फिर फेल हुआ Dreamliner! अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट रद्द, यात्री बेहाल
एअर इंडिया की अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट AI-159 अचानक रद्द कर दी गई। पिछले 2 दिन में ये तीसरा मामला है जब Dreamliner विमान में तकनीकी खामी आई है। यात्रियों में डर और गुस्सा।
फिर फेल हुआ Dreamliner! अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट रद्द, यात्री बेहाल
  • Category: भारत

हवाई सफर का भरोसा अब डगमगाने लगा है। एअर इंडिया की AI-159 अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना होने वाली फ्लाइट को ऐन समय पर रद्द कर दिया गया।

पिछले 48 घंटों में यह तीसरा मामला है, जब एयर इंडिया के Boeing 787-8 Dreamliner विमान में तकनीकी खामी के चलते या तो फ्लाइट रद्द करनी पड़ी या उड़ान के दौरान वापस लौटना पड़ा।


टेकऑफ से पहले ही खड़ी हो गई फ्लाइट, यात्रियों को दिया गया इंतज़ार

AI-159 फ्लाइट मंगलवार को दोपहर 1:10 बजे अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली थी।

लेकिन शुरुआत में उसे दोपहर 3 बजे तक ‘डिले’ बताया गया, और बाद में बिना किसी स्पष्ट कारण के ‘कैंसिल’ घोषित कर दिया गया। यात्रियों को इंतज़ार तो मिला, पर जवाब नहीं।


क्रू भी मौन, वेबसाइट पर रद्द की पुष्टि, लेकिन ‘क्यों’ कोई नहीं बता सका

एयर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर फ्लाइट रद्द होने की पुष्टि कर दी गई, मगर एयरपोर्ट पर मौजूद स्टाफ और क्रू मेंबर्स उड़ान रद्द होने की असल वजह बताने में असमर्थ दिखे।

यात्रियों ने शिकायत की कि किराया वापसी और वैकल्पिक फ्लाइट को लेकर कोई ठोस जानकारी उन्हें नहीं दी गई।


AI-171 हादसे की काली परछाई अभी भी बनी हुई है

गौर करने वाली बात यह है कि यही वही रूट है, जिस पर AI-171 नाम की फ्लाइट ने कुछ दिन पहले टेकऑफ के ठीक बाद ही अहमदाबाद में बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से टकराकर क्रैश हो गई थी।

उस हादसे में 242 लोगों में से सिर्फ एक व्यक्ति बचा, ब्रिटिश नागरिक विश्वास कुमार रमेश। बाकी सभी की मौत हो गई थी।

हादसे के बाद उस उड़ान को AI-159 कोड से पुनः शुरू किया गया था। मगर अब, ये नई उड़ान भी पहले दिन से ही रद्द हो गई।


Dreamliner पर बढ़ता भरोसे का संकट, दो और फ्लाइट्स में भी खामी

सोमवार को हांगकांग से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI-315 को उड़ान के बीच में ही तकनीकी गड़बड़ी के संदेह पर वापस लौटना पड़ा।

वहीं सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रही AI-180 फ्लाइट के एक इंजन में खराबी आई और उसे कोलकाता में आपात ठहराव करना पड़ा।

तीन फ्लाइट, तीन Dreamliner, और तीनों में तकनीकी समस्या... अब ये सिर्फ इत्तेफाक नहीं लगता।


लंदन से चेन्नई जा रही ब्रिटिश एयरवेज फ्लाइट में भी हुई गड़बड़ी

केवल एयर इंडिया नहीं, Dreamliner विमान खुद अब संदेह के घेरे में आ गया है। रविवार को ब्रिटिश एयरवेज की BA35 फ्लाइट, जो लंदन से चेन्नई आ रही थी, उसमें भी उड़ान के कुछ मिनट बाद ही फ्लैप सिस्टम में गड़बड़ी पाई गई।

पायलट को हवा में कई चक्कर लगाने पड़े और ईंधन भी उड़ान के दौरान ही कम करना पड़ा, ताकि विमान की सुरक्षित लैंडिंग हो सके।


यात्रियों की हालत खराब, "कहां जाएं? कौन सुने?"

AI-159 फ्लाइट में सफर करने वाले कई यात्री बुरी तरह परेशान हैं। किसी का वीज़ा की समय सीमा खत्म हो रही है, तो कोई पारिवारिक कारणों से बेहद जरूरी यात्रा पर था।

एक यात्री ने कहा, "हम 1 बजे फ्लाइट पकड़ने आए थे, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं दी गई।"

एक अन्य ने कहा, "मैं बच्चों के साथ आया हूं, लेकिन यहां सिर्फ अफरा-तफरी और इंतज़ार मिला है।"


क्या Boeing Dreamliner अब भरोसे लायक नहीं बचा?

Boeing 787-8 Dreamliner को आधुनिक और तकनीकी रूप से उन्नत विमान माना जाता रहा है, मगर भारत में इसके साथ लगातार हो रही समस्याओं ने इसकी छवि को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया है।

ऐसे में सवाल ये भी उठता है कि क्या एयर इंडिया ने मेंटेनेंस पर ध्यान देना बंद कर दिया है या फिर विमान ही किसी बड़े तकनीकी संकट से जूझ रहे हैं?


न DGCA बोले, न मंत्रालय, जिम्मेदारी किसकी?

इन सभी घटनाओं के बीच अब तक ना नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने कोई प्रतिक्रिया दी है, न ही नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने। यात्रियों की सुरक्षा के इतने बड़े सवाल पर ये चुप्पी खुद में गंभीर इशारा है।

अब डर ये है कि अगली फ्लाइट कब गिरेगी, न कि कब चलेगी, क्योंकि जब Boeing जैसे विमान रोज़ टेक्निकल इमरजेंसी से जूझ रहे हों और एयरलाइंस "ऑपरेशनल कारण" बताकर पल्ला झाड़ लें, तो भरोसा खुद यात्रियों की जान पर भारी पड़ता है।

आप क्या सोचते हैं इस खबर को लेकर, अपनी राय हमें नीचे कमेंट्स में जरूर बताएँ।

  • Share:

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

Related To this topic
Link copied to clipboard!

Watch Now

YouTube Video
Newsest | 22h ago
CJP Protest Ground Report | जंतर मंतर से संसद मार्च में क्या हुआ? Protesters से Exclusive बातचीत
YouTube Video
Newsest | 2d ago
ब्रिजेश सिंह की सच्ची कहानी: मुख्तार अंसारी का सबसे बड़ा दुश्मन | Purvanchal Mafia Don (Full Story)
YouTube Video
Newsest | 3d ago
नोएडा ममूरा आग हादसा | Fire Department, Authority और Safety System पर बड़े सवाल
YouTube Video
Newsest | 4d ago
राजा भैया की पूरी कहानी: पोटा से पत्नी के केस तक | कुंडा का अजेय बाहुबली!
YouTube Video
Newsest | 6d ago
क्या 3 अगस्त 2026 को जेल जाएंगे बृजभूषण? बाहुबल से पहलवानों के दंगल तक का पूरा सच!
YouTube Video
Newsest | 10d ago
डूब गया Noida Sector 19! मानसून में Smart City का ये हाल क्यों?
YouTube Video
Newsest | 14d ago
देश की शिक्षा व्यवस्था फेल? जंतर मंतर से Ground Report | #cjp #jantarmantar
YouTube Video
Newsest | 14d ago
स्मार्ट सिटी या डूबता शहर? Noida Sector 49 & Baraula ग्राउण्ड रिपोर्ट| #sector49 #Baraula
YouTube Video
Newsest | 18d ago
Ram Mandir Donation Theft: 10 दिनों में 70 चोरियां और चंपत राय का इस्तीफा!
YouTube Video
Newsest | 19d ago
क्या E20 पेट्रोल बर्बाद कर रहा है आपकी गाड़ी? Ethanol | E20 | Ground Report
YouTube Video
Newsest | 25d ago
Noida Sec 82 Bus Terminal: ₹158 करोड़ की बर्बादी या मास्टरप्लान? अब बनेगा Startups का नया हब!
YouTube Video
Newsest | 26d ago
OTT के दौर में खत्म हो रहा है Traditional Cinema? | Ravi Khanvilkar Exclusive । #NSD
YouTube Video
Newsest | 26d ago
72 Vs 40,000?! Karbala की ये कहानी सुनकर रूह कांप जाएगी! | Karbala Ka Waqia । #Muharram2026
YouTube Video
Newsest | 27d ago
कागज़ के नोट बंद? RBI का 6,373 करोड़ का मास्टरप्लान! | Plastic Money in India Explained
YouTube Video
Newsest | 28d ago
UP Politics Exploded: क्या SP के 26 सांसद छोड़ेंगे अखिलेश का साथ?