वोट डाल रहे थे तो कैमरे के सामने खड़े लोगों को हटाया गया और फिर वे मुस्कुराने लगे।

 

कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने भी मतदान किया। वहीं, गृहमंत्री अमित शाह और ओवैसी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भी वोट डाले।

 उपराष्ट्रपति पद क्यों खाली हुआ?

 यह चुनाव अचानक इसलिए हो रहा है क्योंकि मौजूदा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल अभी 10 अगस्त 2027 तक बचा हुआ था।

 

बहरहाल, उपराष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आज शाम तक साफ हो जाएंगे। हालांकि आंकड़े एनडीए उम्मीदवार राधाकृष्णन की जीत की तरफ इशारा कर रहे हैं, लेकिन गुप्त मतदान की वजह से आखिरी क्षण तक रोमांच बना रहेगा।

 

  • Share:

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

Related To this topic
Link copied to clipboard!

Watch Now

YouTube Video
Newsest | 15h ago
ओवैसी और अखिलेश समर्थक आये आमने सामने जमके हुई बहस ! Public opinion
YouTube Video
Newsest | 1d ago
UP Election 2027: Owaisi-Chandrashekhar पर क्यों फायर Azam Khan? AIMIM | SP-Congress | BJP
YouTube Video
Newsest | 1d ago
गरीबी , महंगाई , और हिंदू- मुस्लिमों पर खुलकर बोली यूपी की जनता | Public Opinion | UP election 2027
YouTube Video
Newsest | 3d ago
ईश्वर का अपमान मत करो! राष्ट्र के लिए कड़ा संदेश | Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 3d ago
असलम के अंदर योगी पुलिस का खौफ कहा "सरकार हिन्दू मुस्लिम देख के करवाई करती है" | Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 4d ago
हम मुस्लिम से हिन्दू बने हैं क्यूंकि हमारे पूर्वज भी हिन्दू ही थे ! Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 4d ago
कांग्रेस की ट्रेन राजनीति! अवैध प्रवासियों पर एक्शन क्यों नहीं | Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 5d ago
Mayawati vs Chandrashekhar Azad: Lucknow में दो बड़ी रैलियों का महासंग्राम | UP Election 2027
YouTube Video
Newsest | 5d ago
मुस्लिमों ने अपनाया हिंदू धर्म हिंदू संगठन ने कहा इनकी घर वापसी हुई है ! Muslim Accept Hinduism
YouTube Video
Newsest | 6d ago
Kunda Ram Katha में Baba Bageshwar का सियासी प्रहार, Akhilesh Yadav को जवाब | Raja Bhaiya
YouTube Video
Newsest | 6d ago
Uttar Pradesh में युवाओं की पहली पसंद कौन Akhilesh Yadav या CM Yogi ? Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 7d ago
2027 में योगी या अखिलेश? जनता ने बता दिया किसका पलड़ा भारी! | UP Election 2027 Ground Report
YouTube Video
Newsest | 7d ago
आरक्षण -रोज़गार और योगी सरकार पर यूपी के युवा बेधड़क होके बोले ! Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 7d ago
2027 में योगी या अखिलेश? जनता ने बता दिया किसका पलड़ा भारी! | UP Election 2027 Ground Report
YouTube Video
Newsest | 7d ago
"ज्यादा सीरियस नहीं चलेगा" Owaisi-Chandrashekhar के गठबंधन पर Brij Bhushan Singh का पलटवार!