भारत में बेकाबू साइबर क्राइम, 1 साल में 22,845 करोड़ की ठगी!
भारत में साइबर ठगी का तांडव! 2024 में ₹22,845 करोड़ की ठगी, 206% की वृद्धि. NCRP और CFCFRMS पर दर्ज हुए 36 लाख से अधिक मामले. जानिए कैसे बचें इस डिजिटल खतरे से।
भारत में बेकाबू साइबर क्राइम, 1 साल में 22,845 करोड़ की ठगी!
  • Category: भारत

अगर आप भी ऑनलाइन बैंकिंग या UPI का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारत में साइबर ठगी अब खतरनाक स्तर पर पहुंच चुकी है।


गृह मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि साल 2024 में भारतीय नागरिकों से कुल ₹22,845 करोड़ की साइबर ठगी हुई है, जो 2023 के मुकाबले 206% की उछाल दिखाता है।


साइबर ठगी में बेतहाशा वृद्धि


गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार ने लोकसभा में बताया कि वर्ष 2023 में साइबर ठगी से कुल ₹7465 करोड़ का नुकसान हुआ था, जबकि 2024 में ये आंकड़ा सीधे 3 गुना बढ़कर ₹22,845 करोड़ तक पहुंच गया।


यही नहीं, 36.4 लाख वित्तीय साइबर फ्रॉड के मामले दर्ज किए गए, जो 2023 के 24.4 लाख मामलों की तुलना में भारी उछाल है।


NCRP और CFCFRMS पर हर रोज़ हजारों शिकायतें


साइबर क्राइम की रिपोर्टिंग के लिए बने नेशनल साइबरक्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) और सिटिजन फाइनेंशियल साइबर फ्रॉड रिपोर्टिंग एंड मैनेजमेंट सिस्टम (CFCFRMS) पर लगातार लाखों मामले दर्ज हो रहे हैं।


2024 में NCRP पर 22.7 लाख केस दर्ज हुए जबकि 2023 में ये संख्या 15.9 लाख थी, यानी 42% की वृद्धि।


सरकार ने अब तक कितने पैसे बचाए?


CFCFRMS सिस्टम के ज़रिए सरकार ने अब तक 17.8 लाख शिकायतों में ₹5489 करोड़ से अधिक की रकम रिकवर की है।


इसके अलावा, पुलिस और I4C की रिपोर्टिंग के आधार पर:


  • 9.42 लाख सिम कार्ड्स ब्लॉक किए गए

  • 2.63 लाख IMEI नंबर बंद किए गए

  • ‘प्रतिबिंब’ मॉड्यूल की मदद से 10,599 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई


कैसे बचें साइबर ठगी से?


अगर साइबर ठगी का ये खतरा आपके सिर पर भी मंडरा रहा है तो से खुद को सुरक्षित रखने के लिए इन सात उपायों को आज ही अपनाएं:


  1. संदिग्ध लिंक और ईमेल को कभी क्लिक न करें

  2. मजबूत पासवर्ड + 2-Factor Authentication अनिवार्य करें

  3. सिर्फ HTTPS वेबसाइट्स पर ही ट्रांजैक्शन करें

  4. पर्सनल जानकारी जैसे OTP, बैंक डिटेल किसी से शेयर न करें

  5. अपने फोन, ब्राउज़र और एंटीवायरस को हमेशा अपडेट रखें

  6. पब्लिक Wi-Fi पर कोई फाइनेंशियल एक्टिविटी न करें

  7. कोई कॉल करे और कहे "आपका खाता बंद हो गया है", तो तुरंत कॉल काटें


तो समझ लीजिए, साइबर ठग हर वक्त आपके मोबाइल स्क्रीन के उस पार मौजूद हैं। और जरा सी लापरवाही लाखों का नुकसान करा सकती है।


आप क्या सोचते हैं इस खबर को लेकर, अपनी राय हमें नीचे कमेंट्स में जरूर बताएँ।

  • Share:

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

Related To this topic
Link copied to clipboard!

Watch Now

YouTube Video
Newsest | 7h ago
UP Election 2027: सपा-कांग्रेस में सीट शेयरिंग का दांव! | SP vs Congress Seat Sharing & BJP Strategy
YouTube Video
Newsest | 14h ago
पंजाब के ट्रांसपोर्टर ने CM Yogi पर कर दी तगड़ी बहस! | Akhilesh Yadav | PDA | Congress | UP 2027
YouTube Video
Newsest | 2d ago
जनता ने साफ कर दिया कौन होगा मुख्यमंत्री| yogi vs Akhilesh | UP Chunav 2027 |
YouTube Video
Newsest | 3d ago
यूपी में CM YOGI या AKHILESH YADAV ? जनता ने सरेआम खोल दी पोल! | UP Public Opinion 2026
YouTube Video
Newsest | 4d ago
Flydubai Flight FZ1073: Indian Pilot Smit Machchhar Saves 174 Lives | Netanyahu | PM Modi | Trump
YouTube Video
Newsest | 4d ago
“मस्जिदों को टारगेट करना छोड़िए!” दिल्ली में प्रदर्शन, क्या है पूरा मामला?
YouTube Video
Newsest | 4d ago
BSP Financial Report 2024-25: ₹58.58 करोड़ Income, ₹106.30 करोड़ खर्च, पैसा आया कहां से?
YouTube Video
Newsest | 5d ago
मस्जिद, बुलडोजर और संविधान का सवाल! दिल्ली में प्रदर्शनकारियों ने क्या कहा?
YouTube Video
Newsest | 5d ago
UP में फिर CM Yogi या Akhilesh Yadav की वापसी? जनता से सीधा सवाल | UP Election 2027
YouTube Video
Newsest | 6d ago
Punjab की 2 Universities में बवाल: Chitkara-LPU में अफवाहों का गदर | Rumour से Violence तक
YouTube Video
Newsest | 6d ago
राम मंदिर चंदे पर जनता में सवाल! UP 2027 चुनाव में पड़ेगा असर? | CM Yogi | Akhilesh Yadav
YouTube Video
Newsest | 7d ago
"जालीदार टोपी छिटकने के डर से राम मंदिर नहीं गए!" | CM Yogi Attacks Congress & SP | UP Politics
YouTube Video
Newsest | 7d ago
अखिलेश यादव पीडीए को कभी पिछड़ा कहते हैं कभी पंडित कहते हैं ! | Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 7d ago
नरेंद्र मोदी भगवान हैं ॐ नरेंद्र मोदी नमः | Public Opinion
YouTube Video
Newsest | 7d ago
चिराग पासवान को ट्रांसजेंडर बताने वाला बयान! ₹112 करोड़ के मोदी मंदिर पर भी बड़ा दावा | Bihar News