मोबाइल पर अचानक आ सकता है सरकार का अलर्ट! जानिए क्या होगा और कैसे करें तैयार?
भारत-पाक तनाव के बीच सरकार फिर से कर सकती है Cell Broadcast Alert System का परीक्षण। जानिए कैसे आता है ये अलर्ट, क्या होगा मोबाइल पर, और कैसे करें खुद को तैयार! घबराएं नहीं, सिर्फ एक अभ्यास भी हो सकता है…
मोबाइल पर अचानक आ सकता है सरकार का अलर्ट! जानिए क्या होगा और कैसे करें तैयार?
  • Category: भारत

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के माहौल में केंद्र सरकार किसी भी आपात स्थिति के लिए पूरी तरह सतर्क है।

ऐसे में सरकार ‘Cell Broadcast Alert System’ का एक बार फिर से परीक्षण कर सकती है और इसी वजह से आपके मोबाइल फोन पर अचानक एक तेज़ आवाज़ और फ्लैश मैसेज देखने को मिल सकता है।


क्या होता है Cell Broadcast Alert System?

ये एक विशेष सिस्टम है, जिसे आपदा प्रबंधन के तहत डिज़ाइन किया गया है। इसके ज़रिए किसी इलाके में मौजूद सभी मोबाइल यूज़र्स - चाहे वो वहां के निवासी हों या राहगीर, उन सभी तक तुरंत जरूरी जानकारी पहुंचाई जाती है।

इसमें तेज़ आवाज़ वाला अलर्ट टोन और स्क्रीन पर एक फ्लैशिंग मैसेज भेजा जाता है।


डरें नहीं, ये सिर्फ एक टेस्ट हो सकता है

सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि जब ये टेस्ट किया जाएगा, तब स्क्रीन पर साफ़-साफ़ लिखा होगा: "This is a Test Alert.", ऐसे में घबराने या किसी प्रतिक्रिया की ज़रूरत नहीं होगी।

ये केवल एक अभ्यास है, जिससे सरकार ये देख सके कि सिस्टम ज़रूरत पड़ने पर सही काम करेगा या नहीं।


कब और कैसे आता है ये अलर्ट?

इस अलर्ट के समय फोन से तेज़ सायरन जैसी आवाज़ आती है और मैसेज चमकता है। ये आपके फ़ोन की सेटिंग्स से स्वतंत्र रूप से काम करता है।

यानी, अगर आपका मोबाइल नेटवर्क से जुड़ा है और Cell Broadcast को सपोर्ट करता है, तो ये अलर्ट जरूर पहुंचेगा।


कैसे करें अपने मोबाइल को तैयार?

ये एंड्रॉयड और आईफोन, दोनों ही यूजर्स के लिए थोड़ा अलग तरीके से होता है:


Android यूज़र्स:

Settings > Safety and Emergency > Wireless Emergency Alerts > सभी अलर्ट ऑन करें


iPhone यूज़र्स:

Settings > Notifications > Government Alerts > Test Alerts को ऑन करें


किनके साथ मिलकर सरकार कर रही है काम?

ये सिस्टम Airtel, Jio, और अन्य प्रमुख टेलीकॉम ऑपरेटर्स के सहयोग से तैयार किया गया है।

इसका उद्देश्य आपदा के समय में जान-माल की रक्षा करना है। भविष्य में युद्ध या सीमा संघर्ष जैसी स्थितियों में भी इसका इस्तेमाल हो सकता है।


सरकार का मकसद: जागरूकता, न कि डर

देशभर में चल रहे सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल्स और इस तरह के सिस्टम का परीक्षण केवल लोगों को जागरूक करने और तैयार रखने के लिए हैं।

जब भी कोई अलर्ट आए, सबसे पहले ध्यान से पढ़ें, और अगर वह टेस्ट मैसेज है, तो निश्चिंत रहें, क्योंकि फिर ये सिर्फ एक अभ्यास है।

आप के क्या विचार हैं इस खबर को लेकर, अपनी राय हमें जरूर बताएँ।

  • Share:

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

Related To this topic
Link copied to clipboard!

Watch Now

YouTube Video
Newsest | 15h ago
ओवैसी और अखिलेश समर्थक आये आमने सामने जमके हुई बहस ! Public opinion
YouTube Video
Newsest | 1d ago
UP Election 2027: Owaisi-Chandrashekhar पर क्यों फायर Azam Khan? AIMIM | SP-Congress | BJP
YouTube Video
Newsest | 1d ago
गरीबी , महंगाई , और हिंदू- मुस्लिमों पर खुलकर बोली यूपी की जनता | Public Opinion | UP election 2027
YouTube Video
Newsest | 3d ago
ईश्वर का अपमान मत करो! राष्ट्र के लिए कड़ा संदेश | Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 3d ago
असलम के अंदर योगी पुलिस का खौफ कहा "सरकार हिन्दू मुस्लिम देख के करवाई करती है" | Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 4d ago
हम मुस्लिम से हिन्दू बने हैं क्यूंकि हमारे पूर्वज भी हिन्दू ही थे ! Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 4d ago
कांग्रेस की ट्रेन राजनीति! अवैध प्रवासियों पर एक्शन क्यों नहीं | Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 5d ago
Mayawati vs Chandrashekhar Azad: Lucknow में दो बड़ी रैलियों का महासंग्राम | UP Election 2027
YouTube Video
Newsest | 5d ago
मुस्लिमों ने अपनाया हिंदू धर्म हिंदू संगठन ने कहा इनकी घर वापसी हुई है ! Muslim Accept Hinduism
YouTube Video
Newsest | 6d ago
Kunda Ram Katha में Baba Bageshwar का सियासी प्रहार, Akhilesh Yadav को जवाब | Raja Bhaiya
YouTube Video
Newsest | 6d ago
Uttar Pradesh में युवाओं की पहली पसंद कौन Akhilesh Yadav या CM Yogi ? Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 7d ago
2027 में योगी या अखिलेश? जनता ने बता दिया किसका पलड़ा भारी! | UP Election 2027 Ground Report
YouTube Video
Newsest | 7d ago
आरक्षण -रोज़गार और योगी सरकार पर यूपी के युवा बेधड़क होके बोले ! Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 7d ago
2027 में योगी या अखिलेश? जनता ने बता दिया किसका पलड़ा भारी! | UP Election 2027 Ground Report
YouTube Video
Newsest | 7d ago
"ज्यादा सीरियस नहीं चलेगा" Owaisi-Chandrashekhar के गठबंधन पर Brij Bhushan Singh का पलटवार!