UPSC में 462 पदों पर बंपर भर्ती, 45 साल तक वाले भी कर सकते हैं आवेदन
UPSC ने 462 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। 45 वर्ष तक के उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और सैलरी डिटेल्स।
UPSC में 462 पदों पर बंपर भर्ती, 45 साल तक वाले भी कर सकते हैं आवेदन
  • Category: भारत

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने देशभर के मंत्रालयों और विभागों में खाली पड़े 462 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की है।

ये पहल खासतौर पर उन लोगों के लिए बड़ी खबर है, जो 30 पार कर चुके हैं और सरकारी सेवा में आने का सपना देख रहे हैं। 

सबसे दिलचस्प तो बात ये है कि इन पदों पर 45 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

इन नौकरियों के लिए आवेदन 14 जून से शुरू हो चुके हैं और 3 जुलाई 2025 अंतिम तिथि तय की गई है।

हालांकि, आपको बता दें कि ये पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में सीनियर-लेवल प्रोफेशनल्स को सीधे UPSC के ज़रिए मौका मिल रहा है।


कई सेक्टर्स में ग्रुप A और B की नियुक्तियां, जानें प्रमुख पद

इन भर्तियों के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप-A और ग्रुप-B के लेवल पर भर्तियां की जा रही हैं।

इनमें टेक्निकल, मेडिकल, लॉ, साइंटिफिक, इंटेलिजेंस, एडमिनिस्ट्रेशन समेत कई सेक्टर्स शामिल हैं।

इसके अलावा, प्रमुख पदों में असिस्टेंट डायरेक्टर, कंपनी प्रॉसिक्यूटर, डिप्टी आर्किटेक्ट, डिप्टी सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर, स्पेशलिस्ट ग्रेड-III असिस्टेंट प्रोफेसर, और जूनियर माइनिंग जियोलॉजिस्ट जैसे जॉब्स शामिल हैं।


शैक्षणिक योग्यता से लेकर डिग्री तक, कौन कर सकता है आवेदन?

इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, या प्रोफेशनल डिग्री होना जरूरी है। संबंधित पद के लिए आवश्यक डिग्री में शामिल हैं:


  • BE/B.Tech

  • MBBS/MD/MS/DNB/MCh/DM

  • M.Phil, PhD

  • LLB या अन्य लॉ डिग्री


हर पद के लिए UPSC की वेबसाइट पर विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसमें एज लिमिट, एक्सपीरियंस और जरूरी डिग्री की जानकारी विस्तार से दी गई है।


कैसे करें आवेदन - पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और सीधी

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। इसके लिए उम्मीदवारों को UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।

सबसे पहले ‘One Time Registration (OTR)’ करना होगा, जिसमें मोबाइल नंबर, ईमेल ID और डॉक्युमेंट्स सबमिट करने होंगे।

OTR के बाद उम्मीदवार अपना आवेदन फार्म भर सकते हैं, फीस जमा कर सकते हैं और आवेदन फाइनल सबमिट कर सकते हैं। कोई भी आवेदन बिना फीस के पूरा नहीं माना जाएगा।


चयन प्रक्रिया में रिटन टेस्ट और इंटरव्यू, मिलेगी शानदार सैलरी

इन पदों के लिए UPSC दो चरणों में चयन करेगा - पहला लिखित परीक्षा, और दूसरा साक्षात्कार (इंटरव्यू)। दोनों में परफॉर्मेंस के आधार पर फाइनल मेरिट बनाई जाएगी।

सभी नियुक्तियां पे लेवल-8 के अंतर्गत होंगी। इसका मतलब ये है कि चयनित अभ्यर्थियों को प्रारंभिक वेतन ₹47,600 प्रति माह मिलेगा। इसके अलावा HRA, DA, ट्रैवल और मेडिकल भत्ते भी अलग से मिलेंगे।

बहरहाल, आप क्या सोचते हैं इस खबर को लेकर, अपनी राय हमें नीचे कमेंट्स में जरूर बताएँ।

  • Share:

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

Related To this topic
Link copied to clipboard!

Watch Now

YouTube Video
Newsest | 1h ago
Pahalgam Attack | PM Modi का एक एक्शन और Pakistan में मच गया हाहाकार