दरभंगा में राहुल गांधी यात्रा विवाद: पीएम मोदी पर अभद्र भाषा, BJP और नेताओं का तीखा हमला
बिहार के दरभंगा में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान पीएम मोदी और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ अभद्र भाषा का मामला गरमाया। भाजपा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्रियों ने कांग्रेस और राजद की आलोचना की और माफी की मांग की।
 दरभंगा में राहुल गांधी यात्रा विवाद: पीएम मोदी पर अभद्र भाषा, BJP और नेताओं का तीखा हमला
  • Category: भारत

बिहार के दरभंगा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी कीवोटर अधिकार यात्राके दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मंच से अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किए जाने का मामला तूल पकड़ गया है। इस घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रिजवी उर्फ राजा नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार रिजवी सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भपुरा गांव का रहने वाला है और फिलहाल उसे सिमरी थाने में रखा गया है। उसके खिलाफ पूछताछ जारी है।

 

आपको बता दें, मामला सिमरी थाना क्षेत्र के बिठौली चौक का है। घटना के तुरंत बाद सिमरी थाना में कांड संख्या 243/25 दर्ज की गई थी। वहीं, भाजपा ने पटना के गांधी मैदान थाने में FIR दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। भाजपा प्रवक्ता दानिश इकबाल और कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण सिंह ने राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत थाने में दी है। फिलहाल केस दर्ज नहीं हुआ है।

 

सीएम नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया

 इस मामले को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी आपत्ति जताई और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस घटना की निंदा की। उन्होंने इसे लोकतंत्र के मूल्यों के खिलाफ बताया।

 

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि यह वही लोग हैं जिन्हें संस्कार नहीं हैं और जिन्हें भारत की संस्कृति की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मानसिकता के लोग देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं। सिन्हा ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि यह लोग वोट की डकैती करते हैं और लोकतंत्र के डाकू हैं। उनका खानदान हमेशा इस तरह के कुकर्मों के लिए जाना जाता है और अब ये प्रधानमंत्री को गाली दे रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को तुरंत माफी मांगनी चाहिए।

 

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी कांग्रेस और राजद पर कड़ी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस और राजद के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, वह लोकतंत्र के लिए शर्मसार करने वाला दिन है। चौधरी ने कहा कि यह भाषा केवल द्वेष पैदा करने वाली है और इसका उद्देश्य समाज में अस्थिरता फैलाना है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजद और कांग्रेस हमेशा सत्ता के लिए इस तरह के कदम उठाते रहे हैं और यह दर्शाता है कि उनके लिए लोकतंत्र नहीं बल्कि राजतंत्र महत्वपूर्ण है।

 चौधरी ने आगे कहा कि जनता अब सब देख रही है और इसका जवाब भी जनता ही देगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस तरह की हरकतों का निष्पक्ष तरीके से जवाब दिया जाएगा और ऐसे लोगों का सफाया भी समाज ही करेगा।

 भाजपा की कार्रवाई

 भाजपा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए, थाने में शिकायत दर्ज कराई है और आरोपी युवक की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई है। पार्टी प्रवक्ताओं ने साफ कहा कि ऐसे कृत्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह देश के लोकतंत्र और संस्कृति के खिलाफ है।

 

बहरहाल, दरभंगा घटना ने बिहार की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा पर उठे सवाल अब पूरे देश की राजनीति में चर्चा का विषय बन गए हैं। विपक्ष और सत्तापक्ष दोनों ही इस घटना को लेकर सक्रिय नजर रहे हैं। अब सबकी नजर इस बात पर है कि इस विवाद के समाधान के लिए आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।


  • Share:

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

Related To this topic
Link copied to clipboard!

Warning: file_put_contents(youtube_cache.json): Failed to open stream: Permission denied in /var/www/html/pages/video.php on line 67

Watch Now

YouTube Video
Newsest | 1d ago
Pakistan ने India के खिलाफ Match बॉयकॉट किया! ICC का बड़ा ऐलान और भविष्य पर सवाल |T20 World Cup 2026
YouTube Video
Newsest | 6d ago
अजित पवार विमान हादसा: 4 बड़े खुलासे! क्या यह महज़ एक दुर्घटना थी? | Ajit Pawar Crash Investigation
YouTube Video
Newsest | 6d ago
आसमान से गिरा सियासी सितारा: बारामती की मिट्टी में 'दादा' का आख़िरी सलाम | Ajit Pawar | Baramati
YouTube Video
Newsest | 6d ago
UGC New Rule 2026: Campus में अब जातिवाद पर सीधा प्रहार! | Equity Squad? | Explainer
YouTube Video
Newsest | 8d ago
77वां गणतंत्र दिवस 2026: कर्तव्य पथ पर भारत का "विनाशक" अवतार! | Republic Day 2026
YouTube Video
Newsest | 11d ago
Judge Vibhanshu Sudhir का तबादला ? संभल हिंसा और Anuj Chaudhary | Akhilesh Yadav | UP Police
YouTube Video
Newsest | 11d ago
Dadri MLA Tejpal Singh Nagar Podcast | Western UP Politics | CM Yogi | UP Election 2027
YouTube Video
Newsest | 13d ago
BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बने Nitin Nabin | Modi-Shah की बड़ी रणनीति | राजनीति की असली कहानी
YouTube Video
Newsest | 21d ago
Promo | MLA Tejpal Nagar के साथ Dadri के विकास पर होगी खुलकर चर्चा—सिर्फ हमारे पॉडकास्ट में
YouTube Video
Newsest | 61d ago
दिल्ली के 5 सबसे बदनाम बाजार: चोर बाजार से गांधी नगर तक | Cheap Deals या Black Market?
YouTube Video
Newsest | 74d ago
Bengaluru Cash Van Robbery | ₹7.11 Crore Heist | नकली अधिकारियों की साजिश | Hindi News
YouTube Video
Newsest | 84d ago
Delhi Blast Story: White Collar Terror Network का खुलासा | #newsesthindi
YouTube Video
Newsest | 96d ago
Delhi में Artificial Rain क्यों फेल हो गया? | Cloud Seeding Full Explained in Hindi
YouTube Video
Newsest | 113d ago
अचार सहिंता क्या है? | Model Code of Conduct | Election Commission of India | Newsest Hindi
YouTube Video
Newsest | 118d ago
Indian Air Force की वीरगाथा | IAF History & Heroism | #newsesthindi